JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    उद्धव ठाकरे की राहुल गांधी को चेतावनी, बोले- ‘सावरकर हमारे आदर्श उनका अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे’

    March 27, 2023

    संसद में आज भी हंगामे के आसार, विपक्ष अडानी की जांच पर अड़ा, बीजेपी ने राहुल के बयान पर की माफी की मांग

    March 27, 2023

    कहीं एनकाउंटर हो न जाए, पूरी रात खौफ में था अतीक अहमद!

    March 27, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»छत्तीसगढ़»15 घंटे में महिला रेलकर्मी से लूट, तीन मकानों के ताले टूटे, घूमने निकले युवक को चाकू मारा ?
    छत्तीसगढ़

    15 घंटे में महिला रेलकर्मी से लूट, तीन मकानों के ताले टूटे, घूमने निकले युवक को चाकू मारा ?

    adminBy adminJune 13, 2020No Comments3 Mins Read

    बिलासपुर (DNH):- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 15 घंटे के अंदर एक के बाद एक कई वारदातें हुईं। रेलवे कॉलोनी में बाइक सवार बदमाशों ने महिला रेलकर्मी को लूट लिया, तो कोतवाली और तारबहार क्षेत्र में तीन चोरियां हुईं। वहीं सिविल लाइंस क्षेत्र में एक युवक को चाकू मार दिया गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन सबके बाद पुलिस की चुस्ती और मुस्तैदी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। अगर पिछले एक माह की ही बात करें तो शहर में 15 चाेरियाें के साथ ही दुष्कर्म के 11 केस भी दर्ज किए गए हैं।

    रेलवे कंस्ट्रक्शन कॉलोनी निवासी अपर्णा कोटल रेलकर्मी हैं। उनका मकान बन रहा है। महिला रेलकर्मी पैसा निकलवाने तितली चौक स्थित एसबीआई की शाखा आई थीं। यहां से 3 लाख रुपए निकाले और पर्स में रखकर स्कूटी से घर लौटने लगी। वह कॉलोनी पहुंची थीं कि इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक मिले। तीनों करीब आए महिला रेलकर्मी को धक्का देकर गिरा दिया। वह कुछ समझ पातीं इससे पहले ही तीनों लुटेरे उनका पर्स छीनकर भाग निकले। पर्स में बैंक से निकाले 3 लाख रुपए थे।

    सिटी कोतवाली व तारबाहर थाना क्षेत्र में एक ही रात तीन चाेरियां हुई। चोर करीब 6 लाख का माल ले गए। टिकरापारा के शांति अपार्टमेंट के फेस टू में चाेरों ने दो मकानों को निशाना बनाया। मकान नंबर 202 निवासी गाडी टविटी अचारी और गाडी कोतम्मा 10 दिन से बेटी के घर भिलाई में हैं। उनके घर से चाेर गहने व नगदी सहित दाे लाख का माल ले गए थे। वहीं पड़ोसी मकान नंबर 201 निवासी रूमा सिन्हा बड़ी बहन के घर राजकिशोर नगर आई थी। पड़ोसी भास्कर राव ने फोन कर सूचना दी तो वह घर पहुंची।

    चोरों ने उनके घर की अलमारी से सोने का कंगन, सोने की चूड़ी, सोने की हार, सोने की लाॅकेट, सोने की बाली, चांदी की चाबी का गुच्छा, 8 घड़ियां 4000 रुपए सहित करीब दो लाख का माल पार किया। दोनों ही मामलों में पड़ोसियों ने कॉल कर चोरी की सूचना दी। वहीं तीसरी चोरी तारबाहर थाना क्षेत्र में हुई। भारत माता स्कूल के पास बांग्ला यार्ड में जीएम ऑफिस में पदस्थ रेल अफसर कमलेश कुमार शहर से बाहर है। खिड़की तोड़कर भीतर घुसे चोरों ने चोरों ने सभी ओर की तलाशी ली और सोने चांदी के जेवर,कीमती सामान सहित करीब दो लाख का माल ले गए।

    दूसरी ओर सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के जरहाभाठा में एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। उसके सीने पर गंभीर चोट लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिनी बस्ती जरहाभाठा निवासी सन्नी देवांगन की मोहल्ले के ही करन रात्रे से पुरानी रंजिश थी। सन्नी अपने साथी विशाल सूर्यवंशी व किलकेश के साथ शाम को महंत बाड़ा की ओर घूमने निकला था। उन्हें करन रात्रे मिला। वह सन्नी से गाली गलौज करने लगा। मना करने पर पिटाई शुरू कर दी। सन्नी को वह धकेलते ले गया और चाकू निकालकर हमला कर दिया।

    Previous Articleकोरोना महामारी की MP के इन 30 गांवों में ‘नो एंट्री’, जानिए क्यों?
    Next Article छत्तीसगढ़ सरकार को चिंता है , अपने राज्य के जनता की , इसलिए स्वयं मुख्यमंत्री प्रत्येक कार्यों की निगरानी खुद कर रहे है ?
    admin
    • Website

    Related Posts

    संसद में आज भी हंगामे के आसार, विपक्ष अडानी की जांच पर अड़ा, बीजेपी ने राहुल के बयान पर की माफी की मांग

    March 27, 2023

    छत्तीसगढ़ में पिछले 48 घंटे में मिले 5 नए कोरोना केस,

    March 27, 2023

    20 मामलों में से एक में भी सबूत पेश नहीं कर पाई बस्तर पुलिस,नक्सली नेता रिहा

    March 27, 2023

    राज्य में फिर से बन सकती है कांग्रेस की सरकार

    March 27, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    CG Live Budget
    https://www.youtube.com/watch?v=zxyCMmZYMOc
    RO-12338/99
    RO-12338/99
    Ro No. 12294/99
    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?