JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    देश के 100 करोड़ लोग सरकारी अनाज पर निर्भर, बिगड़ गई है आर्थिक हालत

    January 26, 2023

    कर्तव्यपथ पर नारीशक्ति, अग्निवीर और आत्मनिर्भर भारत का नजारा…गणतंत्र दिवस परेड की

    January 26, 2023

    केंद्र सरकार ने गेहूं और आटा के दामों में कमी लाने के लिए खुले बाजार में 30 लाख टन गेहूं बेचने का फैसला किया

    January 26, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»blog»मोदी के बयान से प्रधानमंत्री पद की गरिमा तार-तार : भाजपा सरकार ने देश को अमीर और गरीब में बांटने का काम किया : राजेंद्र साहू
    blog

    मोदी के बयान से प्रधानमंत्री पद की गरिमा तार-तार : भाजपा सरकार ने देश को अमीर और गरीब में बांटने का काम किया : राजेंद्र साहू

    Jwala Express NewsBy Jwala Express NewsFebruary 8, 2022No Comments3 Mins Read
    • सात साल के कार्यकाल की उपलब्धि क्यों नहीं बताते प्रधानमंत्री? विपक्ष को कोसना मोदी की मजबूरी
    • किसान आंदोलन को कुचलने और लोगों का रोजगार छीनने वाले मोदी किस मुंह से किसान, मजदूर और युवाओं के हितों की बात कर रहे

    प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने आज भाजपा की नीतियों पर बड़ा हमला बोला है। राजेंद्र ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस को टुकड़े-टुकड़े गैंग का लीडर कहा जाना प्रधानमंत्री पद की गरिमा के खिलाफ है। प्रधानमंत्री को देश को जोड़ने वाले बयान देना चाहिए। यह दुर्भाग्यजनक है कि वे देश को तोड़ने वाले बयान दे रहे हैं। सच ये है कि मोदी सरकार ही देश को अमीर और गरीब वर्ग में बांट रही है। मोदी सरकार की नीतियों से अमीर और ज्यादा अमीर बन रहे हैं, वहीं गरीब को और ज्यादा गरीब बनाया जा रहा है।
    राजेंद्र ने कहा कि पांच राज्यों में चुनाव के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक किसानों, मजदूरों और गरीबों के साथ बेरोजगार युवाओं के हितों की बात करने लगे हैं।

    मोदी सरकार ने किसानों के आंदोलन को कुचलने के लिए जो तरीके अपनाए, उसे न किसान भूले हैं, न देश की जनता भूली है। किसानों को जीप से कुचलने, उनके रास्ते में कील लगाने, झूठे आरोपों में फंसाकर जेल में डालने और सैकड़ों किसानों की मौत के बाद भी किसानों के हित में फैसले न लेने वाली मोदी सरकार चुनाव सामने देख किसान हित की बात करने लगी है।
    राजेंद्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर कोरोना काल में मजदूरों को भड़काने का झूठा आरोप लगाकर उनके हितैषी बन रहे हैं। मजदूरों के हित की बात करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताना चाहिए कि 7 साल के कार्यकाल में मजदूरों को रोजगार देने उन्होंने कितने सार्वजनिक उपक्रम, उद्योग, सरकारी संस्थान खोले हैं? सच ये है कि जीएसटी और नोटबंदी लागू कर मोदी सरकार ने लाखों मजदूरों को बेरोजगार कर दिया है।
    राजेंद्र ने कहा कि सात साल के कार्यकाल में मोदी सरकार ने किसानों के हित में कौन से फैसले किये? किसानों की आय दुगुना करने और कर्जमाफी का वादा करने के बाद आज तक वादा पूरा क्यों नहीं किया? हर साल 2 करोड़ बेरोजगार युवकों को रोजगार देने का वादा करने के बाद मोदी सरकार ने रोजगार के अवसर पैदा करने की बजाय करोड़ों लोगों की नौकरी क्यों छीनी? इन सवालों का जवाब मोदी को देना चाहिए।
    राजेंद्र ने कहा कि कार्पोरेट घरानों का हजारों करोड़ का लोन माफ करने वाली मोदी सरकार ने किसानों का कर्ज माफ क्यों नहीं किया। छत्तीसगढ़ सरकार की तरह देश भर के किसानों कर्जमाफी और उचित मूल्य पर अनाज की खरीदी की व्यवस्था होती तो पूरे देश के किसान आर्थिक रूप से संपन्न हो जाते। इसी तरह मोदी सरकार मनरेगा का बजट हर साल कम कर रही है।

    इस साल भी मनरेगा के बजट में 25 प्रतिशत की कटौती की गई है। ऐसे फैसले कर मोदी सरकार ने मजदूरों का कौन सा हित किया है?
    राजेंद्र ने कहा कि कोरोना काल में मोदी सरकार ने 20 लाख करोड़ का पैकेज देने की घोषणा की थी। वह पैकेज कहां गया? जनता को इसका लाभ क्यों नहीं मिला? किसानों और मजदूरों का अहित करने वाले फैसलों के साथ करोड़ों लोगों का रोजगार छीनने के बाद अचानक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसान, मजदूर और बेरोजगारों के हित की फिक्र करने का सच जनता समझ चुकी है। बेहतर यही होगा कि पीएम मोदी देश की जनता को बहकाने का प्रयास करना बंद करें। ऐसे प्रयास सफल नहीं होंगे।

    Previous Articleतेंदुए की खाल के साथ 3 गिरफ्तार: खाल की कीमत 10 लाख रुपए से अधिक बताया जा रहा है
    Next Article शहर को स्वच्छ बनाने की मुहिम छेड़ा – विधायक एवं महापौर ने
    Jwala Express News

    Related Posts

    देश के 100 करोड़ लोग सरकारी अनाज पर निर्भर, बिगड़ गई है आर्थिक हालत

    January 26, 2023

    कर्तव्यपथ पर नारीशक्ति, अग्निवीर और आत्मनिर्भर भारत का नजारा…गणतंत्र दिवस परेड की

    January 26, 2023

    केंद्र सरकार ने गेहूं और आटा के दामों में कमी लाने के लिए खुले बाजार में 30 लाख टन गेहूं बेचने का फैसला किया

    January 26, 2023

    भारत विश्व में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है…’, गणतंत्र दिवस पर व्लादिमीर पुतिन, इमैनुएल मैक्रों और बेंजामिन नेतन्याहू ने दी बधाई

    January 26, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?