सालभर पहले ट्रांसफर आदेश जारी, 10 एएसआई जिले में जमे






दुर्ग- भिलाई / आईजी रेंज राजनांदगांव, कबीरधाम, बेमेतरा जिले में ट्रांसफर होने के बाद भी जिले के 10 एएसआई को कार्यमुक्त नहीं किए गए हैं। इन सभी एएसआई का करीब एक साल पहले प्रमोशन और ट्रांसफर आदेश जारी हुआ था। सूची में शामिल 20 एएसआई का प्रमोशन होने के बाद ही दूसरे जिलों के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया था। लेकिन 10 एएसआई ऐसे हैं जिनको एक साल बीत जाने के बाद भी कार्यमुक्त नहीं किया गया।
फरवरी 2022 में जारी हुआ था ट्रांसफर आदेश
फरवरी 2022 में 30 प्रधान आरक्षकों को पदोन्नत किया गया था। इसमें मनमोहन साहू को राजनांदगांव, कुंवर सिंह यादव को कबीरधाम, पोखन लाल को कबीरधाम, योद्धा प्रसाद देशमुख को कबीरधाम, लेखपाल साहू को कबीरधाम, भागवत प्रसाद को राजनांदगांव, छुनकूराम नेताम को कबीरधाम, पुरुषोत्तम यादव को कबीरधाम, शेख शरीफूउददीन को राजनांदगांव और झुमुकलाल को बेमेतरा ट्रांसफर किया गया है।