JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भाजपा नेता की कार और बोलेरो में हुई भिडत,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभिषेक शुक्ला घायल

    February 4, 2023

    5 से 18 फरवरी तक राजिम बाह्य देशी/विदेशी फुटकर मदिरा दुकानें रहेगी बंद

    February 4, 2023

    प्रदेश में 65 लाख से ज्यादा परिवारों को रियायती बिजली का लाभ

    February 4, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»देश-विदेश»‘चीन के कब्जे में भारत का करीब 60 स्क्वैयर किमी’, राहुल गांधी ने शेयर किया रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल का लेख ।
    देश-विदेश

    ‘चीन के कब्जे में भारत का करीब 60 स्क्वैयर किमी’, राहुल गांधी ने शेयर किया रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल का लेख ।

    adminBy adminJune 13, 2020No Comments3 Mins Read

    नई दिल्ली (DNH):- भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में जारी गतिरोध को खत्म करने के मकसद से शनिवार को अगले दौर की बातचीत होगी। इससे पहले लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) एचएस पनाग ने दावा किया है कि 6 जून की बातचीत में चीन का पलड़ा भारी रहेगा क्योंकि उसने पूर्वी लद्दाख के तीन अलग-अलग इलाकों में भारत के करीब 40 से 60 स्क्वैयर किमी जमीन पर घुसपैठ कर ली है। अब वह भारत के सामने समझौते की ऐसी शर्तें रखने की कोशिश करेगा जिसे मानना भारत के लिए आसान नहीं होगा और, अगर भारत ने शर्तें नहीं मानीं तो चीन सीमित युद्ध भी छेड़ सकता है।

    राहुल गांधी ने शेयर किया पनाग का लेख

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल के वायनाड से मौजूदा सांसद राहुल गांधी ने एक न्यूज वेबसाइट पर प्रकाशित सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल के इस आर्टिकल को ट्वीट किया है। राहुल ने लिखा है, ‘सभी देशभक्तों को जनरल पनाग का आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए।’ उन्होंने अपने ट्वीट में आर्टिकल की एक पंक्ति भी कोट की है- ‘इनकार कोई समाधान नहीं है।’ ध्यान रहे कि जनरल पनाग ने 2014 में आम आदमी पार्टी (AAP) जॉइन कर ली थी। वह अभिनेत्री गुल पनाग के पिता हैं।

    चीन का पलड़ा भारी: पनाग

    बहरहाल, जनरल पनाग ने आर्टिकल में आशंका जताई है कि चूंकि चीन के पास हमारी जमीन है, इसलिए वह विवाद सुलझाने के लिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास भारतीय सीमा में आधारभूत ढांचे का निर्माण कार्य रोकने जैसी कठोर शर्त रख सकता है। उन्होंने लिखा, ‘अगर कूटनीति असफल रही तो चीन सीमा पर संघर्ष बढ़ाने या सीमित युद्ध लड़ने तक को तैयार है।’ वह आगे कहते हैं कि भारत को यह बात गांठ बांध लेनी चाहिए कि उसे चीन के मनमानेपन के आगे झुकना नहीं है, भले ही उसकी तरफ से थोपा गया युद्ध ही क्यों नहीं लड़ना पड़े।

    पनाग की सलाह- चीन से युद्ध की नौबत आए तो पीछे नहीं हटे भारत

    उन्होंने लिखा, ‘भारत को सुनिश्चित करना चाहिए कि असीमांकित (अन-डीमार्केटेड) एलएसी पर 1 अप्रैल, 2020 तक की यथास्थिति बहाल हो ताकि चीन सामरिक बढ़त हासिल करने या अपनी मर्जी से भारत को अपमानित करने के लिए भविष्य में इस तरह की जबर्दस्ती नहीं कर पाए। अगर यह कूटनीतिक स्तर पर नहीं हो सकता है तो ताकत के जोर पर जरूर किया जाना चाहिए।’

    हकीकत से मुंह मोड़ रही है मोदी सरकार और सेना

    जनरल पनाग का मानना है कि मोदी सरकार और सेना ने हकीकत से मुंह मोड़ लिया है। उन्होंने आगे लिखा, ‘हालांकि, मोदी सरकार और सेना ने स्पष्ट रणनीति बनाने और पूरे देश को इससे अवगत करवाने की जगह यह मानने से ही इनकार कर दिया है कि भारत की जमीन पर चीनी घुसपैठ हुई है। वो मौजूदा हालात की वजह एलएसी को लेकर दोनों देशों की अलग-अलग धारणा बता रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि भारतीय जमीन पर चीन के जबर्दस्ती कब्जे को एलएसी को लेकर अलग-अलग धारणा का हवाला देना बेहद खतरनाक है।

    एक महीने से तनाव जारी

    ध्यान रहे कि पूर्वी लद्दाख के चार अलग-अलग इलाकों में भारत और चीन के सैनिक एक महीने से एक-दूसरे के सामने डटे हुए हैं। 5 मई को दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प हुई थी जिसमें दोनों तरफ से करीब 250 सैनिक चोटिल हो गए था। तब से इलाके में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच दोनों देशों के बीच लोकल कमांडर लेवल पर कई दौर की बातचीत हो चुकी है। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए 6 जून को लेफ्टिनेंट जनरल लेवल पर बातचीत होनी है।

    Previous Articleदिल्ली से आया युवक कोरोना संक्रमित होने के बावजूद , अम्लेश्वर में छुप कर रह रहा था , मामला दर्ज ?
    Next Article कोरोना के बीच प्रकृति का प्रकोप : डॉ. गोल्डी एम. जॉर्ज ।
    admin
    • Website

    Related Posts

    अडानी समूह पर लगे वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जवाब दे केंद्र सरकार : राजेन्द्र साहू

    February 3, 2023

    प्रभावशाली शुरुआत के बाद

    February 1, 2023

    साउथ फिल्म दशहरा का टीजऱ हुआ रिलीज

    February 1, 2023

    मुख्तार अंसारी गिरोह के सहयोगी की 2 करोड़ की संपत्ति जब्त

    February 1, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?