JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    राइट टू हेल्थ बिल का विरोध करना पड़ेगा भारी? गहलोत सरकार ने प्रदर्शनकारियों को दी ये चेतावनी

    March 29, 2023

    कर्नाटक विधानसभा चुनावों की आज होगी घोषणा, सुबह 11:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा EC

    March 29, 2023

    जोगी कांग्रेस से निष्कासित विधायक धर्मजीत सिंह थामेंगे कांग्रेस का हाथ?

    March 29, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»Uncategorized»आवारा पशुओं की हो रही धरपकड़, मौके पर पहुंचे 9 पशुपालकों से शुल्क लेकर छोड़ा गया, पशु मालिकों को बाहर न छोड़ने दी गई हिदायत
    Uncategorized

    आवारा पशुओं की हो रही धरपकड़, मौके पर पहुंचे 9 पशुपालकों से शुल्क लेकर छोड़ा गया, पशु मालिकों को बाहर न छोड़ने दी गई हिदायत

    Jwala Express NewsBy Jwala Express NewsJune 24, 2020No Comments3 Mins Read

    आवारा पशुओं की हो रही धरपकड़, मौके पर पहुंचे 9 पशुपालकों से शुल्क लेकर छोड़ा गया, पशु मालिकों को बाहर न छोड़ने दी गई हिदायत


    भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई, क्षेत्र अंतर्गत सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं की धरपकड़ की जा रही है, साथ ही निगम का अमला रोका-छेका संकल्प अभियान के तहत 612 पशु मालिकों से संकल्प पत्र भरा चुके हैं कि वे अपने मवेशी के चारा, पानी सहित समुचित व्यवस्था स्वंय करेंगे और पालतू मवेशियों को घर पर ही रखेंगे। पशुओं  के धरपकड़ के दौरान 09 पशुपालक मौके पर पहुंचे जिनसे दाण्डिक शुल्क लेकर पशु को छोड़ा गया और हिदायत दी गई की पशुओं को खुले में न छोड़े। रोका-छेका संकल्प अभियान के तहत पशु मालिकों को अपने मवेशी की सुरक्षा स्वंय करने, चारा, पानी की समुचित व्यवस्था करने, आसपास के खेतों में फसलों तथा उद्यानों में पालतू मवेशियों का प्रवेश रोकने हेतु तथा पशुपालन से उत्सर्जित होने वाले अपशिष्ट के लिए कंपोस्टिंग हेतु व्यवस्था करने भिलाई निगम क्षेत्र में संकल्प पत्र भराया जा रहा है। आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए गठित दल के प्रभारी जोन 02 के एआरओ संजय वर्मा व जोन 04 के एआरओ बालकृष्ण नायडू ने बताया कि सड़क पर घूमने वाले आवारा मवेशियों को निगम का अमला पकड़ने की कार्यवाही कर रहा हैं, 19 जून से की जा रही कार्यवाही में निगम का अमला सड़क पर घुमने वालें 87 पशुओं को अब तक पकड़ चुके हैं। धरपकड़ के दौरान 09 पशु मालिकों के उपस्थित होने पर दाण्डिक शुल्क लेकर पशुओं को छोड़ा गया।  भिलाई की सड़कों पर पालतू मवेशियों के घूमते हुए पाए जाने पर पशु पालकों पर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश उपायुक्त अशोक द्विवेदी ने दिए हैं। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा गौधन को सुरक्षित एवं संरक्षित करने के लिए भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं। सड़कों पर आवारा घूमने वाले पशु जो यातायात में बाधक बन कर दुर्घटना का कारण बनते हैं जिससे होने वाली दुर्घटना में पशुधन एवं जनधन की हानि होती है। निगम की अपील है कि इससे बचने के लिए पशुपालक अपने पालतू मवेशियों को सड़कों पर आवारा घूमने न दें। जोन कार्यालयों में गठित दल के कर्मचारियों द्वारा 612 पशु मालिकों से संपकल्प पत्र भराया जा चुका है, संकल्प पत्र अभियान में जोन कं. 01 में 136 पशु मालिक, जोन 02 में 170 पशु मालिक, जोन 03 में 95 पशु मालिक, जोन 04 में 188 पशु मालिक, जोन 05 में 23 पशु मालिक से संकल्प पत्र भरवाया जा चुका है।

    Previous Article999 आवेदन डायवर्सन के पेंडिंग पड़े है लॉकडाउन खुलने के बड़ी मात्रा में आवेदन आ रहे है। जल्दी के चक्कर में लोगों ले रहे हैं दलालों का सहारा।
    Next Article Useful Vocabulary Essay Writing Writing Service
    Jwala Express News

    Related Posts

    राइट टू हेल्थ बिल का विरोध करना पड़ेगा भारी? गहलोत सरकार ने प्रदर्शनकारियों को दी ये चेतावनी

    March 29, 2023

    कर्नाटक विधानसभा चुनावों की आज होगी घोषणा, सुबह 11:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा EC

    March 29, 2023

    जोगी कांग्रेस से निष्कासित विधायक धर्मजीत सिंह थामेंगे कांग्रेस का हाथ?

    March 29, 2023

    दहशत मचाने वाला बाघ कैसे हुआ पिंजरे में कैद, हमला कर दो लोगों की ले ली थी जान

    March 29, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    CG Live Budget
    https://www.youtube.com/watch?v=zxyCMmZYMOc
    RO-12338/99
    RO-12338/99
    Ro No. 12294/99
    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?