JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    देश के 100 करोड़ लोग सरकारी अनाज पर निर्भर, बिगड़ गई है आर्थिक हालत

    January 26, 2023

    कर्तव्यपथ पर नारीशक्ति, अग्निवीर और आत्मनिर्भर भारत का नजारा…गणतंत्र दिवस परेड की

    January 26, 2023

    केंद्र सरकार ने गेहूं और आटा के दामों में कमी लाने के लिए खुले बाजार में 30 लाख टन गेहूं बेचने का फैसला किया

    January 26, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»छत्तीसगढ़»सोनू सूद द रियल हीरो – सलाम ।
    छत्तीसगढ़

    सोनू सूद द रियल हीरो – सलाम ।

    adminBy adminJune 13, 2020No Comments3 Mins Read

    मुंबई (DNH) :- सोनू सूद को सोशल मीडिया पर लोग धन्यावाद करते नहीं थक रहे हैं। और करें भी क्यों ना, इस लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों के लिए सोनू सूद को कर रहे हैं वह सराहनीय है। एक्टर ने मुंबई में फंसे प्रवासी मजदूरों के लिए बसों का इंतजाम किया है। और अब तक 750 से ज्यादा लोगों को कर्नाटक, झारखंड, उत्तर प्रदेश के शहरों में भेज चुके हैं। लोगों को अभिनेता पर इतना भरोसा हो चुका है कि सोशल मीडिया पर भी हर दिन हजारों लोग उनसे मदद मांग रहे हैं। शनिवार को सुबह से सोनू सूद ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं। जहां हजारों लोग उन्हें इस नेकदिल कदम के लिए धन्यवाद कर रहे हैं, वहीं कुछ लोगों ने उन्हें “प्रवासी मजदूरों का मसीहा” टाइटल भी दे दिया है। इस काम में सोनू सूद की दोस्त नीति गोयल ने भी उनका साथ दिया। इस पहल पर सोनू सूद ने कहा, ‘जब तक अंतिम प्रवासी अपने परिवार और प्रियजनों से नहीं मिल जाता, तब तक मैं प्रवासियों को घर भेजना जारी रखूंगा। यह मेरे दिल के बहुत करीब है। मुझे लगता है कि यह मेरा कर्तव्य है कि हम प्रवासी मजदूरों की मदद करें।’ सोशल मीडिया के जरीए भी कर रहे हैं मदद एक व्यक्त‍ि ने ट्वीट कर सोनू से मदद मांगी. उसने लिखा- सर प्लीज ईस्ट यूपी में कहीं भी भेज दो सर, वहां से पैदल जाएंगे अपने गांव सर.’ इसपर देख‍िए सोनू ने जवाब देते हुए लिखा- ‘पैदल क्यों जाओगे दोस्त? नंबर भेजो’. हजारों लोगों की मदद सोनू जरूरतमंदों के लिए क्या कर रहे हैं.. सोशल मीडिया पर आपको इसकी एक झलक मिल सकती है। जहां हर दिन हजारों लोग सोनू को टैग करके घर वापसी की मदद मांग रहे हैं। और सोनू अपनी तरफ से जितना हो सके, सभी को जवाब भी दे रहे हैं। एक हर किसी को भरोसा दिला रहे हैं कि वो अपने अपने घरों को पहुंच जाएंगे। यह मेरा एकमात्र काम बन गया है एक इंटरव्यू के दौरान सोनू सूद ने कहा कि ‘अब मुझे बहुत सारे मैसेज और सैकड़ों ईमेल रोज़ मिलते हैं जो कहते हैं कि वे यात्रा करना चाहते हैं और मैं सुबह से शाम तक इसके लिए काम कर रहा हूं। इस लॉकडाउन के दौरान यह मेरा एकमात्र काम बन गया है। मुझे इतनी संतुष्टि मिल रही है जिसे मैं शब्दों में बयान नहीं कर सकता।’ हजारों लागों को मिल रहा है खाना इससे पहले उन्होंने अपने पिता शक्ति सागर सूद के नाम पर एक स्कीम लॉन्च की थी जिसके तहत वो रोज 45 हजार लोगों को हर रोज खाना खिला रहे थे। इसके अलावा सोनू ने रमजान के दौरान जरूरतमंदों के बीच खाना बंटवाने का भी इंतजाम किया है। वे भिवंडी क्षेत्र में प्रवासियों के लिए भोजन किट पहुंचवा रहे हैं। डॉक्टर्स को दिया पीपीई किट सोनू सूद पंजाब के डॉक्टर्स को 1,500 पीपीई किट्स डोनेट कर चुके हैं। कोई शक नहीं कि सोनू सूद जरूरतमंदों के लिए इस समय किसी मसीहा से कम नहीं हैं। जो काम सरकार नहीं कर पा रही है, वह सोनू कर रहे हैं।

    Previous Articleकिसान, मजदूर और वनवासियों की जेब में पैसा आने से ग्रामीण और शहरी व्यवसाय में होगी बढ़ोत्तरी: श्री भूपेश बघेल :  प्रदेश के किसानों के साथ न्याय हो इसके लिए योजना हुई शुरू ।
    Next Article ट्रेन-हवाई जहाज से यात्रा के बाद क्वारंटाइन का डर, अब टिकट कैंसल करा रहे यात्री ।
    admin
    • Website

    Related Posts

    हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा दुर्ग में प्रारंभ- अल्ताफ अहमद

    January 26, 2023

    3 दिव्यांगों को मिला मोटराइज्ड ट्राइसिकल, 5 लोगों को मिला जाति प्रमाण पत्र

    January 24, 2023

    गणतंत्र दिवस समारोह का किया गया अंतिम रिहर्सल कलेक्टर सीएल मारकण्डेय ने निभाया मुख्य अतिथि का दायित्व

    January 24, 2023

    परिवहन सुविधा केन्द्र हेतु दावा आपत्ति आमंत्रित

    January 24, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?