JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    देश के 100 करोड़ लोग सरकारी अनाज पर निर्भर, बिगड़ गई है आर्थिक हालत

    January 26, 2023

    कर्तव्यपथ पर नारीशक्ति, अग्निवीर और आत्मनिर्भर भारत का नजारा…गणतंत्र दिवस परेड की

    January 26, 2023

    केंद्र सरकार ने गेहूं और आटा के दामों में कमी लाने के लिए खुले बाजार में 30 लाख टन गेहूं बेचने का फैसला किया

    January 26, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»blog»वायशेप ब्रिज पर रंगीन रोप लाइट्स की रोशनी लुभा रही राहगीरों का मन
    blog

    वायशेप ब्रिज पर रंगीन रोप लाइट्स की रोशनी लुभा रही राहगीरों का मन

    Jwala Express NewsBy Jwala Express NewsJuly 15, 2020No Comments3 Mins Read

    वायशेप ब्रिज पर रंगीन रोप लाइट्स की रोशनी लुभा रही राहगीरों का मन

    भिलाई नगर। शहर की प्रमुख सड़कों पर अब लोगों को रंगीन रोशनी का नजारा देखने को मिलेगा। रंग बिरंगी प्रकाश व्यवस्था से शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए महापौर व भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव और निगम के आयुक्त ऋतुराज रधुवंशी ने निगम क्षेत्र की प्रमुख सड़कों के ट्यूबलर पोल पर एलईडी के साथ कलरफूल रोपलाइट लगाने का निर्णय लिया है।

    जोन स्तर के अधिकारियों को मुख्य सड़कों के पोल को चिन्हित कर रंगीन रोपलाइट्स लगाने के आदेश दिए हैं। जिससे कि दिन ढलने के बाद सड़कों पर पर्याप्त रोशनी हो और सफर भी आराम दायक लगे।
    निगम आयुक्त रघुवंशी के आदेश के मुताबिक निगम मद से जोन क्रमांक 1, 2, 3, 4 और 5 के प्रमुख सड़कों के ट्यूबलर पोल पर रंगीन रोप लाइट लगाया जाएगा। साथ ही ट्यूबलर पोल को पेंट किया जाएगा।

    इसी कड़ी में वायशेप ब्रिज के ट्यूबलर पर लाइट लगाने का काम चल रहा था।
    54 ट्यूबलर पोल के साथ लाइट लगाने का काम पूरा हो गया है। अब दिन ढलने के बाद रंगीन रोशनी से ब्रिज सुंदर दिखाई देने लगी है।
    रोप लाइट की रंगीन रोशनी मनमोहक लग रही है।
    जोन क्रमांक -1 के आयुक्त सुनील अग्रहरि ने बताया कि महापौर यादव और आयुक्त रघुवंशी के आदेशानुसार जोन 1 क्षेत्र के प्रमुख सड़कों के 270 टयूबलर पोल पर 3 लाख 24 हजार की लागत से रोप लाइट लगाया जाना है। कुछ जगहों पर पोल सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है।

    पहले चरण में जोन-1 के अंतर्गत नेशनल हाइवे के नेहरू नगर से सुपेला थाना तक 44 ट्यूबलर पोल पर रंगीन रोप लाइट्स लगाई गई है। सुपेला घड़ी चैक से डाॅ राजेन्द्र प्रसाद कोहका रोड के 44 ट्यूबलर पर पोल पर रोप लाइट लगाई जा चुकी है।

    नेहरू नगर से सूर्या माॅल तक 66 ट्यूबलर पोल पर रोप लाइट लगाया जाएगा। वार्ड 8 कर्मा भवन के रोड के 8 पोल पर लाइट लगाया जाएगा। नेशनल हाइवे के किनारे स्थित उद्यान के 17 पोल, कर्मा चौक से परदेशी चौक राम नगर 33 पोल पर लाइट लगाने का कार्य पूर्ण हो चुका है।
    दूसरे चरण में वायशेप ब्रिज पर 32 बंगला टाउनशिप की ओर रोप लाइट लगाने का काम पूर्ण हो गया है।
    जोन-2 वैशाली नगर की आयुक्त पूजा पिल्ले ने बताया कि गौरवपथ के 100 ट्यूबलर पर रोप लाइट्स लगाने के लिए चिन्हित किया है।
    जोन 3 की आयुक्त प्रीति सिंह ने बताया कि सड़क नंबर 18 और नंदनी रोड के पोल पर रोप लाइट लगाई जाएगी, पोल चिन्हित किये जा चुके हैं, आज से रंगीन लाइट लगना शुरू हो गया है।

    जोन – 4 शिवाजी नगर खुर्सीपार के आयुक्त अमिताभ शर्मा ने बताया कि डबरापारा से पावर हाउस तक नेशनल हाइवे के 35 ट्यूबलर पर पोल पर रंगीन रोप लाइट लगाया जा चुका है।

    जोन-5 के आयुक्त महेन्द्र पाठक ने बताया कि रोप लाइट लगाने के लिए पोल चिन्हित किया जा चुका है। अनुमति के लिए बीएसपी प्रबंधन को पत्र लिखा गया है। बीएसपी प्रबंधन से अनुमति मिलने के बाद टाउनशिप क्षेत्र की सड़कों के ट्यूबलर पोल पर लाइट लगाया जाएगा।

    Previous Articleउतई  व बोरिगारक़ा  में मिले छह कोरोना मरीज शहर के बाद गांव गांव में कोरोना के मरीज मिलने लगे
    Next Article निगम-मंडलों में नियुक्तियों पीसीसी कोषाध्यक्ष राम गोपाल अग्रवाल- नागरिक आपूर्ति निगम, गिरीश देवांगन पीसीसी उपाध्यक्ष- खनिज विकास निगम, बसना विधायक देवेन्द्र बहादुर सिंह- वन विकास निगम, दुर्ग विधायक अरुण वोरा- हाउसिंग बोर्ड,
    Jwala Express News

    Related Posts

    देश के 100 करोड़ लोग सरकारी अनाज पर निर्भर, बिगड़ गई है आर्थिक हालत

    January 26, 2023

    कर्तव्यपथ पर नारीशक्ति, अग्निवीर और आत्मनिर्भर भारत का नजारा…गणतंत्र दिवस परेड की

    January 26, 2023

    केंद्र सरकार ने गेहूं और आटा के दामों में कमी लाने के लिए खुले बाजार में 30 लाख टन गेहूं बेचने का फैसला किया

    January 26, 2023

    भारत विश्व में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है…’, गणतंत्र दिवस पर व्लादिमीर पुतिन, इमैनुएल मैक्रों और बेंजामिन नेतन्याहू ने दी बधाई

    January 26, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?