JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    देश के 100 करोड़ लोग सरकारी अनाज पर निर्भर, बिगड़ गई है आर्थिक हालत

    January 26, 2023

    कर्तव्यपथ पर नारीशक्ति, अग्निवीर और आत्मनिर्भर भारत का नजारा…गणतंत्र दिवस परेड की

    January 26, 2023

    केंद्र सरकार ने गेहूं और आटा के दामों में कमी लाने के लिए खुले बाजार में 30 लाख टन गेहूं बेचने का फैसला किया

    January 26, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»blog»समय पर कार्यालय नही पहुचने वाले 68 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया कलेक्टर ने
    blog

    समय पर कार्यालय नही पहुचने वाले 68 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया कलेक्टर ने

    Jwala Express NewsBy Jwala Express NewsFebruary 8, 2022No Comments2 Mins Read

    जांजगीर कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व अधिकारियों ने किया विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण

    कार्यालयीन अवधि सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक निर्धारित

    कलेक्टर ने दिए विलंब से आने पर वेतन कटौती के निर्देश

    रायपुर, राज्य शासन द्वारा शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों की सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक उपस्थिति के संबंध में जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए जांजगीर-चांपा जिले में 7 फरवरी को राजस्व अधिकारियों द्वारा जिला कार्यालय सहित विभिन्न कार्यालयों का सुबह 10 बजे से 10.15 बजे तक निरीक्षण किया गया। इस दौरान विभिन्न कार्यालयों में अनुपस्थित 68 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
    ज्ञातव्य है कि राज्य सरकार द्वारा शासकीय कर्मचारियों की कार्य क्षमता और उत्पादकता बढ़ाने के लिए पांच कार्य दिवस प्रति सप्ताह प्रणाली लागू की गई है, जिसके तहत कार्यालयों हेतु कार्यावधि सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक निर्धारित की गई है। जांजगीर-चांपा जिले के कलेक्टर  जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने सभी विभागों के जिला प्रमुख अधिकारियों को पत्र जारी कर राज्य सरकार के आदेश का कड़ाई से पालन करने तथा बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों-कर्मचाारियों पर नियमानुसार कार्यवाही करने और विलंब से आने पर वेतन कटौती के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सभी कार्यालय प्रमुखों को उपस्थिति पंजी की फोटो पूर्वान्ह 10.15 बजे जिले के व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करने को भी कहा गया है।
    जांजगीर-चांपा के कलेक्टर के निर्देश पर सोमवार 7 फरवरी को अपर कलेक्टर सहित राजस्व अधिकारियों ने जिला कार्यालय व अपने कार्यक्षेत्र के विभिन्न कार्यालयों का पूर्वान्ह 10 बजे से 10.15 बजे तक निरीक्षण किया। अपर कलेक्टर ने जिला कार्यालय की विभिन्न शाखाओं की उपस्थिति पंजी का निरीक्षण किया। कलेक्टर कार्यालय में 129 कर्मचारियों में से 104 उपस्थित मिले, वहीं 14 अनुपस्थित थे। जिनमें से 3 मातृत्व अवकाश, 03 क्षेत्र भ्रमण पर थे। शेष 8 लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सक्ती एसडीएम ने भी विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। सक्ती जनपद कार्यालय में बिना सूचना अनुपस्थित 6 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसी प्रकार चांपा एसडीएम ने भी 5 शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण किया। जहां 62 कर्मचारी अनुपस्थित थे। जिनमें 6 अवकाश पर थे, 2 प्रशिक्षण में थे। शेष को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। इसी प्रकार जांजगीर, पामगढ़, डभरा के एसडीएम ने भी विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया।

    Previous Articleदंतेवाड़ा के आदिवासी बच्चे बनेंगे डॉक्टर, दूरस्थ वनांचल में सरकार की पहल पर उच्च शिक्षा हेतु विशेष प्रबंध कलेक्टर ने बढ़ाया बच्चो का उत्साह
    Next Article राज्यपाल सुश्री उइके मुख्यमंत्री के सुपुत्र के आशीर्वाद समारोह में हुईं शामिल
    Jwala Express News

    Related Posts

    देश के 100 करोड़ लोग सरकारी अनाज पर निर्भर, बिगड़ गई है आर्थिक हालत

    January 26, 2023

    कर्तव्यपथ पर नारीशक्ति, अग्निवीर और आत्मनिर्भर भारत का नजारा…गणतंत्र दिवस परेड की

    January 26, 2023

    केंद्र सरकार ने गेहूं और आटा के दामों में कमी लाने के लिए खुले बाजार में 30 लाख टन गेहूं बेचने का फैसला किया

    January 26, 2023

    भारत विश्व में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है…’, गणतंत्र दिवस पर व्लादिमीर पुतिन, इमैनुएल मैक्रों और बेंजामिन नेतन्याहू ने दी बधाई

    January 26, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?