JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सफाई कार्य की होगी मॉनिटरिंग, आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने दिए शहर के ओवरब्रिज सहित मुख्य मार्गो की सफाई अभियान के निर्देश

    February 3, 2023

    ब्राइडल मेकअप कर सालाना हो रही है 4 लाख की आमदनी, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से सुशोभित हुआ बेरोजगार का जीवन

    February 3, 2023

    अडानी समूह पर लगे वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जवाब दे केंद्र सरकार : राजेन्द्र साहू

    February 3, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»blog»कुम्हारी सीएचसी में एक ही दिन में सात सीजेरियन आपरेशन
    blog

    कुम्हारी सीएचसी में एक ही दिन में सात सीजेरियन आपरेशन

    Jwala Express NewsBy Jwala Express NewsFebruary 10, 2022No Comments2 Mins Read

    दुर्ग / जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी अब संस्थागत प्रसव के लिए अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा हो गया है। आज कुम्हारी के सीएचसी में एक ही दिन में 7 सीजेरियन डिलीवरी कराई गई। दुर्ग जिले में एक ही दिन में किसी भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में की जाने वाली सबसे ज्यादा डिलीवरी है। इसके साथ 2 सीटीटी आपरेशन भी किये गये। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर टी मिश्रा ने बताया कि इनमें से 3 गर्भवती माताओं की पूर्व में सीजेरियन डिलीवरी हुई थी ।

    अतएव इस बार भी सीजेरियन डिलीवरी की गई। 1 मरीज के केस में पोस्ट डेट होने के कारण सीजेरियन डिलीवरी करनी पड़ी। 3 गर्भवती माताओं का नो प्रोग्रेस आफ लेबर था और तारीख भी निकल गई थी।

    इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए सीएमएचओ डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को भी मजबूत करने के दृष्टिकोण से कार्य किया गया है। यहां अधोसंरचना बढ़ाने के साथ ही मानव संसाधन बढ़ाने के लिए भी कार्य किया गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व पाटन के सीएचसी केंद्र में भी एक साथ छह बच्चे एक ही दिन में सीजेरियन डिलीवरी के माध्यम से पैदा हुए थे।

    नवजात शिशुओं के परिजनों ने हास्पिटल स्टाफ की प्रशंसा करते हुए कहा कि एक ही दिन में इतने सारे केस आये लेकिन फिर भी सफलतापूर्वक बिना किसी दिक्कत के स्टाफ ने इसे पूरा कर लिया। हम लोग बहुत खुश हैं। कुम्हारी अस्पताल के सुदृढ़ होने का लाभ सभी को मिल रहा है।

    एसडीएम बृजेश क्षत्रिय ने बताया कि अधोसंरचना मजबूत करने से अस्पताल में सुविधाएं बढ़ी हैं और इसका सीधा लाभ नागरिकों को मिला है। स्वास्थ्य केंद्रों में हास्पिटल स्टाफ मेहनत कर रहा है और सभी प्रशंसा के पात्र हैं। सी सेक्शन करवाने में मुख्य भूमिका स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दिशा ठाकुर मैम, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ शीतल यादव मैम, डॉ. श्रेय चंद्राकर, स्टाफ नर्स-प्रीति, दिलीप,माही,आशीष ,हेमलता ,रितु एवं वार्ड बॉय ईश्वर, चतुर्थ श्रेणी के हरनेश, जयंती की रही। माँ और उनके नवजात शिशु पूरी तरह स्वस्थ हैं।

    Previous Articleतारीख बदलती है तस्वीरें नहीं दुर्ग नगर निगम के हालात ऐसे हैं कैसे अव्वल आएगा स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में
    Next Article नरवा संरचना के किनारे होगा व्यापक पौधरोपण, जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन ने दिये निर्देश
    Jwala Express News

    Related Posts

    सफाई कार्य की होगी मॉनिटरिंग, आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने दिए शहर के ओवरब्रिज सहित मुख्य मार्गो की सफाई अभियान के निर्देश

    February 3, 2023

    ब्राइडल मेकअप कर सालाना हो रही है 4 लाख की आमदनी, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से सुशोभित हुआ बेरोजगार का जीवन

    February 3, 2023

    अडानी समूह पर लगे वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जवाब दे केंद्र सरकार : राजेन्द्र साहू

    February 3, 2023

    फरवरी 2022 में जारी हुआ था ट्रांसफर आदेश, फिर भी जमे हुए हैं अधिकारी

    February 3, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?