JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पुरानी गंजमंडी काम्पलेक्स में 50 लाख के सी-मार्ट की सौगात स्थानीय स्तर पर निर्मित सामानों विक्रय का माध्यम: वोरा

    March 22, 2023

    डेयरी पशुओं के प्रजनन स्वास्थ्य प्रबंधन’’ विषय पर कृषि विज्ञान केंद्र में दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन

    March 22, 2023

    बिना अनुमति के 30 जून तक नलकूप खनन पर लगी रोक

    March 22, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»blog»राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए अभियान चलाकर गांव में शिविर लगाएं – कलेक्टर
    blog

    राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए अभियान चलाकर गांव में शिविर लगाएं – कलेक्टर

    Jwala Express NewsBy Jwala Express NewsFebruary 9, 2022No Comments4 Mins Read

    धान की फसल के बदले अन्य फसल लेने के लिए किसानों को करें प्रोत्साहित
    – बारिश में जून माह में व्यापक पैमाने पर वृक्षारोपण के लिए तैयारी करने के दिए निर्देश
    – नदी के किनारे और गौठानों में सघन पौधरोपण करें
    – राजीव गांधी युवा मितान क्लब का गठन करने के लिए कहा
    – साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक संपन्न

    राजनांदगांव / कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत मजदूरों को उनके खाते में राशि दी गई है। उन्होंने  कहा कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए गांव-गांव में शिविर लगाकर नामांतरण, सीमांकन, डायवर्सन, ऋण पुस्तिका का वितरण अभियान चलाकर करना है। धान की फसल के बदले अन्य फसल लेने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करें।

    उन्होंने सभी एसडीएम को ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं समिति प्रबंधकों की बैठक लेकर गोधन न्याय योजना एवं फसल चक्र परिवर्तन की समीक्षा करने के लिए कहा। वर्मी कम्पोस्ट का विक्रय करने के लिए सघन अभियान चलाने की आवश्यकता है। वर्मी कम्पोस्ट की बिक्री के लिए महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक एवं सभी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खाद की कीमतों में वृद्धि नहीं होनी चाहिए। इस पर नियंत्रण रखने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश में जून माह में वृक्षारोपण के लिए तैयारी करने के निर्देश दिए।

    नदी के किनारे और गौठानों में व्यापक पैमाने पर पौधरोपण किया जाना है। इससे फल-फूल मिलने से गांव को लाभ होगा और पर्यावरण तथा भूमि सुधार होगा। उन्होंने सभी एसडीएम को इसके लिए भूमि का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए। वनमंडलाधिकारी, उद्यानिकी, कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारी समन्वित ढंग से इसके लिए कार्य करें। अच्छी गुणवत्ता के फलदार पौधे तैयार करने के लिए उन्होंने वनमंडलाधिकारी को निर्देश दिए। कलेक्टर ने उक्त निर्देश साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में दिए।
    कलेक्टर सिन्हा ने राजीव गांधी युवा मितान क्लब के गठन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके लिए सभी एसडीएम एवं उप कोषालय अधिकारी को संयुक्त खाता खोलने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी युवा मितान क्लब के सदस्यों को टीकाकरण, वृक्षारोपण सहित विभिन्न कार्यों एवं गतिविधियों से जोड़ा जाए।

    अवैध प्लाटिंग पर टीम बनाकर कार्रवाई करें। जिले के 53 स्टेडियम में रंगाई-पोताई का कार्य प्रारंभ है, इसके लिए अभियान चलाकर करें। स्टेडियम का उपयोग होना चाहिए। स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना के तहत खेल-कूद सामग्री की व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा अधोसंरचना को बनाए रखने तथा मरम्मत पर ध्यान देने की जरूरत है। धनवंतरी मेडिकल दुकानों में दवाईयों की बिक्री होनी चाहिए। इस दिशा में विशेष कार्य करें। इसका निरीक्षण करने के लिए हफ्ते में एक बार जाएं। जिले में बच्चों के स्वास्थ्य की जांच होनी चाहिए। इसके लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास को निर्देशित किया। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सुबह 10 बजे से कार्य पर उपस्थित रहे तथा जिला मुख्यालय में निवास करें। लोक निर्माण विभाग अपने कार्यों में गति बढ़ाएं गुणवत्तापूर्ण कार्य करें। निर्माण कार्य के लिए यह समय उपयुक्त है।

    सी-मार्ट के लिए नगरीय निकाय में स्थान का चिन्हांकन करें। सुपर मार्केट की तर्ज पर स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों की बिक्री की जाएगी। इसका संचालन भी समूह की महिलाएं ही करेंगी। गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, मल्टीएक्टीविटी गतिविधियां होनी चाहिए। जिससे रूरल इंडस्ट्रियल पार्क बनाने की दिशा में कार्य करें। रजिस्ट्री कराते समय लोगों को विलंब नहीं होना चाहिए।
    जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर ने कहा कि नरवा के 90 प्रतिशत कार्य प्रारंभ है। जिन्हें बारिश के पहले पूरा करना है। सभी जनपद सीईओ हर विकासखंड में मॉडल नरवा का निर्माण करें। आगामी वृक्षारोपण के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए फेसिंग कर फलदार वृक्ष लगाएं। आजीविका संवर्धन के लिए सभी गौठानों में कार्यों में गति लाने की जरूरत है।

    मॉडल गौठान को यथाशीघ्र पूरा करें। यहां समूह की महिलाओं को विभिन्न तरह के कार्य मिलते रहना चाहिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, संयुक्त कलेक्टर इंदिरा देवहारी, निष्ठा पाण्डेय

    Previous Articleबेमेतरा जिले मे 6.70 लाख मीट्रिक टन धान का उपार्जन
    Next Article विधायक एवं महापौर ने पटरीपार में किया 6 लाख 78 हज़ार सीमेंटीकरण सड़क कार्य का भूमिपूजन
    Jwala Express News

    Related Posts

    पुरानी गंजमंडी काम्पलेक्स में 50 लाख के सी-मार्ट की सौगात स्थानीय स्तर पर निर्मित सामानों विक्रय का माध्यम: वोरा

    March 22, 2023

    डेयरी पशुओं के प्रजनन स्वास्थ्य प्रबंधन’’ विषय पर कृषि विज्ञान केंद्र में दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन

    March 22, 2023

    बिना अनुमति के 30 जून तक नलकूप खनन पर लगी रोक

    March 22, 2023

    अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क की तैयारी शुरू, दुर्ग- भिलाई में गारमेंट फैक्ट्री और भिलाई में बीपीओ के माध्यम से पंद्रह सौ से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार

    March 22, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    CG Live Budget
    https://www.youtube.com/watch?v=zxyCMmZYMOc
    RO-12338/99
    RO-12338/99
    Ro No. 12294/99
    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?