बेमेतरा (वि.) प्रदेश के मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक ने कानून व्यवस्था के संबंध में वर्चुअल मीटिंग ली। इसमें राज्य के सभी जिलों के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षकों को कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित होने पर निपटने के लिए माकड्रिल (बलवा ड्रिल) अभ्यास कराने आदेश दिया गया। इसके तहत शुक्रवार को जिला मुख्यालय बेमेतरा माकड्रिल किया गया। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अभ्यास किया। बलावा, आपराधिक तत्वों तथा प्रदर्शनकारियों से किस तरह निपटा जाए, इसका अभ्यास किया। इस दौरान नए जवान काफी उत्साहित नजर आए। अधिकारियों ने उनको जरूरी निर्देश दिए।



रक्षित केंद्र में पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ओपी पाल के मार्गदर्शन में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी विलास भोसकर संदीपान, पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह की उपस्थिति में पुलिस एवं जिला प्रशासन ने माकड्रिल कराया। इसमें जिला पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना-चौकी प्रभारी, समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं तहसीलदार शामिल हुए। इनमें 150 पुलिस बल के जवान थे। थाना-चौकियों के बल के अलावा रक्षित केंद्र, यातायात, महिला सेल, पुलिस कंट्रोल रूम, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पुलिस बल शामिल रहे। रिहर्सल के दौरान लाइव टीयर गैस सेल फायरिंग का भी अभ्यास कराया गया। माकड्रिल पश्चात कलेक्टर एवं एसपी ने ब्रीफींग की।