JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    देश के 100 करोड़ लोग सरकारी अनाज पर निर्भर, बिगड़ गई है आर्थिक हालत

    January 26, 2023

    कर्तव्यपथ पर नारीशक्ति, अग्निवीर और आत्मनिर्भर भारत का नजारा…गणतंत्र दिवस परेड की

    January 26, 2023

    केंद्र सरकार ने गेहूं और आटा के दामों में कमी लाने के लिए खुले बाजार में 30 लाख टन गेहूं बेचने का फैसला किया

    January 26, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»blog»CM के बेटे-बहू का आशीर्वाद समारोह आज,राज्यपाल समेत कई दिग्गज करेंगे शिरकत आज
    blog

    CM के बेटे-बहू का आशीर्वाद समारोह आज,राज्यपाल समेत कई दिग्गज करेंगे शिरकत आज

    Jwala Express NewsBy Jwala Express NewsFebruary 8, 2022No Comments3 Mins Read

    पाटन का सर्किट हाउस दुल्हन की तरह सजा:CM के बेटे-बहू का आशीर्वाद समारोह आज,राज्यपाल समेत कई दिग्गज करेंगे शिरकत;अतिथियों के लिए क्षेत्रवार रूट तय

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल और ख्याति वर्मा रविवार को परिणय सूत्र में बंध गए हैं। नया रायपुर में भव्य रूप से शादी समारोह आयोजित हुआ था। इसके बाद अब मंगलवार को पाटन में पुत्र व पुत्र वधू के लिए आशीर्वाद समारोह आयोजित किया जा रहा है। सर्किंट हाउस स्थल में भव्य समारोह की तैयारी की गई है। पूरे सर्किट हाउस को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

    समारोह में आने वाले VIP की लिस्ट तैयार है। राज्यपाल अनुसुईया उईके भी वर-वधु को आशीर्वाद देने के लिए आएंगी। इसके अलावा कैबिनेट मंत्रियों का भी जमावड़ा लगेगा। समारोह में बड़े स्तर पर स्थानीय लोगों को भी आमंत्रित किया गया है। आमजनों की सुविधा को देखते हुए सभी के लिए अलग-अलग समय और रूट का निर्धारण पहले से है। इसी तय मार्ग से अतिथि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचेंगे।

     

    पाटन रूट पर आज भारी वाहन के संचालन को पूरी तरह से बंद किया गया है। वहीं कार्यक्रम में आने वाले सभी अतिथियों के लिए पुलिस-प्रशासन ने निर्धारित पार्किंग स्थल का इंतजाम किया है।

    दुर्ग भिलाई सहित इन क्षेत्रों के लोग इस रूट से पहुंचेंगे पाटन

    दुर्ग, भिलाई, मरोदा, नेवई, उमरपोटी, बोरीगारका, जोरातराई, मोरीद, डुडेरा, माहकाखुर्द, परेवाडीह, माहकाकला, मुडपार, डुमरडीह,उतई, खोपली, घुपसीडीह, सिर्री, धौराभाठा, पतोरा, सेलूद, परसाही, गाडाडीह, मर्रा, सांकरा, बटंग, बोदल, फेकारी, बोहारडीह, मानिकचैरी, पुनईडीह, देवादा,छाटा,गोडपेण्ड्री, अचानकपुर, लोहरर्सी, ढोढापुर, अरसनारा, फुण्डा और देमार आदि क्षेत्र से पाटन जाने वाले लोगों को दुर्ग से भिलाई होते हुए नेवई, उतई, सेलूद और फुंडा होते हुए पाटन पहुंचना पड़ेगा।

     

    इन क्षेत्र के लोग इस रूट से पहुंचेंगे पाटन

    तमोरा, तिलोदा, मुदंरा, परसाही, रनचिरई, बोरवाय, खोला, औरी, भनसुली, जाम गांव आर, भरर, भैसबोर्ड, कुम्हली, पाउवारा, पौहा, गुडियारी, कानाकोट, आमालोरी, खपरी, बेलौदी, घुमा, सोरम, गब्दी, कुरमी, गुंडरा, दरबार मोखली, सेमरी, गुजरा, कसीही, नवागांव, पंदर, रीवागहन, बासींग, धमना, बटरेल, अरमर्रीखुर्द, आगेसरा, उमरपोटी, नवागांव, बेल्हारी, किकिरमेटा, ओदरागहन, अकतई, टेमरी, सुरपा, मोहभट्टा, निपानी, औसर, खपरी, चुलगहन, करेला, बीजाभाठा, घोराडी, पाहंदा, डिडगा, डिडगाभाठा, रानीतराई, कौही, बोरेंदा, जरवाय, असोगा, झाडमोखली, बरबरसपुर, रेंगाकठेरा, जरवाय, केसरा, भनसुली, खर्रा, तेलीगुंडरा, मटिया, रामपुर, डंगनिया, तर्रीघाट, खम्हरिया, अटारी, अखरा, कुम्हारी, रामपुर, जंजगिरी, दादर, चरोदा, सिरसाकला, देवबलोदा, कुगदा, परसदा, मगरघट्टा, मटिया, पाहंदा, उरला, बटंग, नारधी, औंधी, औरी, भाठागांव, अमलीडीह, मोतीपुर, सांकरा, अम्लेश्वर, खुडमुडा, घुघवा, जमराव, कोपेडीह, कापसी, माहुद, उफरा, अमेरी, जामगांव(एम), झीट, रूही, खुडमुडी, तुलसी, ठकुराईनटोला, सुपकोना, सोनपुर, पुरैना, सोमनी, गनियारी, पचपेडी, पहडोर, करसा, बेंदरी, घुघवा, गभरा, राखी, रवेली, तर्रा, आमपेण्ड्री, सावनी, चीचा, चंगोरी और बठेना के लोग अपने सामान्य रूट कुम्हारी से पाहंदा, मोतीपुर, झीट होते हुए सिकोला से पाटन पहुंचेंगे।

    अलग-अलग बनाए गए पार्किंग स्थल

    लोगों को वाहन पार्किंग में किसी प्रकार की कोई समस्या न हो इसके लिए अलग-अलग जगहों पर पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। अलग-अलग रूट से आने वाले लोग एसडीएम कार्यालय परिसर, जनपद पंचायत कार्यालय परिसर, गर्ल्स स्कूल के सामने/अंदर और पाटन मंडी परिसर में अपने वाहनों को पार्क कर सकते हैं।

    Previous Articleराज्यपाल सुश्री उइके ने उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर की पूजा अर्चना की
    Next Article तेंदुए की खाल के साथ 3 गिरफ्तार: खाल की कीमत 10 लाख रुपए से अधिक बताया जा रहा है
    Jwala Express News

    Related Posts

    देश के 100 करोड़ लोग सरकारी अनाज पर निर्भर, बिगड़ गई है आर्थिक हालत

    January 26, 2023

    कर्तव्यपथ पर नारीशक्ति, अग्निवीर और आत्मनिर्भर भारत का नजारा…गणतंत्र दिवस परेड की

    January 26, 2023

    केंद्र सरकार ने गेहूं और आटा के दामों में कमी लाने के लिए खुले बाजार में 30 लाख टन गेहूं बेचने का फैसला किया

    January 26, 2023

    भारत विश्व में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है…’, गणतंत्र दिवस पर व्लादिमीर पुतिन, इमैनुएल मैक्रों और बेंजामिन नेतन्याहू ने दी बधाई

    January 26, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?