JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जोगी कांग्रेस से निष्कासित विधायक धर्मजीत सिंह थामेंगे कांग्रेस का हाथ?

    March 29, 2023

    दहशत मचाने वाला बाघ कैसे हुआ पिंजरे में कैद, हमला कर दो लोगों की ले ली थी जान

    March 29, 2023

    किसानों के लिए वरदान बनी यह सिंचाई योजना, नई पद्धति अपनाने पर अनुदान भी दे रही बघेल सरकार

    March 29, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»blog»संभागायुक्त ने वीसी के माध्यम से ली समीक्षा बैठक
    blog

    संभागायुक्त ने वीसी के माध्यम से ली समीक्षा बैठक

    Jwala Express NewsBy Jwala Express NewsFebruary 12, 2022No Comments2 Mins Read

    दुर्ग/ संभागायुक्त दुर्ग संभाग महादेव कावरे ने आज वीडियो कान्फ्रेन्स के माध्यम से संभाग के समस्त कलेक्टर, समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं संभाग के समस्त अनुविभागीय दण्डाधिकारियों को शासन की योजनाओं में गति लाने के संबंध में निर्देश दिए।
    सी-मार्ट हेतु कार्ययोजना बनावें- संभागायुक्त ने सभी कलेक्टर्स को सी-मार्ट की स्थापना हेतु सभी कार्यवाहियां पूर्ण करने निर्देश दिया।
    कोविड-19 टीकाकरण कार्य में लाए तेजी:- कावरे द्वारा कोविड टीकाकरण के कार्य में धीमी गति होने पर कलेक्टर बेमेतरा, कबीरधाम को टीकाकरण की गति बढाने के संबंध में निर्देश देते हुए समस्त जिलो को शहरी क्षेत्रो में रात्रि 10 बजे तक टीकाकरण किए जाने हेतु सुझाव दिए गए।
    धान खरीदी पश्चात धान उठाव एवं मिलिंग की गहन समीक्षा की गई- श्री कावरे ने सभी कलेक्टर्स को सुचारू रूप से धान खरीदी का कार्य संपादित किए जाने पर प्रशंसा व्यक्त की एवं निर्देशित किया कि 31 मार्च तक धान उठाव किए जाने के संबंध में कार्ययोजना तैयार करें। जिला बालोद में केवल 22 प्रतिशत धान उठाव होने पर संभागायुक्त संभागायुक्त ने कलेक्टर से इसका कारण से अवगत होकर कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए। इस पर सभी कलेक्टर्स ने संभागायुक्त को आश्वस्त किया कि निर्धारित समय-सीमा में धान उठाव का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
    संभागायुक्त ने संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएं एवं कलेक्टर्स को समन्वय स्थापित कर कार्य करने हेतु निर्देश दिए एवं धान खरीदी की भुगतान की राशि जल्द ही किसानो को प्राप्त हो इस हेतु सख्त निर्देश दिए।
    राजीव युवा मितान क्लब का करे गठन- खेल, सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में शहरी एवं ग्रामीण युवाओं को अवसर प्रदान करने हेतु राज्य शासन द्वारा नवीन योजना राजीव युवा मितान क्लब योजना के तहत संभागायुक्त दुर्ग संभाग द्वारा समस्त कलेक्टर्स को उनके जिले के ग्राम पंचायत में एवं नगरीय निकायों में राजीव युवा मितान क्लब का गठन किए जाने के संबंध में त्वरित कार्ययोजना के संबंध में चर्चा की गई जिस पर कलेक्टर दुर्ग द्वारा अवगत कराया गया कि जिले में 42 क्लब का गठन किया जा चुका है,शेष क्लब के गठन की कार्यवाही प्रगतिपर है।
    वर्मी कम्पोस्ट विक्रय में तेजी लावें- गोधन न्याय योजना अन्तर्गत जिले में 80 प्रतिशत से अधिक उपयोग हेतु एवं अधिक से अधिक कम्पोस्ट विक्रय किए जाने निर्देश संभागायुक्त द्वारा सभी कलेक्टर्स एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायतो को निर्देश दिए गए।
    संभागायुक्त ने जल जीवन मिशन तथा स्वच्छ भारत मिशन के तहत कार्यों की भी समीक्षा कर संभाग में सभी कार्य समय पर पूरे करने के निर्देश दिए।

    Previous Articleकलह शांत करने का फॉर्मूला! इमरजेंसी मीटिंग बुलाकर Mamata Banerjee ने बनाई 20 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यसमिति
    Next Article बिलासपुर और रायपुर की तर्ज पर दुर्ग में भी बनेगी दुर्ग शहर विकास समिति
    Jwala Express News

    Related Posts

    जोगी कांग्रेस से निष्कासित विधायक धर्मजीत सिंह थामेंगे कांग्रेस का हाथ?

    March 29, 2023

    दहशत मचाने वाला बाघ कैसे हुआ पिंजरे में कैद, हमला कर दो लोगों की ले ली थी जान

    March 29, 2023

    किसानों के लिए वरदान बनी यह सिंचाई योजना, नई पद्धति अपनाने पर अनुदान भी दे रही बघेल सरकार

    March 29, 2023

    छत्तीसगढ़ के बस्तर में 250 साल पुराना प्रदेश का सबसे विशाल पेड़, लोगों के लिए आस्था का केंद्र

    March 29, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    CG Live Budget
    https://www.youtube.com/watch?v=zxyCMmZYMOc
    RO-12338/99
    RO-12338/99
    Ro No. 12294/99
    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?