JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    राइट टू हेल्थ बिल का विरोध करना पड़ेगा भारी? गहलोत सरकार ने प्रदर्शनकारियों को दी ये चेतावनी

    March 29, 2023

    कर्नाटक विधानसभा चुनावों की आज होगी घोषणा, सुबह 11:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा EC

    March 29, 2023

    जोगी कांग्रेस से निष्कासित विधायक धर्मजीत सिंह थामेंगे कांग्रेस का हाथ?

    March 29, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»Uncategorized»भारत में लगे टिकटाक पर बैन
    Uncategorized

    भारत में लगे टिकटाक पर बैन

    adminBy adminJune 13, 2020No Comments3 Mins Read

    नई दिल्‍ली । कई देश चीन की कंपनी बाइट डांस के टिकटाक ऐप को प्राइवेसी के लिए खतरा समझते हैं। भारत में ट्विटर यूजर्स का एक धड़ा लगातार इसपर बैन लगाने की मांग करता रहा है। भारत में टिकटाक के विरोध की अलग ही वजह है। ताजा वजह बना है लड़कियों पर एसिड अटैक को प्रमोट करता एक वीडियो। यह वीडियो टिकटाक के साथ ही ट्विटर पर भी वायरल हुआ। सोमवार से ही #बेन टिकटाक इंडिया ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा है। मामला इतना बढ़ा है कि राष्ट्रीय महिला आयोग ने टिकटाक को एक लेटर लिखा है। अभी ज्‍यादा दिन नहीं बीते जब टिकटाक पर कुछ यूजर्स कोरोना को लेकर अफवाहें फैला रहे थे। एक धर्म विशेष की पहचान दिखाकर ये दावा किया जा रहा था कि उन्‍हें कोरोना से कोई खतरा नहीं है। तब भी टिकटाक के खिलाफ अच्‍छा-खासा माहौल बन गया था। फिलहाल जो मामला है उसमें एक लड़का और लड़की एसिड अटैक को प्रमोट कर रहे हैं। यही नहीं, रेप कल्‍चर को भी प्रमोट करता एक टिकटाक वीडियो वायरल हो रहा है। टिकटाक पर यह भी आरोप लगे हैं कि वह चीन के खिलाफ कंटेंट को सेंसर कर देता है। कुछ लोग यह भी आरोप लगाते हैं कि टिकटाक के जरिए भारत में ‘लव जिहाद’ को बढ़ावा दिया जा रहा है। भारत के ट्विटर यूजर्स ने टिकटाक के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है। गूगल प्‍ले स्‍टोर पर ऐप की रेटिंग सोमवार को 3।7 थी जो मंगलवार सुबह तक घटकर 2 पर आ गई। लोगों से ऐप को अनइंस्‍टॉल करने और बैन की डिमांड करने की अपील की जा रही है। कुछ वीडियोज जिनपर लोगों को आपत्ति है, वे शेयर कर सरकार से गुहार लगाई जा रही है कि वे इसे भारत में बैन कर दें। देखिए क्‍या कह रहे हैं यूजर्स। एनसीडब्ल्यू चीफ रेखा शर्मा ने कहा, “मुझे एक सोशल मीडिया पोस्ट की जानकारी मिली है, जिसमें एक पुरुष, जिसका नाम फैजल सिद्दकी है। उसने एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें एसिड हमले को महिमामंडित किया गया है। मामले का संज्ञान लेते हुए मैंने महाराष्ट्र में पुलिस महानिदेशक को उस व्यक्ति पर कार्रवाई की मांग करते हुए एक पत्र लिखा है।” उन्‍होंने कहा, “आयोग ने टिकटॉक इंडिया के शिकायत अधिकारी अनुज भाटिया को भी पत्र लिखकर उस वीडियो को तुरंत हटाने के लिए कहा है, साथ ही उस व्यक्ति के आईडी को भी ब्लॉक करने के लिए कहा है।” शर्मा ने कहा, “टिकटॉक को पत्र लिखे जाने के बाद वीडियो हटा दिया गया है, लेकिन मैं चाहती हूं कि ऐसे लोगों को किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर महिलाओं के प्रति अपराध को बढ़ावा देने की जगह न मिले। मालूम हो ‎कि टिकटाक छोटे-छोटे वीडियोज शेयर करने की सुविधा देने वाली बेहद मशहूर ऐप है। अप्रैल एंड तक पूरी दुनिया में इसके 2 बिलियन से ज्‍यादा यूजर्स थे। भारत में भी इस एप के यूजर्स की संख्या अच्छी खासी है, ले‎किन ताजा ‎विवाद के बाद टिकटाक के यूजर्स की संख्या में बडी तादाद में गिरावट आई है।

    Previous Articleकाबुल नरसंहार के दौरान पैदा हुए , नवजात बच्चों की मां का , कुछ समय बाद ही हत्या हो गई ?
    Next Article नमक की कालाबाजारी कर , नमक हरामी कर रहे है , देश के गद्दार व्यापारी ?
    admin
    • Website

    Related Posts

    राइट टू हेल्थ बिल का विरोध करना पड़ेगा भारी? गहलोत सरकार ने प्रदर्शनकारियों को दी ये चेतावनी

    March 29, 2023

    कर्नाटक विधानसभा चुनावों की आज होगी घोषणा, सुबह 11:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा EC

    March 29, 2023

    जोगी कांग्रेस से निष्कासित विधायक धर्मजीत सिंह थामेंगे कांग्रेस का हाथ?

    March 29, 2023

    दहशत मचाने वाला बाघ कैसे हुआ पिंजरे में कैद, हमला कर दो लोगों की ले ली थी जान

    March 29, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    CG Live Budget
    https://www.youtube.com/watch?v=zxyCMmZYMOc
    RO-12338/99
    RO-12338/99
    Ro No. 12294/99
    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?