JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    उद्धव ठाकरे की राहुल गांधी को चेतावनी, बोले- ‘सावरकर हमारे आदर्श उनका अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे’

    March 27, 2023

    संसद में आज भी हंगामे के आसार, विपक्ष अडानी की जांच पर अड़ा, बीजेपी ने राहुल के बयान पर की माफी की मांग

    March 27, 2023

    कहीं एनकाउंटर हो न जाए, पूरी रात खौफ में था अतीक अहमद!

    March 27, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»छत्तीसगढ़»रोजगार मूलक कार्याें में अधिक से अधिक लोगों को दिलाएं लाभ: वन मंत्री श्री अकबर ।
    छत्तीसगढ़

    रोजगार मूलक कार्याें में अधिक से अधिक लोगों को दिलाएं लाभ: वन मंत्री श्री अकबर ।

    adminBy adminJune 13, 2020No Comments3 Mins Read

    *रायपुर* (DNH) :- वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कबीरधाम जिले के विकास संबंधी काम-काज की समीक्षा की। उन्होंने इस दौरान जिला प्रशासन सहित जिले के जिला, जनपद पंचायत और नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों से भी चर्चा की। वन मंत्री श्री अकबर ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस (कोविड-19) के कारण लॉकडाउन के संकट की इस घड़ी में लोगों की सुरक्षा और उनके सुगम जीवन-यापन के लिए राज्य शासन द्वारा हर संभव पहल की जा रही है। उन्होंने इसमें शासन-प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी सक्रिय होकर लोगों को इनका अधिक से अधिक लाभ दिलाने का आव्हान किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कबीरधाम के जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्रीमती भट्ट, कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा सहित बोड़ला, पंडरिया, सहसपुर लोहारा के जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष समस्त नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष और जिला कलेक्टर श्री अवनीश शरण, पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. धु्रव सहित संबंधित विभागीय अधिकारी शामिल हुए। इस अवसर पर कबीरधाम जिले के पंचायत तथा नगरीय निकायों के प्रतिनिधियों ने जनहित में राज्य शासन द्वारा लिए गए विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सहित वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के प्रति आभार भी जताया गया।
    वन मंत्री ने चर्चा करते हुए वर्तमान में अधिक से अधिक विकास और निर्माण कार्याें को संचालित कर लोगों को सुगमता से रोजगार उपलब्ध कराने के लिए विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि इसके तहत गांव-गांव में मनरेगा आदि योजना केे अंतर्गत प्राथमिकता से कार्य प्रारंभ कराएं और अधिक से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराएं। साथ ही उन्होंने वनोपजों के संग्रहण कार्य का भी सुव्यवस्थित संचालन कर अधिक से अधिक लोगों को रोजगार सहित अतिरिक्त आमदनी का भरपूर लाभ दिलाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। श्री अकबर ने गर्मियों के दिनों में क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल की सुचारू आपूर्ति की व्यवस्था के संबंध में भी निर्देशित किया। उन्होंने नगरीय निकायों में स्वच्छता के लिए नियमित साफ-सफाई व्यवस्था के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसी तरह जिले में बाहर से आने वाले प्रवासी श्रमिकों के लिए नगरीय निकायों तथा ग्राम पंचायतों में स्थापित क्वारेंटीन सेंटरों के सही ढंग से संचालन और वहां सभी आवश्यक व्यवस्था के संबंध में भी निर्देशित किया।
    वन तथा आवास एवं पर्यावरण मंत्री ने चर्चा करते हुए यह भी अवगत कराया कि राज्य सरकार प्रदेश में किसान, मजदूर तथा गरीबों के हित में अहम निर्णय लेते हुए कल 21 मई से राजीव गांधी किसान न्याय योजना लागू की है। यह कार्यक्रम वर्तमान में प्रदेश के गरीब किसानों को मदद पहुंचाने के साथ-साथ उनके जीवन में खुशहाली का नया दौर लाने में महत्वपूर्ण साबित होगा। इस योजना की प्रथम किश्त की राशि डेढ़ हजार करोड़ रूपए सीधे किसानों के खाते में अंतरित कर लाभ पहुंचाया जा रहा है। योजना के तहत राज्य के 19 लाख किसानों को इस वर्ष 5 हजार 750 करोड़ रूपए दिए जाएंगे। इस योजना से लाभान्वित होने वालों में 90 प्रतिशत लघु-सीमांत किसान, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग तथा गरीब तबके के लोग शामिल हैं। इसी तरह राज्य में टोकनधारी शेष बचे कृषकों के धान की खरीदी के लिए अभी तीन दिवस तक विशेष अभियान चलाया गया, ताकि प्रदेश में कोई भी किसान इस महत्वपूर्ण योजना से वंचित न हो पाए।

    Previous Articleदो इनामी नक्सली को मार गिराया सुरक्षा बलो ने , कई हथियार बरामद ।
    Next Article पाकिस्तान में हुए विमान हादसे पर प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिवारों के प्रति किया अपना दुख प्रगट ।
    admin
    • Website

    Related Posts

    संसद में आज भी हंगामे के आसार, विपक्ष अडानी की जांच पर अड़ा, बीजेपी ने राहुल के बयान पर की माफी की मांग

    March 27, 2023

    छत्तीसगढ़ में पिछले 48 घंटे में मिले 5 नए कोरोना केस,

    March 27, 2023

    20 मामलों में से एक में भी सबूत पेश नहीं कर पाई बस्तर पुलिस,नक्सली नेता रिहा

    March 27, 2023

    राज्य में फिर से बन सकती है कांग्रेस की सरकार

    March 27, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    CG Live Budget
    https://www.youtube.com/watch?v=zxyCMmZYMOc
    RO-12338/99
    RO-12338/99
    Ro No. 12294/99
    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?