JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सफाई कार्य की होगी मॉनिटरिंग, आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने दिए शहर के ओवरब्रिज सहित मुख्य मार्गो की सफाई अभियान के निर्देश

    February 3, 2023

    ब्राइडल मेकअप कर सालाना हो रही है 4 लाख की आमदनी, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से सुशोभित हुआ बेरोजगार का जीवन

    February 3, 2023

    अडानी समूह पर लगे वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जवाब दे केंद्र सरकार : राजेन्द्र साहू

    February 3, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»blog»कुल्हाड़ी घाट के बन सिंह ने राजीव गांधी जी से मिलाया था हाथ आज राहुल गांधी के साथ बैठकर खाना खाया
    blog

    कुल्हाड़ी घाट के बन सिंह ने राजीव गांधी जी से मिलाया था हाथ आज राहुल गांधी के साथ बैठकर खाना खाया

    Jwala Express NewsBy Jwala Express NewsFebruary 4, 2022No Comments3 Mins Read

    रखिया बड़ी और बिजौरी भाया राहुल गांधी को

    चीला और चौसेला भी परोसा गया थाली में

    स्वीट डिश में मुर्रा लड्डू

    रायपुर/ सांसद राहुल गांधी ने आज छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों के साथ भोजन किया। भोजन करने वालों में मैनपुर के कुल्हाड़ी घाट के बन सिंह भी शामिल थे। उन्होंने 1985 में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कुल्हाड़ी घाट प्रवास के दौरान उनसे हाथ मिलाया था और अब राहुल गांधी के बगल में बैठकर भोजन किया।

    राहुल गांधी को बन सिंह ने इस संबंध में बताया तो उन्होंने खुशी जतायी। बन सिंह ने बताया कि तेन्दूपत्ता संग्राहकों को शहीद महेन्द्र कर्मा तेन्दूपत्ता संग्राहक योजना के माध्यम से संग्रहण की अच्छी राशि मिल रही है, जिससे संग्राहक बहुत खुश है। राहुल गांधी ने राजीव गांधी न्याय योजना के हितग्राही भागवत साहू से भी चर्चा की, वे भी उनके बगल में बैठे थे। पंगत में राजीव गांधी न्याय योजना, किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन किसान मजदूर योजना, गोधन न्याय योजना के हितग्राही शामिल थे।

    इस अवसर पर श्री राहुल गांधी ने परम्परागत छत्तीसगढ़ी भोजन का स्वाद लिया। सांसद राहुल गांधी को खूब भाया। फर धनिया से बनी मुनगा भाठा रखिया बड़ी की सब्जी के स्वाद ने उन्हें आनंदित किया। छत्तीसगढ़ी थाली में परंपरागत रूप से स्वाद बढ़ाये जाने के लिए रखे बिजौरी का स्वाद भी उन्होंने चखा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें परंपरागत छत्तीसगढ़ी भोजन के बारे में बताया।

    राहुल गांधी की थाली में टमाटर चटनी भी परोसा गया। ठंड के दिनों में छत्तीसगढ़ में सिलबट्टे पर बनी टमाटर चटनी का भरपूर चलन है। थाली में यह भी परोसा गया। धान के कटोरे में व्यंजन भी चावल के ही लोकप्रिय हैं और इसलिए चीला भी थाली में रखा गया था।

    छत्तीसगढ़ में उत्सवों के अवसर पर चौसेला बनाने का चलन है। इस तरह सांसद राहुल गांधी की थाली में स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की भरमार दिखी और उन्होंने रुचि से इसे खाया। खाने के साथ स्वीट डिश भी परोसा गया। गुलाब जामुन और मूंग हलवा के साथ ही छत्तीसगढ़ का परंपरागत मुर्रा लड्डू भी परोसा गया। पंगत बिछी थी और पंगत में सांसद राहुल गांधी के साथ साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, विधायक मोहन मरकाम के साथ सचिन राव भी बैठे।

    गांधीवादी विचारकों ने भी राहुल गांधी के साथ भोजन किया। भोजन के पश्चात सांसद राहुल गांधी ने हितग्राहियों से चर्चा भी की। गोधन न्याय योजना की हितग्राही धरसींवा से आई शकुन वर्मा ने भी गांधी के साथ भोजन किया।

    उन्होंने बताया कि योजना के फलस्वरूप गोबर बेचकर उन्होंने 60 हजार रुपये की राशि कमाई और इस बचत से अपने सपनों को पूरा किया। खेती के अलावा गोबर बेचने से मिली आय से अब बचत काफी बढ़ गई है। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन किसान मजदूर योजना के हितग्राही नवागांव के तोरण यादव ने बताया कि पहली बार ऐसी सरकार आई है जिसने भूमिहीनों के बारे में कोई योजना बनाई है।

    हम सब बहुत खुश हैं। राजीव गांधी किसान न्याय योजना से लाभान्वित भागवत साहू ने भी सांसद श्री राहुल गांधी के साथ भोजन किया। उन्होंने बताया कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से 87 हजार 500 की राशि प्राप्त की। अभनपुर से आए युवा मितान क्लब के सदस्य पुराणिक साहू ने भी गांधी के साथ भोजन किया और बताया कि युवाओं की गतिविधियां बढ़ाने के लिए मितान क्लब काफी उपयोगी साबित हो सकता है।

    Previous Articleजल प्रदाय के अधिकारियों को दो टूक सोमवार तक पेयजल व्यवस्था नही सुधरा तो होगी कड़ी कार्रवाई
    Next Article बस्तर काफी का स्वाद भाया सांसद राहुल गांधी को
    Jwala Express News

    Related Posts

    सफाई कार्य की होगी मॉनिटरिंग, आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने दिए शहर के ओवरब्रिज सहित मुख्य मार्गो की सफाई अभियान के निर्देश

    February 3, 2023

    ब्राइडल मेकअप कर सालाना हो रही है 4 लाख की आमदनी, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से सुशोभित हुआ बेरोजगार का जीवन

    February 3, 2023

    अडानी समूह पर लगे वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जवाब दे केंद्र सरकार : राजेन्द्र साहू

    February 3, 2023

    फरवरी 2022 में जारी हुआ था ट्रांसफर आदेश, फिर भी जमे हुए हैं अधिकारी

    February 3, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?