JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भाजपा नेता की कार और बोलेरो में हुई भिडत,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभिषेक शुक्ला घायल

    February 4, 2023

    5 से 18 फरवरी तक राजिम बाह्य देशी/विदेशी फुटकर मदिरा दुकानें रहेगी बंद

    February 4, 2023

    प्रदेश में 65 लाख से ज्यादा परिवारों को रियायती बिजली का लाभ

    February 4, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»देश-विदेश»अम्फान के बाद निसर्ग चक्रवाती तूफान का खतरा, मचा सकता है तबाही, 3 राज्यों में रेड अलर्ट ।
    देश-विदेश

    अम्फान के बाद निसर्ग चक्रवाती तूफान का खतरा, मचा सकता है तबाही, 3 राज्यों में रेड अलर्ट ।

    adminBy adminJune 13, 2020No Comments2 Mins Read

    नई दिल्ली (DNH) :- चक्रवाती तूफान अम्फान की तबाही के बाद एक और तूफान का खतरा मंडरा रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में गुजरात और महाराष्ट्र में निसर्ग चक्रवाती तूफान तबाही मचा सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग  ने बताया कि उत्तरी और दक्षिणी गुजरात तटों के पास अरब सागर में बन रहा कम दबाव का क्षेत्र आगे और मजबूत होकर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है.

    यह 3 जून तक दक्षिणी गुजरात तटों तक पहुंचकर तबाही मचा सकता है. मौसम विभाग ने गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात के लिए रेड अलर्ट जारी किया है.

    मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए अरब सागर में गए मछुआरों को वापस बुला लिया है. साथ ही 4 जून तक मछुआरों को सागर से दूर रहने को कहा है. मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तरी और दक्षिणी गुजरात तटों के सभी बंदरगाहों पर चक्रवात की चेतावनी के संकेत देने का परामर्श दिया है क्योंकि समुद्र में 4 जून तक स्थिति अत्यंत खराब रहने की संभावना है.

    हवा पकड़ सकती है 100 KMPH की रफ्तार

    निसर्ग चक्रवात के दौरान 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं जिनकी गति 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है. इस दौरान समुद्र की स्थिति बहुत अधिक खराब रह सकती है.

    विभाग ने कहा, ‘दक्षिण पूर्वी और आसपास के पूर्वी मध्य अरब सागर तथा लक्षद्वीप क्षेत्र के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इसके अगले 24 घंटे में पूर्वी मध्य और आसपास के दक्षिण पूर्वी अरब सागर के ऊपर दबाव के रूप में मजबूत होने की संभावना है तथा फिर यह अगले 24 घंटों में और अधिक मजबूत होकर चक्रवाती तूफान के रूप में तबदील हो सकता है. इसके उत्तर की तरफ आगे बढ़ने और तीन जून तक उत्तरी महाराष्ट्र तथा गुजरात तटों के पास पहुंचने की काफी संभावना है.’

    Previous Articleपुलिस के दो जवान फर्जी आबकारी अधिकारी बनकर पहुंच गए शराब भट्ठी…सेल्समेन को धौंस दिखाते हुए जमकर छलकाया जाम…भेद खुला तो ?
    Next Article कोरोना का बढ़ता हुआ आंकड़ा , डरा तो रहा है , लेकिन सरकार सतर्क है , अब गांव से भी मरीज आने लगे ?
    admin
    • Website

    Related Posts

    अडानी समूह पर लगे वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जवाब दे केंद्र सरकार : राजेन्द्र साहू

    February 3, 2023

    प्रभावशाली शुरुआत के बाद

    February 1, 2023

    साउथ फिल्म दशहरा का टीजऱ हुआ रिलीज

    February 1, 2023

    मुख्तार अंसारी गिरोह के सहयोगी की 2 करोड़ की संपत्ति जब्त

    February 1, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?