JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भाजपा नेता की कार और बोलेरो में हुई भिडत,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभिषेक शुक्ला घायल

    February 4, 2023

    5 से 18 फरवरी तक राजिम बाह्य देशी/विदेशी फुटकर मदिरा दुकानें रहेगी बंद

    February 4, 2023

    प्रदेश में 65 लाख से ज्यादा परिवारों को रियायती बिजली का लाभ

    February 4, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»blog»छत्तीसगढ़ में बनाए जाएंगे 13 हजार 269 राजीव युवा मितान क्लब, राहुल गांधी की उपस्थिति में तीन फरवरी से शुुरू होगी योजना
    blog

    छत्तीसगढ़ में बनाए जाएंगे 13 हजार 269 राजीव युवा मितान क्लब, राहुल गांधी की उपस्थिति में तीन फरवरी से शुुरू होगी योजना

    Jwala Express NewsBy Jwala Express NewsJanuary 31, 2022No Comments2 Mins Read

    इन क्लबों के लिए 132.69 करोड़ रुपये वार्षिक व्यय संभावित है,प्रति क्लब प्रति तिमाही 25 हजार रुपये अनुदान के रूप में दिया जाएगा।

    छत्तीसगढ़ में बनाए जाएंगे 13 हजार 269 राजीव युवा मितान क्लब,  राहुल गांधी की उपस्थिति में तीन फरवरी से शुुरू होगी योजना

    रायपुर/ प्रदेशभर में 13 हजार 269 राजीव युवा मितान क्लब का गठन किया जाएगा। इसके माध्यम से राज्य के युवाओं को एक मंच देकर छत्तीसगढ़ के विकास में सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। तीन फरवरी को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति में इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस क्लब का उद्देश्य युवाओं को रचनात्मक कार्यों से जोड़ने के अलावा इन युवाओं के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजनों तक पहुंचाना भी है।

    योजना के लिए तय प्रारूप के अनुसार राज्य की सभी 11 हजार 664 ग्राम पंचायतों में एक-एक और प्रदेश के 169 नगरीय निकायों में जनसंख्या के अनुपात में 1,605 क्लबों का चरणबद्ध तरीके से गठन किया जाएगा। इस तरह राज्य में कुल 13 हजार 269 राजीव युवा मितान क्लब गठित किए जाएंगे। इन क्लबों के लिए 132.69 करोड़ रुपये वार्षिक व्यय संभावित है, जिसमें वित्तीय वर्ष 2021-22 के वार्षिक बजट में क्लब के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया है। प्रति क्लब प्रति तिमाही 25 हजार रुपये अनुदान के रूप में दिया जाएगा।

    सदस्य बनने की पात्रता क्लब में सदस्य बनने की पात्रता राज्य के मूल निवासियों को होगी। इसमें 15 से 40 वर्ष आयु सीमा के बीच के लोग ही सदस्य बन सकेंगे। प्रत्येक क्लब में सदस्य क्षमता 20-40 तक होगी। इसमें प्रभारी मंत्री यह सुनिश्चित करेंगे कि क्लब में सभी वर्गों का उचित प्रतिनिधित्व हो। क्लब के प्रभावी रूप से संचालन के लिए राज्य स्तर से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक समिति गठित की गई है। योजना के क्रियान्वयन, पर्यवेक्षण और मार्गदर्शन के लिए राज्य स्तर पर मंत्री स्तरीय समिति होगी। इसके अध्यक्ष राज्य के मुख्यमंत्री व खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मंत्री उपाध्यक्ष होंगे।
    Previous Articleकमिश्नर दुर्ग ने बेरला अंचल का दौरा कर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की ली जानकारी
    Next Article ओवरलोड वाहनों पर जुर्माना लगाकर की खानापूर्ति
    Jwala Express News

    Related Posts

    भाजपा नेता की कार और बोलेरो में हुई भिडत,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभिषेक शुक्ला घायल

    February 4, 2023

    5 से 18 फरवरी तक राजिम बाह्य देशी/विदेशी फुटकर मदिरा दुकानें रहेगी बंद

    February 4, 2023

    प्रदेश में 65 लाख से ज्यादा परिवारों को रियायती बिजली का लाभ

    February 4, 2023

    आस्था, आध्यात्म और संस्कृति का त्रिवेणी संगम, राजिम माघी पुन्नी मेला

    February 4, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?