JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    देश के 100 करोड़ लोग सरकारी अनाज पर निर्भर, बिगड़ गई है आर्थिक हालत

    January 26, 2023

    कर्तव्यपथ पर नारीशक्ति, अग्निवीर और आत्मनिर्भर भारत का नजारा…गणतंत्र दिवस परेड की

    January 26, 2023

    केंद्र सरकार ने गेहूं और आटा के दामों में कमी लाने के लिए खुले बाजार में 30 लाख टन गेहूं बेचने का फैसला किया

    January 26, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»छत्तीसगढ़»सूरत से कोलकाता लौट रहे प्रवासी मजदूरों को , छत्तीसगढ़ सरकार ने अपना बना लिया ।
    छत्तीसगढ़

    सूरत से कोलकाता लौट रहे प्रवासी मजदूरों को , छत्तीसगढ़ सरकार ने अपना बना लिया ।

    adminBy adminJune 13, 2020No Comments3 Mins Read

    कवर्धा (DNH) :- कोरोना के रोकथाम के लिए जारी देश व्यापी लाॅकडाउन में आज हर प्रवासी श्रमिक और हर नागरिक अपने-अपने घर सुरक्षित लौटने के लिए बेताब है। कही सरकारी मदद से तो कही अपने संसाधनों से घर लौट रहे है। छत्तीसगढ़ की सीमा बार्डर में राजस्थान से साईकिल में सवार हो अपने घर पंश्चित बंगाल लगभग 2 हजार किलोमीटर के लिए निकले 19 प्रवासी श्रमिकों की कहानी ने दिल को झकझोर कर रख दिया। कोरोना के इस संकट काल में उन्हे छत्तीसगढ़ की सीमा कबीरधाम की चिल्फी में मिले अपनो सा स्नेह, मदद, मिट्टी की घड़े में रखे ठंडा पानी, सुखा नास्ता और भरपेट भोजन ने पेट और गले को तर कर दिया और उनके सभी दुख-दर्द को मिटा दिया। सभी श्रमिकों को बस के माध्यम से छत्तीसगढ़ की प्रवेश सीमा कबीरधाम से लेकर प्रदेश के अंतिम सीमा क्षेत्र महासमुंद जिले के सीमा क्षेत्र तक उनके मंजिल के आगे तक की सफर के लिए निःशुल्क छोड़ा गया। श्रमिकों ने कहा इस संकट में छत्तीसगढ़ से मिले अपनो सा मदद और स्नेह को कभी नहीं भूला पाएंगे। कोरोना संकट के इस दौर में सुरत से लेकर पंश्चिम बंगाल तथा जीवन के इस लम्बी यात्रा मंे छत्तीसगढ़ से मिले मदद अपने स्मृति में सदैव सुखद पल बन कर रहेगा। इस मदद के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, जिला प्रशासन, बोडला एसडीएम श्री विनय सोनी और चिल्फी में संचालित सेवा सदन के प्रति आभार व्यक्त किया हैं।

    राजस्थान के सुरत से अपने घर लगभग 2 हजार किलोमीटर दूर के लिए साईकिल से निकले पंश्चिम बंगाल के प्रवासी श्रमिको ने बताया कि वह सुरत में काम करते है। कुछ श्रमिक सोने-चांदी के आभूषण बनाते है, तो कुछ कपड़े के मिल में काम करते है, तो कुछ वहां दैनिक मजदूरी करते है। लम्बे समय से सुरत में रहकर अपने और परिवार का भरण पोषण करते है। परितोष नाम के श्रमिक ने बताया कि वह कभी जिंदगी में ऐसा नहीं सोचा था कि कभी ऐसा वक्त आएगा जब उन्हे पंश्चित बगांल तक के लिए साईकिल से सफर करना पड़ेगा। सुरत में ही जब गुगल से ही पंश्चिम बंगला की दूरी का पता लगाया गया तब लगभग दो हजार किलोमीटर की दूरी की जानकारी मिलतेे ही हम सब हैराने थे। आखिर साईकिल से कैसे सफर तय होगा। उनके साथी रघ्घु सहित सभी ने हौसला बढ़ाया और निकल पड़े पश्चिम बंगाल के लिए। एक और साथी शिव ने कहा कोई ना कोई इस संकट में फरिस्ता बनकर मदद के लिए आएंगे और दूरी कम हो जाएगी।

      परितोष ने बताया कि उनके साथी का कहना सच साबित हुआ। लगभग 11 सौ किलोमीटर आधा दूरी साईकिल यात्रा करने के बाद छत्तीसगढ़ पहुंचे ही मदद के लिए एक फरिस्ता बन कर आ ही गया। चिल्फी में संचालित सेवासदन के फादर एलोसियस एम्ब्रोस ने श्रमिकों की मदद के लिए संचालित छत्तीसगढ़ सरकार के टोल फ्री नम्बर पर श्रमिकों के लिए मदद मांगी। राज्य शासन के निर्देश पर कबीरधाम कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण के मार्गदर्शन में बोडला एसडीएम और उनकी टीम द्वारा सभी प्रवासी श्रमिकों को चिल्फी के राहत शिविर में सुखा नास्ता, ठंडा पानी, और भरपेट भोजन कराया गया। श्रमिकों की यात्रा हिस्ट्री की जानकारी लेने के बाद सभी श्रमिकों को कोविड-19 के संक्रमण से बचने के लिए मास्क दिया गया। रास्ते में सफर के लिए सुखा नास्ता भी दिया गया और राज्य की अंतिम सीमा महासमुंद जिले के सराईपाली-सुहेला बार्डर तक बस के माध्यम से छोड़ा गया। सभी श्रमिकों ने छत्तीसगढ़ में मिले स्नेह और अपना का व्यवहार के लिए सहृदयता से आभार व्यक्त किया।

    Previous Articleकिसान, मजदूर और वनवासियों की जेब में पैसा आने से ग्रामीण और शहरी व्यवसाय में होगी बढ़ोत्तरी: श्री भूपेश बघेल :  प्रदेश के किसानों के साथ न्याय हो इसके लिए योजना हुई शुरू ।
    Next Article ट्रेन-हवाई जहाज से यात्रा के बाद क्वारंटाइन का डर, अब टिकट कैंसल करा रहे यात्री ।
    admin
    • Website

    Related Posts

    हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा दुर्ग में प्रारंभ- अल्ताफ अहमद

    January 26, 2023

    3 दिव्यांगों को मिला मोटराइज्ड ट्राइसिकल, 5 लोगों को मिला जाति प्रमाण पत्र

    January 24, 2023

    गणतंत्र दिवस समारोह का किया गया अंतिम रिहर्सल कलेक्टर सीएल मारकण्डेय ने निभाया मुख्य अतिथि का दायित्व

    January 24, 2023

    परिवहन सुविधा केन्द्र हेतु दावा आपत्ति आमंत्रित

    January 24, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?