JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भाजपा नेता की कार और बोलेरो में हुई भिडत,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभिषेक शुक्ला घायल

    February 4, 2023

    5 से 18 फरवरी तक राजिम बाह्य देशी/विदेशी फुटकर मदिरा दुकानें रहेगी बंद

    February 4, 2023

    प्रदेश में 65 लाख से ज्यादा परिवारों को रियायती बिजली का लाभ

    February 4, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»blog»महापौर ने किया पंप हाउस का निरीक्षण 6 में से 3 पंप खराब मिले विभागीय अफसरों पर कड़ी नाराजगी जताई
    blog

    महापौर ने किया पंप हाउस का निरीक्षण 6 में से 3 पंप खराब मिले विभागीय अफसरों पर कड़ी नाराजगी जताई

    Jwala Express NewsBy Jwala Express NewsJanuary 30, 2022No Comments3 Mins Read

    पानी सप्लाई में बार-बार रुकावट आने पर नाराजगी जताई

    दुर्ग / नगर पालिक निगम!शहर की पानी सप्लाई व्यवस्था में लापरवाही का पता चलने पर वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज नगर निगम के जल कार्य विभाग के अफसरों पर जमकर नाराजगी जताई है। विधायक और महापौर ने कहा है कि शहर की पानी सप्लाई व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। फेज टू योजना के बाद अब अमृत मिशन प्रोजेक्ट पूर्णता की ओर है। इसके बावजूद शहर में पानी सप्लाई में बार-बार रुकावट आने की नौबत नहीं आना चाहिए। लापरवाही बरतने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी और उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।


    शहर के दर्जन भर वार्डों में पिछले तीन-चार दिनों से पानी की सप्लाई नियमित रूप से नहीं हो रही है। इन वार्डों में कई बार नल नहीं खुलते या नल खुलने पर लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है। नल से पानी न मिलने की समस्या के कारण विधायक और महापौर के पास लगातार शिकायतें आ रही हैं। लगातार शिकायतें मिलने के कारण आज विधायक और महापौर ने शिवनाथ नदी पंप हाउस का निरीक्षण किया।
    यहां पहुंचने पर पता चला कि पंप हाउस में 6 में से 3 मोटर पंप खराब हैं। इस संबंध में अधिकारियों से जानकारी लेने पर पता चला कि मेंटेनेंस कार्य की स्वीकृति नहीं हो पाने के कारण काम रुका है। विधायक और महापौर ने इस संबंध में निगम कमिश्नर हरेश मंडावी से फोन कर इस मामले की जानकारी दी और आयुक्त स्वयं पानी सप्लाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग करें और पानी का संकट न होने देने के लिए नियमित रूप से मेंटेनेंस आदि के कार्य कराएं। पानी सप्लाई बेहद आवश्यक सेवा है। यह व्यवस्था दुरुस्त रहनी चाहिए। आम जनता को पानी के लिए परेशान होने देने की नौबत नहीं आनी चाहिए। हर हाल में पानी सप्लाई व्यवस्था बहाल रहनी चाहिए।
    महापौर धीरज बाकलीवाल ने नाराजगी जताते हुए कड़े शब्दों में कहा है कि छोटे-मोटे कार्यों के लिए फाइलें रोकना या लापरवाही करना गलत है। पानी सप्लाई के लिए मोटर पंप आदि के मेंटेनेंस के लिए एक-एक माह तक फाइल रोकने की बजाय तत्काल स्वीकृति लेकर मेंटेनेंस कार्य शुरू कराया जाना चाहिए। भविष्य में इस तरह की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महापौर ने साफ कहा है कि शहर में पानी सप्लाई जैसी जरूरी सेवा में लापरवाही का पता चलने पर जिम्मेदारी तय करते हुए सीधी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पूर्व महापौर शंकरलाल ताम्रकार, जल कार्य प्रभारी संजय कोहले, एमआईसी मेंबर हमीद खोखर, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अलताफ अहमद, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली सहित अन्य मौजूद थे।

    Previous Articleबापू के विचार दुनिया में अभी जिंदा हें – वोरा
    Next Article राष्ट्रपति ने कहा- कृषि निर्यात 25 फीसदी बढ़कर 3 लाख करोड़ तक पहुंच गया, किसान परिवारों को 1.80 लाख करोड़ दिए गए
    Jwala Express News

    Related Posts

    भाजपा नेता की कार और बोलेरो में हुई भिडत,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभिषेक शुक्ला घायल

    February 4, 2023

    5 से 18 फरवरी तक राजिम बाह्य देशी/विदेशी फुटकर मदिरा दुकानें रहेगी बंद

    February 4, 2023

    प्रदेश में 65 लाख से ज्यादा परिवारों को रियायती बिजली का लाभ

    February 4, 2023

    आस्था, आध्यात्म और संस्कृति का त्रिवेणी संगम, राजिम माघी पुन्नी मेला

    February 4, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?