JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सफाई कार्य की होगी मॉनिटरिंग, आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने दिए शहर के ओवरब्रिज सहित मुख्य मार्गो की सफाई अभियान के निर्देश

    February 3, 2023

    ब्राइडल मेकअप कर सालाना हो रही है 4 लाख की आमदनी, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से सुशोभित हुआ बेरोजगार का जीवन

    February 3, 2023

    अडानी समूह पर लगे वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जवाब दे केंद्र सरकार : राजेन्द्र साहू

    February 3, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»blog»बिहान समूह की महिलाओं से सुगंधित और फोर्टीफाइड धान की ब्रांडिंग और पैकिंग कराने की योजना
    blog

    बिहान समूह की महिलाओं से सुगंधित और फोर्टीफाइड धान की ब्रांडिंग और पैकिंग कराने की योजना

    Jwala Express NewsBy Jwala Express NewsFebruary 8, 2022No Comments4 Mins Read

    महिला समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर करने ज़िले में कलेक्टर की विशेष पहल
    किसान और उनके रकबे की सूची उपलब्ध कराने उप संचालक, कृषि को कलेक्टर ने दिए निर्देश
    समय सीमा की बैठक में

    धमतरी / जल्द ही धमतरी ज़िले में बिहान के महिला समूह ज़िले में पैदा होने वाले सुगंधित धान खास तौर पर नगरी दुबराज, बासमती इत्यादि सहित अन्य फोर्टीफाइड धान की ब्रांडिंग और पैकिंग का काम कर अपने आय को बढ़ायेंगे। कलेक्टर  पी.एस.एल्मा लगातार महिला समूहों को सशक्त करने प्रयासरत हैं। इसी तारतम्य में उन्होंने राष्ट्रीय आजीविका मिशन से महिला समूह को इसके लिए प्रशिक्षित कर आगे की तैयारियां करने कहा है। इसके मद्देनजर आज समय सीमा की बैठक लेते हुए कलेक्टर ने उप संचालक कृषि को निर्देशित किया है कि ऐसे किसान और उनका रकबा जिसमें वे सुगंधित और फोर्टीफाइड धान की खेती कर रहे, उसकी सूची मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत  प्रियंका महोबिया को उपलब्ध कराएं।

    इसके साथ ही रागी, कोदो, कुटकी लगाने वाले किसान और उनके रकबे की जानकारी भी उपलब्ध कराने निर्देशित किया है ताकि उसकी भी समूह ब्रांडिंग कर पैकिंग करे। इसे फिर बिहान मार्ट से बेचने की योजना है। कलेक्टर ने इस कार्य को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए हैं।
    गौरतलब है कि चटौद स्थित मल्टी युटीलिटी सेंटर में बनाए जा रहे महिला मार्ट में जी.आई.टैग्ड नगरी दुबराज सहित ज़िले में उत्पादित सुगंधित चावल को समूह के जरिए बेचने की कार्ययोजना कलेक्टर के निर्देश पर ज़िला पंचायत के माध्यम से तैयार की गई है। जिसके तहत उत्पादक समूह के माध्यम से धान सीधे किसानों से खरीदा जाएगा तथा चटौद स्थित मार्ट में बेचने के लिए रखा जाएगा। इससे उपभोक्ताओ को शुद्ध दुबराज, अन्य सुगंधित चावल के साथ साथ कोदो, कुटकी, रागी भी एक ही छत के नीचे उपलब्ध होगा। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने समर्थन मूल्य में धान खरीदी की समीक्षा की।

    बताया गया कि ज़िले में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में  एक लाख 12 हजार 227 पंजीकृत किसानों से कुल 839 करोड़ 28 लाख रुपए की   चार लाख 31 हजार 397 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। इस साल एक दिसंबर से शुरू हुई धान खरीदी को बारिश की वजह से राज्य शासन ने एक सप्ताह के लिए और बढ़ा दिया। खाद्य अधिकारी श्री कोर्राम ने बताया कि पिछले साल एक लाख नौ हजार 179 किसानों से खरीदे गए चार लाख 27 हजार 749 मीट्रिक टन धान खरीदी की तुलना में इस साल 3647.44 मीट्रिक टन अधिक धान खरीदा गया है। इस साल किसानों की संख्या में 3048 इज़ाफा हुआ है जिनसे समर्थन मूल्य में धान खरीदी की गई है। कलेक्टर ने खरीदी केंद्रों में शेष बचे धान का उठाव जल्द से जल्द कराने के निर्देश दिए। बताया गया कि पंजीकृत 198 मिलर में से 195 मिलर को 345193.20 मीट्रिक टन धान उठाव के लिए डी ओ जारी किया गया है।
    बैठक में कलेक्टर ने कोविड टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य अमले को निर्देशित किया कि ऐसे हितग्राही जिनका दूसरा डोज लगाने की तिथि काफी अरसे से लंबित है, तो उनकी सूची बनाई जाए। ब्लॉकवार, सेक्टरवार आर.एम.ए. को उक्त सूची उपलब्ध कराया जाए ताकि छूटे हुए हितग्राहियों का टीकाकरण किया जा सके। इस मौके पर ज़िला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि पहला डोज छः लाख 45 हजार 451(103ः) और दूसरा डोज चार लाख 55 हजार 741( 67ः) तथा बूस्टर डोज 6699 (23ः) लोगों को लगाया गया है। कलेक्टर ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री जन चौपाल, कलेक्टर जन चौपाल, समय सीमा के लंबित प्रकरण की समीक्षा कर उनका निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में वन मंडलाधिकारी श्रीमती सतोविशा समाजदार, एडीएम  ऋषिकेश तिवारी सहित जिला स्तरीय अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

    Previous Articleराज्यपाल सुश्री उइके मुख्यमंत्री के सुपुत्र के आशीर्वाद समारोह में हुईं शामिल
    Next Article पारंपरिक सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक राजकीय गमछा
    Jwala Express News

    Related Posts

    सफाई कार्य की होगी मॉनिटरिंग, आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने दिए शहर के ओवरब्रिज सहित मुख्य मार्गो की सफाई अभियान के निर्देश

    February 3, 2023

    ब्राइडल मेकअप कर सालाना हो रही है 4 लाख की आमदनी, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से सुशोभित हुआ बेरोजगार का जीवन

    February 3, 2023

    अडानी समूह पर लगे वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जवाब दे केंद्र सरकार : राजेन्द्र साहू

    February 3, 2023

    फरवरी 2022 में जारी हुआ था ट्रांसफर आदेश, फिर भी जमे हुए हैं अधिकारी

    February 3, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?