JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भाजपा नेता की कार और बोलेरो में हुई भिडत,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभिषेक शुक्ला घायल

    February 4, 2023

    5 से 18 फरवरी तक राजिम बाह्य देशी/विदेशी फुटकर मदिरा दुकानें रहेगी बंद

    February 4, 2023

    प्रदेश में 65 लाख से ज्यादा परिवारों को रियायती बिजली का लाभ

    February 4, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»blog»मुख्यमंत्री एयरपोर्ट से सीधे पहुंचे साईंस कॉलेज मैदान: सांसद राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया
    blog

    मुख्यमंत्री एयरपोर्ट से सीधे पहुंचे साईंस कॉलेज मैदान: सांसद राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया

    Jwala Express NewsBy Jwala Express NewsFebruary 1, 2022No Comments2 Mins Read

    रायपुर/मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एयरपोर्ट से सीधे साईंस कॉलेज मैदान पहुंचे और वहां लोकसभा सांसद राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल की विभिन्न तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार उपस्थित थे।

    गौरतलब है कि 3 फरवरी को आयोजित उक्त कार्यक्रम में सांसद राहुल गांधी छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना और राजीव युवा मितान क्लब का शुभारंभ करेंगे और गांधी सेवा ग्राम और अमर जवान ज्योति की आधारशिला रखेंगे।

    राहुल गांधी ‘राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ के तहत पंजीकृत 3 लाख 55 हजार भूमिहीन कृषि मजदूरों के खातों में योजना की प्रथम किस्त की राशि का उनके बैंक खाते में अंतरण करेंगे। इस योजना के लिए राज्य सरकार ने अनुपूरक बजट में 200 करोड़ रूपए का प्रावधान किया है। योजना के तहत भूमिहीन कृषि मजदूरों को साल में तीन किश्तों में 6 हजार रूपए की राशि सीधे उनके बैंक खाते में अंतरित की जाएगी।

    इस अवसर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, डीजीपी अशोक जुनेजा, स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

    Previous Articleमाइनिंग टास्क फोर्स की अहम बैठक, अवैध खनन पर करें कार्रवाई
    Next Article मुख्यमंत्री ने किसानों के सहुलियत के लिए बढ़ायी धान खरीदी की तिथि: अब 7 फरवरी तक की जाएगी
    Jwala Express News

    Related Posts

    भाजपा नेता की कार और बोलेरो में हुई भिडत,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभिषेक शुक्ला घायल

    February 4, 2023

    5 से 18 फरवरी तक राजिम बाह्य देशी/विदेशी फुटकर मदिरा दुकानें रहेगी बंद

    February 4, 2023

    प्रदेश में 65 लाख से ज्यादा परिवारों को रियायती बिजली का लाभ

    February 4, 2023

    आस्था, आध्यात्म और संस्कृति का त्रिवेणी संगम, राजिम माघी पुन्नी मेला

    February 4, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?