JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    राइट टू हेल्थ बिल का विरोध करना पड़ेगा भारी? गहलोत सरकार ने प्रदर्शनकारियों को दी ये चेतावनी

    March 29, 2023

    कर्नाटक विधानसभा चुनावों की आज होगी घोषणा, सुबह 11:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा EC

    March 29, 2023

    जोगी कांग्रेस से निष्कासित विधायक धर्मजीत सिंह थामेंगे कांग्रेस का हाथ?

    March 29, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»blog»45 हजार मजदूर कर रहे मनरेगा में काम, इसमें 76 प्रतिशत महिलाएं
    blog

    45 हजार मजदूर कर रहे मनरेगा में काम, इसमें 76 प्रतिशत महिलाएं

    Jwala Express NewsBy Jwala Express NewsFebruary 11, 2022No Comments3 Mins Read

    मनरेगा में सबसे ज्यादा जोर जल संरक्षण पर


    दुर्ग/मनरेगा योजना के माध्यम से दुर्ग जिले में जलसंरक्षण की नई तस्वीर तैयार हो रही है। गाँव-गाँव में मजदूर जल संरक्षण से जुड़ी संरचनाओं का निर्माण कर रहे हैं। अच्छी बात यह है कि मनरेगा के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक आजादी मिल रही है। 45 हजार मजदूर जिले में काम कर रहे हैं इसमें 76 प्रतिशत महिलाएं हैं। जिले में ब्लाक स्तर पर देखें तो मनरेगा के माध्यम से काम पाने वालों में दुर्ग जनपद की महिलाएं अग्रणी रही हैं।

    यहां 80 प्रतिशत महिलाओं को काम मिला है। पाटन प्रतिशत में थोड़ा ही पीछे है और यहां लगभग 79 फीसदी लोगों को काम मिला है। धमधा ब्लाक में 71 प्रतिशत महिलाएं कार्य कर रही हैं। काम की प्रकृति पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा काम भूमिसुधार पर हो रहे हैं। सरकार की नरवा, गरुवा, घुरूवा, बाड़ी योजना के माध्यम से कृषि की तस्वीर बेहतर हुई है और इसके चलते लोग कृषि की ओर लौट रहे हैं। इसके चलते भूमिसुधार के कार्यों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है।

    जिले में 1430 कार्य भूमि सुधार से संबंधित स्वीकृत किये गये हैं। इसके बाद नरवा स्ट्रक्चर पर, नहर नालियों पर काम चल रहा है। सिपकोना सहित अन्य नहर लाइनिंग में बरसों से जमी गाद निकाली गई और अभी भी मनरेगा के माध्यम से नहर नाली निर्माण के कार्य चल रहे हैं। इस बार 412 कार्य नहर नाली से संबंधित स्वीकृत किये गये हैं। नाला जीर्णाेद्धार के 286 कार्य स्वीकृत किये गये हैं। चेकडेम और स्टापडैम के रख-रखाव न होने की वजह से काफी नुकसान हो रहा था।

    इसके लिए भी 96 कार्य स्वीकृत किये गये हैं। गौठानों में मुर्गीपालन से संबंधित कार्यों को बढ़ावा दिया गया है। 10 मुर्गी शेड मनरेगा के माध्यम से स्वीकृत किये गये हैं। धान संग्रहण केंद्रों में चबूतरा निर्माण जैसे कार्य भी स्वीकृत किये गये हैं। इसके अंतर्गतत 32 कार्य आरंभ किये गये हैं।
    इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला पंचायत सीईओ श्री अश्विनी देवांगन ने बताया कि हमारा उद्देश्य है कि अधिकतम रोजगार सृजन कर पायें और इसके लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। खुशी की बात यह है कि मनरेगा के माध्यम से हम ऐसी संरचनाएं खड़ी कर पा रहे हैं जिससे दीर्घकालीन विकास का ढांचा जिले में तैयार हो रहा है।

    उल्लेखनीय है कि जिला दुर्ग के समस्त 304 ग्राम पंचायतों में मनरेगा श्रमिकों के साथ कोविड प्रोटोकल का पालन करते हुए, रोजगार दिवस भी मनाया गया तथा मनरेगा से संबंधित विभिन्न जानकारियों के साथ-साथ कोविड के तीसरे लहर से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियां जैसे कोविड टीकाकरण कराने मनरेगा कार्यस्थल में दो गज की दूरी का पालन करने, एक दूसरे का औजार न छूने, मास्क अथवा गमछे का उपयोग करने तथा मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय पर जानकारी भी प्रदाय की गई।

    Previous Articleपांच श्रेणियों में भारत निर्वाचन आयोग की मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता
    Next Article 11 करोड़ की लागत से बनी मंडी हो गई तैयार, धमधा के सब्जी उत्पादकों के लिए उपयोगी साबित होगी
    Jwala Express News

    Related Posts

    राइट टू हेल्थ बिल का विरोध करना पड़ेगा भारी? गहलोत सरकार ने प्रदर्शनकारियों को दी ये चेतावनी

    March 29, 2023

    कर्नाटक विधानसभा चुनावों की आज होगी घोषणा, सुबह 11:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा EC

    March 29, 2023

    जोगी कांग्रेस से निष्कासित विधायक धर्मजीत सिंह थामेंगे कांग्रेस का हाथ?

    March 29, 2023

    दहशत मचाने वाला बाघ कैसे हुआ पिंजरे में कैद, हमला कर दो लोगों की ले ली थी जान

    March 29, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    CG Live Budget
    https://www.youtube.com/watch?v=zxyCMmZYMOc
    RO-12338/99
    RO-12338/99
    Ro No. 12294/99
    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?