JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भाजपा नेता की कार और बोलेरो में हुई भिडत,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभिषेक शुक्ला घायल

    February 4, 2023

    5 से 18 फरवरी तक राजिम बाह्य देशी/विदेशी फुटकर मदिरा दुकानें रहेगी बंद

    February 4, 2023

    प्रदेश में 65 लाख से ज्यादा परिवारों को रियायती बिजली का लाभ

    February 4, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»blog»गृह मंत्रालय ने जांच कमेटी बनाई, राहुल गांधी बोले- मोदी नहीं समझेंगे कि सच के लिए लड़ने वालों को डराया नहीं जा सकता
    blog

    गृह मंत्रालय ने जांच कमेटी बनाई, राहुल गांधी बोले- मोदी नहीं समझेंगे कि सच के लिए लड़ने वालों को डराया नहीं जा सकता

    Jwala Express NewsBy Jwala Express NewsJuly 8, 2020No Comments3 Mins Read

    गृह मंत्रालय ने जांच कमेटी बनाई, राहुल गांधी बोले- मोदी नहीं समझेंगे कि सच के लिए लड़ने वालों को डराया नहीं जा सकता

    नई दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राजीव गांधी फाउंडेशन एंड चेरिटबल और इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट की जांच के आदेश दिए हैं। होम मिनिस्ट्री ने इसके लिए एक इंटर मिनिस्ट्रियल कमेटी भी बनाई है। यह कोऑर्डिनेशन करेगी। जांच की अगुआई ईडी के एक स्पेशल डायरेक्टर करेंगे। इस बात का पता लगाया जाएगा कि गांधी परिवार से जुड़े इन दोनों ट्रस्टों ने नियमों का उल्लंघन तो नहीं किया। कुछ दिन पहले भाजपा ने आरोप लगाया था कि राजीव गांधी फाउंडेशन को चीनी दूतावास से चंदा यानी डोनेशन मिला था।

    सरकार के इस फैसले के बाद पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। राहुल ने ट्विटर पर कहा कि पीएम मोदी को लगता है कि पूरी दुनिया उनके जैसी ही है। उन्हें लगता है हर किसी की क़ीमत होती है या डराया जा सकता है। वो कभी नहीं समझेंगे कि जो सच के लिए लड़ते हैं, उन्हें खरीदा और डराया नहीं जा सकता।

    तीन ट्रस्टों की जांच होगी
    रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुल तीन ट्रस्टों की जांच होगी। ये हैं- राजीव गांधी फाउंडेशन, राजीव गांधी चेरिटबल ट्रस्ट और इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट। आरोप हैं कि इन ट्रस्टों ने नियमों का उल्लंघन किया। प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉंड्रिंग एक्ट और इन्कम टैक्स के नियमों को भी तोड़ने के आरोप हैं।

    ईडी के स्पेशल डायरेक्टर करेंगे अगुआई
    जानकारी के मुताबिक, एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट के एक स्पेशल डायरेक्टर इस जांच टीम की अगुआई करेंगे। कुछ दिन पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आरोप लगाए थे कि राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन से चंदा मिला। कांग्रेस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि भाजपा चीन से जारी सीमा विवाद के मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए इस तरह के आरोप लगा रही है।

    गृह मंत्रालय ने की पुष्टि
    होम मिनिस्ट्री के एक अफसर ने कहा- एक इंटर मिनिस्टीरियल कमेटी जांच के दौरान कोऑर्डिनेशन करेगी। पीएमएलए, इन्कम टैक्स एक्ट और एफसीआरए एक्ट के उल्लंघन का पता लगाया जाएगा। ईडी के स्पेशल डायरेक्टर जांच टीम को लीड करेंगे।

    राजीव गांधी फाउंडेशन क्या है?
    पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए 21 जून 1991 को सोनिया गांधी ने इसकी शुरुआत की थी। फाउंडेशन एजुकेशन, साइंस एंड टेक्नोलॉजी के प्रमोशन, शोषित (अंडरप्रिवलेज्ड) और दिव्यांगों के एम्पावरमेंट के लिए काम करती है। इसका कामकाज डोनेशन से मिलने वाली रकम से चलता है। सोनिया इसकी चेयरपर्सन हैं। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अलावा राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और पी. चिदंबरम ट्रस्टी हैं।

    अभी चर्चा में क्यों?
    चीन के मुद्दे पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर सवाल उठाए थे। जवाब में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजीव गांधी फाउंडेशन और चीन का लिंक बता दिया। नड्डा ने गुरुवार को कहा था कि 2005-06 में राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन से 3 लाख डॉलर (तब 90 लाख रुपए) मिले थे। इसके बदले फाउंडेशन ने चीन के साथ फ्री ट्रेड को बढ़ावा देने वाली स्टडी करवाईं। नड्डा ने आज कहा कि यूपीए के समय सरकारी फंड का पैसा भी राजीव गांधी फाउंडेशन को डायवर्ट किया गया था।

    Previous Articleकश्मीर के बांदीपोरा में आतंकियों ने भाजपा नेता वसीम बारी, उनके पिता और भाई की हत्या की
    Next Article दुर्ग नगर निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल को मिला छत्तीसगढ़ आर्म्स का गार्ड
    Jwala Express News

    Related Posts

    भाजपा नेता की कार और बोलेरो में हुई भिडत,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभिषेक शुक्ला घायल

    February 4, 2023

    5 से 18 फरवरी तक राजिम बाह्य देशी/विदेशी फुटकर मदिरा दुकानें रहेगी बंद

    February 4, 2023

    प्रदेश में 65 लाख से ज्यादा परिवारों को रियायती बिजली का लाभ

    February 4, 2023

    आस्था, आध्यात्म और संस्कृति का त्रिवेणी संगम, राजिम माघी पुन्नी मेला

    February 4, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?