JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पुलिस विभाग के अधिकारियों की यातनाओं से परेशान पुलिसवाला पैदल यात्रा निकाल देगा त्याग पत्र

    March 20, 2023

    मधुमक्खी के हमले से 5 लोगो की मौत

    March 20, 2023

    कबीरधाम जिले में दो दिवसीय भोरमदेव महोत्सव का आगाज हुआ।महोत्सव के पहले दिन देश-प्रदेश के नामचीन कलाकारों में अपने अलग अलग विधाओं से महोत्सव का समां बांध दिया

    March 20, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»छत्तीसगढ़»गर्भवती और श्रमिकों की खास देखभाल कर रहा प्रशासन, कलेक्टर ने ली खास दिलचस्पी ।
    छत्तीसगढ़

    गर्भवती और श्रमिकों की खास देखभाल कर रहा प्रशासन, कलेक्टर ने ली खास दिलचस्पी ।

    adminBy adminJune 13, 2020No Comments3 Mins Read

    जशपुरनगर (DNH):- जशपुर जिले के रहने वाले आम नागरिक जो छत्तीसगढ़ के बाहर अन्य राज्यों में रोजगार की तलाश में गए थे, कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी से बचाव एवं नियंत्रण के लिए लागू किये गए लॉकडाउन की स्थिति में वहीं बुरी तरह फंसे हुए थे, उनको प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में वापस लाने का सिलसिला जारी है। कलेक्टर महादेव कावरे के निर्देशन में जिले में वापस आने वाले प्रवासी श्रमिकों एवं अन्य लोगों को सुरक्षित क्वारेंटाईन सेंटरों में ठहराने के लिए सभी सेंटरों में आवश्यक समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराया गया है। वर्तमान में जशपुर जिले में विभिन्न विकासखंडों में लगभग 699 क्वारेंटाईन सेंटर बनाया गया है। क्वारेंटाईन सेंटर में लगभग 3974 श्रमिकों, मजदूरों यात्रियों को रखा गया है। जिसमें पुरूषों की संख्या 3349 एवं महिलाओं की संख्य 625 शामिल है। जिले के क्वारेंटाईन सेंटरों में ठहरे प्रवासी श्रमिकों में गर्भवती महिलाओं की संख्या 28 है। इन सेंटरों में गर्भवती महिलाओं का जिला प्रशासन द्वारा विशेष ध्यान रखा जा रहा है। सभी क्वारेंटाईन सेंटर जहां गर्भवती महिलाएं ठहरी हुई है वहां उनके खान-पान का समुचित व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।

    केरल से वापस लौटी कुनकुरी विकासखंड के ग्राम भंडरी की रहने वाली अंजूलता लकड़ा जो कि गर्भवती हैं, उन्हे क्वारेंटाईन सेंटर में फल, दूध एवं आवश्यक पोषण आहार उपलब्ध कराया जा रहा है। जिससे उनके शरीर को आवश्यक पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में मिल सके। उन्होंने बताया कि क्वारेंटाईन सेंटर में सारी आवश्यक सुविधा बिस्तर, भोजन, पानी, बिजली, पंखा एवं शौचालय के साथ अन्य बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराकर उन्हें घर जैसा माहौल दिया जा रहा है। कुछ ऐसा ही कहना है महाराष्ट्र से वापस आई गर्भवती महिला राजकिशोरी कुजूर का, उन्होंने बताया कि देश में लगे लॉकडाउन के दौरान वे अपने पति के साथ मुबंई में फंसी हुई थी, वहां उनके पास रहने के लिए न तो मकान उपलब्ध था और न ही भोजन की पर्याप्त उपलब्धता थी। कुछ दिनों में ही जमापूंजी भी खर्च हो गई अब उन्हें वापस अपने घर सुरक्षित पहुंचने की चिंता सताने लगी। कोरोना संक्रमित होने के डर एवं वापस सुरक्षित अपने घर पहुंचने की आस में वे अपने दिन काट रहे थे।

    यहां वापस आने पर क्वारेंटाईन सेंटर में जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य परीक्षण कर कोरोना जांच के लिए खून का नमूना लिया गया। उन्होंने बताया कि सेंटरों में श्रमिकों के लिए आवश्यक समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराने के साथ ही गर्भवती महिलाओं का खासकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्हें पोषक आहार की वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में दूध एवं फल प्रदान किया जा रहा है। साथ ही सोयाबीन, सहजन, आदि सब्जी के रूप में दिया जा रहा है।

    Previous Article13 महीने में एक करोड़ सैलरी लेकर यूपी सरकार को ठगने की आरोपी महिला टीचर गिरफ्तार ।
    Next Article राज कपूर को न होती पैसों की तंगी तो ऋषि नहीं राजेश खन्ना संग होता डिंपल कपाड़िया का डेब्यू ।
    admin
    • Website

    Related Posts

    पुलिस विभाग के अधिकारियों की यातनाओं से परेशान पुलिसवाला पैदल यात्रा निकाल देगा त्याग पत्र

    March 20, 2023

    मधुमक्खी के हमले से 5 लोगो की मौत

    March 20, 2023

    कबीरधाम जिले में दो दिवसीय भोरमदेव महोत्सव का आगाज हुआ।महोत्सव के पहले दिन देश-प्रदेश के नामचीन कलाकारों में अपने अलग अलग विधाओं से महोत्सव का समां बांध दिया

    March 20, 2023

    छत्तीसगढ़ निषाद समाज के विभिन्न प्रकोष्ठों का शपथ ग्रहण, विधायक कुंवर ने कहा समाज हित में करें काम

    March 20, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    CG Live Budget
    https://www.youtube.com/watch?v=zxyCMmZYMOc
    RO-12338/99
    RO-12338/99
    Ro No. 12294/99
    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?