मार्निंग वाॅक पर निकले 16 लोगों के खिलाफ की गई कार्रवाई।






भिलाई/ नगर पालिक निगम की टीम लाॅकडाउन के दूसरे दिन भी मुस्तैद रही। अधिकारी/कर्मचारी नियम का पालन कराने के लिए सुबह 6 बजे से ही वार्डों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया।
मार्निंग वाॅक पर निकले कई लोगों को समझाइश देकर वापस घर भेजा गया। समझाइश के बाद भी नहीं मानने पर कुल 16 लोगों के खिलाफ जुर्माना लगाया गया। जोन क्रमांक -1 की टीम ने तीन लोगों से 400 दांडिक शुल्क वसूल किया।
जोन क्रमांक -5 की टीम ने टाउनशिप क्षेत्र में 13 लोगों से 2100 रूपए अर्थदंड वसूल किया।