JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    देश के 100 करोड़ लोग सरकारी अनाज पर निर्भर, बिगड़ गई है आर्थिक हालत

    January 26, 2023

    कर्तव्यपथ पर नारीशक्ति, अग्निवीर और आत्मनिर्भर भारत का नजारा…गणतंत्र दिवस परेड की

    January 26, 2023

    केंद्र सरकार ने गेहूं और आटा के दामों में कमी लाने के लिए खुले बाजार में 30 लाख टन गेहूं बेचने का फैसला किया

    January 26, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»blog»20 साल बाद सभी कलाओं को अब एक छत के नीचे मिलेगा मंच, छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद के गठन की मंजूरी
    blog

    20 साल बाद सभी कलाओं को अब एक छत के नीचे मिलेगा मंच, छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद के गठन की मंजूरी

    Jwala Express NewsBy Jwala Express NewsJuly 17, 2020No Comments2 Mins Read

    20 साल बाद सभी कलाओं को अब एक छत के नीचे मिलेगा मंच, छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद के गठन की मंजूरी

     

    raipur/छत्तीसगढ़ी कला, संस्कृति और सभी विद्याओं को अब एक छत के नीचे मंच प्रदान किया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद के गठन की मंजूरी दे दी है। इस परिषद के अंतर्गत संस्कृति विभाग की सभी इकाइयों को जोड़ा जाएगा। इस परिषद का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ की कला, संगीत और भाषाई विकास के साथ-साथ उसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करना होगा।

    पहले भोपाल से होता था सांस्कृतिक गतिविधियों का संचालन
    छत्तीसगढ़ राज्य बनने के करीब 20 साल बाद प्रदेश की सभी लोककलाओं और संस्कृति को एक मंच पर लाया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य गठन से पहले छत्तीसगढ़ में सभी सांस्कृतिक गतिविधियां भोपाल से संचालित होती थीं। राज्य बनने के बाद छत्तीसगढ़ी को राजभाषा का दर्जा मिला। अनेक संस्थाएं भी स्थापित की गईं, लेकिन उनमें आपसी तालमेल का अभाव रहा। इसके चलते सांस्कृतिक विकास पूरी तरह से नहीं हो सका।

    छत्तीसगढ़ी सिनेमा और साहित्य को भी मिलेगा स्थान
    मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद का मुख्य काम राज्य में साहित्य, संगीत, नृत्य, रंगमंच, चित्र व मूर्तिकला, सिनेमा और आदिवासी लोककलाओं को प्रोत्साहन और उन्हें संरक्षण देना होगा। इसके लिए परिषद सांस्कृतिक विरासतों की पहचान, उनका संरक्षण और संवर्धन करेगी। मंचों, कला-संग्रहालयों, वीथिकाओं का विकास, प्रदेश में राष्ट्रीय स्तर के मंचों की स्थापना के साथ ही विभिन्न तरह के आयोजन की जिम्मेदारी परिषद की होगी।

    प्रदेश की संस्कृति नीति के अनुरूप स्कूली, उच्च शिक्षा सहित अन्य शासकीय विभागों से परिषद सामंजस्य स्थापित करेगी। संस्कृतिकर्मियों व संस्थाओं को विभिन्न विधाओं के लिए दिए जाने वाले फैलोशिप, पुरस्कारों का संयोजन परिषद करेगी। परिषद के अंतर्गत साहित्य अकादमी, कला अकादमी, आदिवासी लोक कला अकादमी, छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम, छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग काम करेंगे।

    Previous Articleमंदिर स्टाफ में 140 कोरोना पॉजिटिव, इनमें 14 पुजारी; ट्रस्ट पर मंदिर फिर से बंद करने का दबाव – तिरुपति बालाजी मंदिर में
    Next Article हरियाली तीज 23 जुलाई 2020 (Hariyali Teej 23 July 2020) को मनाई जाएगी
    Jwala Express News

    Related Posts

    देश के 100 करोड़ लोग सरकारी अनाज पर निर्भर, बिगड़ गई है आर्थिक हालत

    January 26, 2023

    कर्तव्यपथ पर नारीशक्ति, अग्निवीर और आत्मनिर्भर भारत का नजारा…गणतंत्र दिवस परेड की

    January 26, 2023

    केंद्र सरकार ने गेहूं और आटा के दामों में कमी लाने के लिए खुले बाजार में 30 लाख टन गेहूं बेचने का फैसला किया

    January 26, 2023

    भारत विश्व में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है…’, गणतंत्र दिवस पर व्लादिमीर पुतिन, इमैनुएल मैक्रों और बेंजामिन नेतन्याहू ने दी बधाई

    January 26, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?