JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भाजपा नेता की कार और बोलेरो में हुई भिडत,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभिषेक शुक्ला घायल

    February 4, 2023

    5 से 18 फरवरी तक राजिम बाह्य देशी/विदेशी फुटकर मदिरा दुकानें रहेगी बंद

    February 4, 2023

    प्रदेश में 65 लाख से ज्यादा परिवारों को रियायती बिजली का लाभ

    February 4, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»छत्तीसगढ़»ट्रेन-हवाई जहाज से यात्रा के बाद क्वारंटाइन का डर, अब टिकट कैंसल करा रहे यात्री ।
    छत्तीसगढ़

    ट्रेन-हवाई जहाज से यात्रा के बाद क्वारंटाइन का डर, अब टिकट कैंसल करा रहे यात्री ।

    adminBy adminJune 13, 2020No Comments3 Mins Read

    रायपुर (DNH) :-सफर पूरा करने के बाद 14 दिन क्वारेंटाइन की सख्ती से बचने के लिए बहुतों ने अपनी यात्रा स्थगित कर बुक टिकट भी कैंसिल करा दिए। पहले दिन दूसरे शहरों से आने वाले यात्रियों की संख्या, जाने वालाें की तुलना में आधी रही। माना जा रहा है कि आने वाले तीन-चार दिनों के बाद यात्री मिलना मुश्किल हो जाएगा। पहले दिन दिल्ली, हैदराबाद और बेंगलुरु के लिए फ्लाइट संचालित हुई। उन यात्रियों को भी बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा, जिन्होंने राज्य सरकार के पोर्टल में अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था। 25 मार्च के बाद यात्रियों को लेकर दिल्ली से पहली फ्लाइट सुबह अपने निर्धारित समय पर स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर लैंड हुई। फ्लाइट से 20-20 की संख्या में यात्री टर्मिनल भवन पहुंचे, जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनसे नाम, पते, यात्रा संबंधी जानकारी ली और जांच प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनकी सुविधा के मुताबिक उन्हें होम क्वारेंटाइन, सेंटर या पेड क्वारेंटाइन में भेज दिया। दूसरे शहरों से आने वाले यात्रियों के लिए 14 दिन का क्वारेंटाइन का नियम है, जिसका असर फ्लाइट में सफर करने वाले यात्रियों पर भी नजर आया। दो से तीन घंटे का सफर पूरा करने के बाद दो सप्ताह के क्वारेंटाइन की परेशानी से बचने के लिए ज्यादातर लोगों ने अपनी यात्रा स्थगित कर दी। ट्रैवल्स कारोबार से जुड़े सूत्रों के मुताबिक क्वारेंटाइन की परेशानी का असर एक-दो दिनों बाद यात्रा करने वालों पर नजर आएगा, फ्लाइट में यात्रियों की संख्या बहुत कम हो जाएगी। वर्तमान में वही यात्री सफर कर रहे, जो दो माह के लॉकडाउन में दूसरे शहरों में फंसे हुए हैं।

    अगले तीन से चार दिनों में ऐसे लोगों का सफर पूरा हो जाएगा और यात्री गिनती के रह जाएंगे। फ्लाइट में सफर के दौरान यात्रियों के लिए राज्य सरकार के पोर्टल पर कोविड-19 ई-पास के लिए रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य किया गया था, मगर एयरपोर्ट पहुंचने वाले लगभग चार सौ यात्रियों ने प्रक्रिया पूरा नहीं की थी। इन्हें रजिस्ट्रेशन कराने और जांच की अन्य प्रक्रियाएं पूरी करने में 10-15 मिनट का वक्त अतिरिक्त लगा। कितने आए और गए पश्चिम बंगाल सरकार से अनुमति नहीं मिलने की वजह से कोलकाता-रायपुर फ्लाइट का संचालन नहीं किया गया। दिल्ली से रायपुर की पहली फ्लाइट इंडिगो की थी, जिमसें कुल 82 यात्री आए। वापसी के दौरान इस फ्लाइट से कुल 136 यात्री रवाना हुए। दूसरी फ्लाइट हैदराबाद से रायपुर पहुंची, जिसमें कुल 41 यात्री आए और 65 यात्री वापसी की फ्लाइट से रवाना हुए। तीसरी फ्लाइट बेंगलुरु-रायपुर थी, जिसमें सबसे अधिक 153 यात्री पहुंचे और 47 यात्री वापस रवाना हुए। शाम के शेडयूल में विस्तारा और इंडिगो की एक-एक फ्लाइट दिल्ली-रायपुर के बीच संचालित हुई। थर्मल स्क्रीनिंग एयरपोर्ट से दूसरे शहरों की यात्रा करने वालों के लिए थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई थी। साथ ही फ्लाइट में आवाजाही करने वाले यात्रियों के लगेज को सेनेटाज्ड करने की व्यवस्था थी। एयरपोर्ट के डायरेक्टर राकेश आर. सहाय ने बताया कि यात्रियों के लिए मास्क और आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना अनिवार्य किया गया है। शेड्यूल के मुताबिक मंगलवार को एयर इंडिया की दिल्ली फ्लाइट का संचालन होगा। वहीं विस्तारा की दिल्ली और इंडिगो की बेंगलुरु फ्लाइट का संचालन नहीं होगा। आवाजाही करने वाले यात्रियोंं को कोई परेशानी नहीं हुई।

    Previous Articleझारखंड के एक परिवार को झगड़ा करने की वजह से , गांव के बाहर भेजा , अब कंद – मूल खा कर गुफा में कर रहे है गुजारा ।
    Next Article जून में लगने वाला सूर्य ग्रहण समाज में मचाएगा खरमंडल, कई दशक बाद ऐसा संयोग ।
    admin
    • Website

    Related Posts

    भाजपा नेता की कार और बोलेरो में हुई भिडत,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभिषेक शुक्ला घायल

    February 4, 2023

    5 से 18 फरवरी तक राजिम बाह्य देशी/विदेशी फुटकर मदिरा दुकानें रहेगी बंद

    February 4, 2023

    प्रदेश में 65 लाख से ज्यादा परिवारों को रियायती बिजली का लाभ

    February 4, 2023

    आस्था, आध्यात्म और संस्कृति का त्रिवेणी संगम, राजिम माघी पुन्नी मेला

    February 4, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?