JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    उद्धव ठाकरे की राहुल गांधी को चेतावनी, बोले- ‘सावरकर हमारे आदर्श उनका अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे’

    March 27, 2023

    संसद में आज भी हंगामे के आसार, विपक्ष अडानी की जांच पर अड़ा, बीजेपी ने राहुल के बयान पर की माफी की मांग

    March 27, 2023

    कहीं एनकाउंटर हो न जाए, पूरी रात खौफ में था अतीक अहमद!

    March 27, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»blog»ओवरलोड वाहनों पर जुर्माना लगाकर की खानापूर्ति
    blog

    ओवरलोड वाहनों पर जुर्माना लगाकर की खानापूर्ति

    Jwala Express NewsBy Jwala Express NewsJanuary 31, 2022No Comments3 Mins Read

    दुर्ग। रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन के मामले में सीेएम की सख्ती के बाद खनिज विभाग ने शुक्रवार को चार हाइवा वाहनों की धरपकड़ की थी। जिसमें से दो वाहनों में रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा था।

    लेकिन दूसरे दिन शनिवार को कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति ही की गई। खनिज महकमा अवैध परिवहन की जांच को नहीं निकला लेकिन पुलिस विभाग ने ओवरलोड वाहनों पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की। कितने ओवरलोड वाहनों पर जुर्माना लगाया गया खनिज विभाग ने इसकी जानकारी भी नहीं ली है।

    जिले में रेत की सभी खदानें बंद है। जिन पांच खदानों को उत्खनन की अनुमति दी गई है वहां भी पानी भरा हुआ है। जिले में विभिन्ना निर्माण कार्यों के लिए रेत धमतरी, कांकेर, महासमुंद सहित आसपास के अन्य जिलों से आता है। खनिज विभाग द्वारा खनिज परिवहन की जांच के लिए चौकी भी बनाई गई है।

    लेकिन अवैध परिवहन के मामले में विभाग द्वारा अपेक्षित कार्रवाई कभी नहीं की गई। मुख्यमंत्री के सख्त तेवर के बाद विभाग ने उतई व पाटन क्षेत्र में शुक्रवार को चार वाहनों की जब्ती बनाई थी। जिसमें से दो में रेत और रेत में चूना पत्थर का परिवहन किया जा रहा था। लेकिन शनिवार को विभागीय अमले ने अवैध परिवहन व उत्खनन की जांच को लेकर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की।

    प्रतिदिन एक हजार गाड़ियों में आ रही रेत

    दुर्ग जिले में सालभर सरकारी और निजी निर्माण कार्य चलता है। जिले में रेत की किल्लत सालभर बनी रहती है। जिले में निर्माण कार्यों के लिए रेत का परिवहन धमतरी,कांकेर,महासमुंद सहित आसपास के अन्य जिलों से किया जाता है। जिले में प्रतिदिन नौ से एक हजार वाहनों से रेत का परिवहन किया जा रहा है।

    जिले की सीमावर्ती क्षेत्रों में बनाई गई जांच चौकियों में भी रेत रायल्टी की नियमित रूप से जांच नहीं की जाती। निरंतर शिकायतों व शासन स्तर पर सख्ती बरते जाने के बाद नाममात्र की कार्रवाई की जाती है।

    पाटन की सीमाओं पर पुलिस व राजस्व विभाग का पहरा

    अवैध रेत परिवहन करने वालों पर शिकंजा कसने गए अधिकारी हुए मायूस

    पाटन के नदी किनारे की सीमाओं पर जहां से अन्यत्र जिला की सीमा है वहां पर पुलिस व राजस्व विभाग का पहरा लग गया है। तरीघाट पुल के पास तहसीलदार टिकेश्वर साहू एवं थाना प्रभारी पाटन शिवानंद तिवारी के नेतृत्व में रेत से भरे वाहनों को रोककर चेकिंग की गई। आज करीब एक दर्जन से अधिक हाइवा को रोककर गाड़ी का पेपर एवं रेती की रायल्टी पर्ची चेक किया गया।

    जिसमें से सभी ने रेत परिवहन का रायल्टी पर्ची देखा। पाटन थाना द्वारा करीब एक दर्जन भारी वाहनों पर यातायात उल्लंघन करते हुए पकड़ गए एवं सभी से जुर्माना वसूला गया। गौरतलब हो कि पाटन ब्लाक के तरीघाट, निपानी, कौही, केसरा, खुड़मुड़ा सहित अन्य जितने भी खारून नदी का पुल है वहां पर सतत निगरानी रखी जा रही है। वहीं रेत का अवैध उत्खनन व अवैध परिवहन न हो इसके लिए भी प्रशासन सतर्क है।

    रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन की जांच के लिए टीम बनी हुई है। शनिवार को पुलिस विभाग ने ओवरलोड वाहनों पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की है। कितने वाहनों पर जुर्माना लगाया गया है इसकी जानकारी पुलिस ही दे सकती है।

    –दीपक मिश्रा खनिज अधिकारी दुर्ग

    Previous Articleछत्तीसगढ़ में बनाए जाएंगे 13 हजार 269 राजीव युवा मितान क्लब, राहुल गांधी की उपस्थिति में तीन फरवरी से शुुरू होगी योजना
    Next Article Rahul Gandhi ने दिल्ली में 20 साल की महिला से बदसलूकी को लेकर किया ट्वीट, कहा – ‘कुछ लोग महिलाओं को नहीं समझते इंसान
    Jwala Express News

    Related Posts

    उद्धव ठाकरे की राहुल गांधी को चेतावनी, बोले- ‘सावरकर हमारे आदर्श उनका अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे’

    March 27, 2023

    संसद में आज भी हंगामे के आसार, विपक्ष अडानी की जांच पर अड़ा, बीजेपी ने राहुल के बयान पर की माफी की मांग

    March 27, 2023

    कहीं एनकाउंटर हो न जाए, पूरी रात खौफ में था अतीक अहमद!

    March 27, 2023

    छत्तीसगढ़ में पिछले 48 घंटे में मिले 5 नए कोरोना केस,

    March 27, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    CG Live Budget
    https://www.youtube.com/watch?v=zxyCMmZYMOc
    RO-12338/99
    RO-12338/99
    Ro No. 12294/99
    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?