JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    छावनी पहुंचे विधायक देवेंद्र आमजन से की भेंट मुलाकात, लोगो ने बोला जो आपने कहा वो कर दिखाया

    February 6, 2023

    7 फरवरी को सॉफ्ट टॉय मेकिंग एंड सेलिंग कोर्स के लिए मोबिलाईजेशन कैम्प का आयोजन

    February 6, 2023

    8 फरवरी को 288 पदों के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

    February 6, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»जरा हटके»पॉप्युलर हैचबैक स्विफ्ट का नया मॉडल पेश
    जरा हटके

    पॉप्युलर हैचबैक स्विफ्ट का नया मॉडल पेश

    adminBy adminJune 13, 2020No Comments2 Mins Read

    नई दिल्ली । कार निमाण क्षेत्र की अग्रणी कंपनी सुजुकी ने अपनी पॉप्युलर हैचबैक स्विफ्ट का नया मॉडल पेश कर दियि है। साल 2020 में कंपनी द्वारा सुजुकी स्विफ्ट फेसलिफ्ट को जापान में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 15,35,600 जापानी येन, यानी करीब 10।88 लाख रुपये है। नई स्विफ्ट की डिजाइन में हल्के बदलाव और इंटीरियर में कुछ चेंज किए गए हैं। इसके अलावा कार में कुछ नए फीचर भी शामिल हुए हैं। नई सुजुकी स्विफ्ट में हुए बदलाव कार के इंडियन मॉडल में भी देखने को मिलेंगे। भारत में नई मारुति सुजुकी स्विफ्ट इस साल के आखिर या अगले साल की शुरुआत में लॉन्च हो सकती है। नई सुजुकी स्विफ्ट में सबसे ज्यादा बदलाव इसके फ्रंट में किए गए हैं। अपडेटेड कार में हनीकॉम्ब पैटर्न या नई डायमंड डिजाइन के साथ पुराने मॉडल से अलग ग्रिल दी गई है। ग्रिल के बीच में क्रोम या रेड स्टिप है। कार की हेडलाइट्स की डिजाइन में हल्के बदलाव हुए हैं और फ्रंट बंपर पहले से ज्यादा अग्रेसिव लुक वाला है। स्विफ्ट फेसलिफ्ट में नए स्टाइल के अलॉय वील्ज भी दिए गए हैं। कार दो नए कलर ऑप्शन- ऑरेंज और येलो में आई है। हालांकि, ये दोनों कलर ऑप्शन सिर्फ जापान में ही मिलने की उम्मीद है। सुजुकी स्विफ्ट के पुराने मॉडल के मुकाबले नई कार के इंटीरियर में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, करीब से देखने पर साफ होता है कि नई कार के डैशबोर्ड डिजाइन में मामूली बदलाव किया गया है। इसके अलावा अपडेटेड स्विफ्ट में नई सीट फैब्रिक, नई अपहोल्स्ट्री और नए हेडलाइनर्स दिए गए हैं। कार के इंस्ट्रूमेंट कंसोल को भी मल्टी-कलर एमआईडी (मल्टी-इंफॉर्मेशन डिस्प्ले) के साथ अपडेट किया गया है, जबकि पुराने मॉडल में बेसिक डिजिटल एमआईडी है। इसमें ‘सुजुकी सेफ्टी सपॉर्ट’ नाम की नई सेफ्टी टेक्नॉलजी दी गई है, जिसमें ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट और लेन कीपिंग असिस्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं। नई कार में ट्रैफिक साइन रिकग्निशन और ऑटोमेटिक हेडलैम्प्स भी दिए गए हैं।नई सुजुकी स्विफ्ट पुराने मॉडल के मुकाबले बेहतर सेफ्टी फीचर्स से लैस है। स्विफ्ट फेसलिफ्ट में कई ऐसे सेफ्टी फीचर शामिल किए गए हैं, जो आमतौर पर महंगी कारों में मिलते हैं।

    Previous Articleकाबुल नरसंहार के दौरान पैदा हुए , नवजात बच्चों की मां का , कुछ समय बाद ही हत्या हो गई ?
    Next Article नमक की कालाबाजारी कर , नमक हरामी कर रहे है , देश के गद्दार व्यापारी ?
    admin
    • Website

    Related Posts

    सीसीटीवी फुटेज के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला में दिया गया प्रशिक्षण

    February 4, 2023

    5 से 18 फरवरी तक राजिम बाह्य देशी/विदेशी फुटकर मदिरा दुकानें रहेगी बंद

    February 4, 2023

    36वीं सालगिरह पर ज्येष्ठ नागरिक संघ ने वोरा दंपत्ति को दिया आशीर्वाद, सीएम भूपेश बघेल को भी विधायक वोरा ने दी शुभकामनाएं

    February 4, 2023

    फरवरी 2022 में जारी हुआ था ट्रांसफर आदेश, फिर भी जमे हुए हैं अधिकारी

    February 3, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Ro No. 12294/99
    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?