JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    राइट टू हेल्थ बिल का विरोध करना पड़ेगा भारी? गहलोत सरकार ने प्रदर्शनकारियों को दी ये चेतावनी

    March 29, 2023

    कर्नाटक विधानसभा चुनावों की आज होगी घोषणा, सुबह 11:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा EC

    March 29, 2023

    जोगी कांग्रेस से निष्कासित विधायक धर्मजीत सिंह थामेंगे कांग्रेस का हाथ?

    March 29, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»blog»इस साल जून महीने में पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 52 फीसदी अधिक ट्रैक्टर बिके
    blog

    इस साल जून महीने में पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 52 फीसदी अधिक ट्रैक्टर बिके

    Jwala Express NewsBy Jwala Express NewsJuly 8, 2020No Comments3 Mins Read

    इस साल जून महीने में पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 52 फीसदी अधिक ट्रैक्टर बिके

    राज्य शासन की किसान हितैषी योजनाओं, राजीव गांधी किसान न्याय योजना के असर से खेती की ओर लौट रहे किसान, सरकार के खेती किसानी को प्रोत्साहन देने के चलते आधुनिक खेती की ओर बढ़ रहे किसान, जून महीने में 134 ट्रैक्टरों का रजिस्ट्रेशन हुआ जो पिछले साल इसी महीने के 82 ट्रैक्टरों की बिक्री के मुकाबले 52 फीसदी अधिक


    दुर्ग  / राज्य सरकार की कृषि को बढ़ावा देने की योजनाओं का लाभ आटोमोबाइल सेगमेंट में नजर आने लगा है। पिछले साल जून महीने में आरटीओ आफिस में 82 ट्रैक्टरों का पंजीयन हुआ था। इस साल जून महीने में कराए गए रजिस्ट्रेशन की संख्या 134 है। यह पिछले साल के मुकाबले 52 फीसदी अधिक है। उल्लेखनीय है कि दुर्ग जिले में 226 टैªक्टर बिके हैं।

    जिसमें 92 जिले के स्थानीय डीलरों से अन्य जिले के किसानों ने क्रय किए हैं। कोरोना के चलते अर्थव्यवस्था में आए दबाव और पूरे देश में इसके असर के बावजूद दुर्ग जिले में बिक्री में आया यह उफान यह बताता है कि राज्य शासन द्वारा खेती-किसानी को आगे बढ़ाने वाली योजनाओं का जमीनी स्तर पर अच्छा असर हुआ है और किसान अब इस स्थिति में आ रहे हैं कि आधुनिक खेती की ओर बढ़ें। यह आंकड़े इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि पिछली बार भी कर्ज माफी के चलते और 2500 रुपए में धान खरीदी के चलते किसानों को खेती से काफी संबल मिला।

    उन्हें खेती पर निवेश करने का अवसर मिला और ट्रैक्टर की बिक्री में काफी इजाफा हुआ। छत्तीसगढ़ में जून महीने में ट्रैक्टर की खासी संख्या में बिक्री होती है क्योंकि खरीफ फसल लेने से पूर्व सबसे ज्यादा लोग खरीदते हैं। ऐसे में इस बार पिछले साल की तुलना में भी ट्रैक्टर की अधिक बिक्री होना काफी महत्वपूर्ण है। कारों की बिक्री में भी इजाफा हुआ। उल्लेखनीय है कि पिछले साल जून महीने में 360 कारें बिकीं थीं, इस साल इसी महीने में 387 कार बिकी है।
    *इस तरह से मिला राजीव किसान न्याय योजना से संबल-* बीते वर्षों में खेती किसानी से आर्थिक लाभ की संभावना कम होती जा रही थी। कर्जमाफी के निर्णय ने किसानों को उबार लिया, फिर दूसरी सकारात्मक बात 2500 रुपए में धान खरीदी के निर्णय को लेकर हुई। इन दोनों बातों से किसान के पास खेती में निवेश करने के लिए अवसर आए हैं। इसके साथ ही राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से भी किसानों को संबल दिया गया। पहली किश्त में ही जिले के 80 हजार किसानों के खाते में इस योजना से 64 करोड़ रुपए की राशि आई है। स्वाभाविक रूप से इसका उपयोग किसानों ने अपनी खेती की बेहतरी के लिए किया।
    *बुनियाद पर फोकस करने वाली नीतियों के अच्छे परिणाम-* मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश की अर्थव्यवस्था की बुनियाद को दृढ़ करने की कोशिश की गई। यह बुनियाद कृषि है। इसका अच्छा परिणाम देखने में आया है लोग खेती की ओर लौट रहे हैं। खेती में बढ़ते आर्थिक अवसरों के चलते और किसानों की ठोस आर्थिक स्थिति के चलते बाजार में भी इसका अच्छा असर हुआ है और कोरोना काल में भी छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था संभली रही।
    ‘’ट्रैक्टर और कारों की बिक्री में जून महीने में पिछले साल की तुलना में भी ज्यादा बढोत्तरी दर्ज की गई है।ट्रैक्टर की बिक्री में जून महीने में 52 प्रतिशत तथा कार की बिक्री में जून महीने में 27 फीसदी अधिक दर्ज की गई।‘’
    क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी  अतुल विश्वकर्मा

    Previous Articleवाहन बुकिंग की राशि लेकर संस्थान बंद किया :: जिला उपभोक्ता फोरम दुर्ग ने वाहन डीलर पर लगाया 1 लाख 21 हजार रुपये हर्जाना
    Next Article परदेशी सिद्धार्थ कोमल दुर्ग,अविनाश चंपावत को रायपुर व बलौदबाजार, उमेश अग्रवाल बालोद अपर मुख्य सचिव को धमतरी जिले की जिम्मेदारी
    Jwala Express News

    Related Posts

    राइट टू हेल्थ बिल का विरोध करना पड़ेगा भारी? गहलोत सरकार ने प्रदर्शनकारियों को दी ये चेतावनी

    March 29, 2023

    कर्नाटक विधानसभा चुनावों की आज होगी घोषणा, सुबह 11:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा EC

    March 29, 2023

    जोगी कांग्रेस से निष्कासित विधायक धर्मजीत सिंह थामेंगे कांग्रेस का हाथ?

    March 29, 2023

    दहशत मचाने वाला बाघ कैसे हुआ पिंजरे में कैद, हमला कर दो लोगों की ले ली थी जान

    March 29, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    CG Live Budget
    https://www.youtube.com/watch?v=zxyCMmZYMOc
    RO-12338/99
    RO-12338/99
    Ro No. 12294/99
    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?