दुर्ग (DNH)। ट्विनसिटी के तापमान में मंगलवार को फिर बदलाव दर्ज किया गया। जहां एक ओर शहर का अधिकतम तापमान बढ़ा है तो दूसरी ओर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।






मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को ट्विनसिटी का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 24.2 दर्ज किया गया है। शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम रहा। प्रदेश में राजनांदगांव, बिलासपुर और रायपुर में तापमान 38 डिग्री के करीब रहा। जबकि पड़ोसी जिला होने के बावजूद दुर्ग में 43 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड किया गया। बीते कई दिनों से प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान दुर्ग में ही रिकॉर्ड किया जा रहा है।