JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    छावनी पहुंचे विधायक देवेंद्र आमजन से की भेंट मुलाकात, लोगो ने बोला जो आपने कहा वो कर दिखाया

    February 6, 2023

    7 फरवरी को सॉफ्ट टॉय मेकिंग एंड सेलिंग कोर्स के लिए मोबिलाईजेशन कैम्प का आयोजन

    February 6, 2023

    8 फरवरी को 288 पदों के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

    February 6, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»छत्तीसगढ़»वन धन विकास केंद्र शुरू 250 महिलाओं को मिलेगा रोजगार
    छत्तीसगढ़

    वन धन विकास केंद्र शुरू 250 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

    adminBy adminJune 13, 2020No Comments2 Mins Read

    *नारायणपुर* (DNH):- राज्य शासन द्वारा वनांचल क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए वनोपज को रोजगार जरिया बनाने के लिए विशेष प्रयास किया जा रहा है। वनांचल के गांववासियों को रोजगार देने के लिए नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर में आज वन धन विकास केन्द्र का शुभारंभ किया गया। कोरोना संकट के समय वन धन विकास केन्द्र के प्रारंभ होने से क्षेत्र के 25 महिला स्व सहायत समूह की 250 महिलाओं को प्रतिदिन रोजगार उपलब्ध होगा। इस केंद्र में इमली, महुआ, फूल झाड़ू, हर्रा तथा चिंरोजी आदि को साफ कर प्रसंस्करण का कार्य किया जायेगा। इस वन धन विकास केंद्र की बुनियादी ढांचे तथा भवन के निर्माण के लिए 45 लाख रुपए मंजूर किए थे।

    लॉकडाउन के दौरान जिले के 140 महिला स्व सहायता समूहों की हजारों महिलाओं के माध्यम से वनोपज संग्राहकों के घरों में जाकर वनोपज की खरीदी की गयी। खरीदी के समय ही वनोपज का नकद भुगतान संग्राहकों को किया गया। जिले में अब तक 12169 क्विंटल वनोपज की खरीदी की गयी है। जिसके एवज में संग्राहकों को 3 करोड़ 73 लाख रूपये का भुगतान किया गया है। कलेक्टर श्री पी एस एल्मा ने वन धन विकास केन्द्र को वनांचल में रहने वाले जनजातीयों के लिए आजीविका का प्रमुख स्त्रोत बताया। वन क्षेत्र निवासी भोजन, आवास, औषधि एवं नकदी आय के लिए वनोपज पर भी निर्भर करते हैं। वनोपज का ज्यादातर संग्रहण, उपयोग एवं बिक्री महिलाओं द्वारा की जाती है। कलेक्टर ने महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं से कहा कि वन धन विकास केंद्र समूह की महिलाओं के लिए बनाया गया है। उन्होंने महिलाओं को आर्थिक आय बढ़ाने केंद्र में आकर वनोपज प्रसंस्करण का कार्य करने का आव्हान् किया। वनोपज खरीदी के लिए महिला स्व सहायता समूहों को जिम्मेदारी दी गयी है। खरीदी के लिए वन विभाग द्वारा आर्थिक एवं अन्य सहायता प्रदान की जाती है। खरीदी के पश्चात वन धन विकास केन्द्र में ग्रामीण आदिवासी महिलाओं से वनोपजों का प्रसंस्करण का कार्य कराया जायेगा। जिसमें क्षेत्र की लगभग 250 महिलाओं को रोजगार प्राप्त होगा।

    Previous Articleसुपोषण अभियान से कुश कुमार सहित 2 जुड़वा बहनों की सेहत मे हुआ सुधार , भूपेश सरकार इस योजना को बनाने में सफल ।
    Next Article घास जमीन पर बनी सामुदायिक बाड़ी, 11 स्वसहायता समूहों की महिलाएं उगा रहीं सब्जी ।
    admin
    • Website

    Related Posts

    छावनी पहुंचे विधायक देवेंद्र आमजन से की भेंट मुलाकात, लोगो ने बोला जो आपने कहा वो कर दिखाया

    February 6, 2023

    7 फरवरी को सॉफ्ट टॉय मेकिंग एंड सेलिंग कोर्स के लिए मोबिलाईजेशन कैम्प का आयोजन

    February 6, 2023

    8 फरवरी को 288 पदों के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

    February 6, 2023

    कामधेनु विश्वविद्यालय में डेयरी फार्मिंग एवं वर्मी कंपोस्ट निर्माण विषय पर 10 दिवसीय निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण ।

    February 6, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Ro No. 12294/99
    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?