JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कर्नाटक विधानसभा चुनावों की आज होगी घोषणा, सुबह 11:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा EC

    March 29, 2023

    जोगी कांग्रेस से निष्कासित विधायक धर्मजीत सिंह थामेंगे कांग्रेस का हाथ?

    March 29, 2023

    दहशत मचाने वाला बाघ कैसे हुआ पिंजरे में कैद, हमला कर दो लोगों की ले ली थी जान

    March 29, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»blog»सखी सेंटरों के काम-काज को और अधिक कुशलता और पारदर्शिता से करने की कवायद शुरू, बाल विकास विभाग के सचिव प्रसन्ना पीड़ित महिलाओं से की बातचीत
    blog

    सखी सेंटरों के काम-काज को और अधिक कुशलता और पारदर्शिता से करने की कवायद शुरू, बाल विकास विभाग के सचिव प्रसन्ना पीड़ित महिलाओं से की बातचीत

    Jwala Express NewsBy Jwala Express NewsJuly 3, 2020No Comments2 Mins Read

    सखी सेंटरों के काम-काज को और अधिक कुशलता और पारदर्शिता से करने की कवायद शुरू, बाल विकास विभाग के सचिव प्रसन्ना पीड़ित महिलाओं से की बातचीत

    रायपुर। प्रदेश के सखी सेंटरों के काम-काज को और अधिक कुशलता और पारदर्शिता से करने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके तहत सखी सेंटरों में काम-काज को पूरी तरह डिजिटल किया जाएगा। महिला हेल्प लाइन 181 और सखी सेंटरों के कामकाज को समन्वित किया जाएगा, जिससे अधिक प्रभावी तरीके से महिलाओं को सहायता पहुंचाई जा सके। इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव प्रसन्ना ने राजधानी के कालीबाड़ी स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सखी सेंटर परिसर के समीप स्थित मातृ शिशु अस्पताल में पोषण पुनर्वास केन्द्र पहुंचकर बच्चों के पोषण संबंधी जानकारी भी ली। इस अवसर पर महिला बाल विकास विभाग की संचालक दिव्या उमेश मिश्रा, सिविल सर्जन डॉ, रवि तिवारी सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। प्रसन्ना ने वन स्टॉप सेंटर में रह रहीं पीड़ित महिलाओं से बात की और उनकी परेशानियों के बारे में जाना। उन्होंने सखी सेंटर में महिलाओं के रजिस्ट्रेशन, विभिन्न सेवाओं, भोजन व्यवस्था और मामलों के निराकरण की भी जानकारी ली। उन्होंने कर्मचारियों से काम-काज में आने वाली समस्याओं और कार्यप्रणाली में सुधार लाकर अधिक दक्ष बनाने संबंधी सुझाव लिए और सखी सेंटरों में कामकाज को पूरी तरह डिजिटल बनाने पर जोर दिया। इसके लिए उन्होंने सॉफ्टवेयर को भारत सरकार और एन.आई.सी. के माध्यम से अपग्रेड कर जानकारी सुलभ बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सेंटर में आने वाली घरेलू हिंसा पीड़ित महिलाओं से संबंधित कार्यवाही त्वरित और आसान बनाने के लिए उन्होंने सभी जिलों के प्रोटेक्शन अधिकारियों की बैठक व्यवस्था एक हफ्ते में सखी सेंटरों में करने के निर्देश दिए हैं। काम-काज में कसावट के लिए उन्होंने अधिकारियों को हर महीने सखी और महिला हेल्पलाइन 181 के कामकाज की समीक्षा सुनिश्चित करने कहा है। केन्द्र प्रशासक प्रीति पाण्डे ने बताया कि रायपुर स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर में तीन हजार 727 पीड़िताओं को सहायता पहुंचाई गई है। यहां एक हजार 335 महिलाओं को आश्रय प्रदान किया गया है। लगभग 3 हजार महिलाओं की यहां काउंसलिंग की गई है। सखी के माध्यम से 772 महिलाओं की चिकित्सा कराई गई है। कई महिलाओं, बालिकाओं, वृद्धाओं और विक्षिप्त महिलाओं को रेस्क्यू कर नारी निकेतन, मातृ छाया, बाल कल्याण परिषद, वृद्धाश्रम और मेंटल हॉस्पिटल के माध्यम से आश्रय प्रदान किया गया है।

    Previous Articleकोरोना का डर दिखाकर 7 साल की बच्ची से गैंगरेप, 2 गिरफ्तार
    Next Article नक्सलियों के शहरी नेटवर्क में शामिल एक और पकड़ाया,पुलिस को मिली बड़ी सफलता
    Jwala Express News

    Related Posts

    कर्नाटक विधानसभा चुनावों की आज होगी घोषणा, सुबह 11:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा EC

    March 29, 2023

    जोगी कांग्रेस से निष्कासित विधायक धर्मजीत सिंह थामेंगे कांग्रेस का हाथ?

    March 29, 2023

    दहशत मचाने वाला बाघ कैसे हुआ पिंजरे में कैद, हमला कर दो लोगों की ले ली थी जान

    March 29, 2023

    किसानों के लिए वरदान बनी यह सिंचाई योजना, नई पद्धति अपनाने पर अनुदान भी दे रही बघेल सरकार

    March 29, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    CG Live Budget
    https://www.youtube.com/watch?v=zxyCMmZYMOc
    RO-12338/99
    RO-12338/99
    Ro No. 12294/99
    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?