JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    देश के 100 करोड़ लोग सरकारी अनाज पर निर्भर, बिगड़ गई है आर्थिक हालत

    January 26, 2023

    कर्तव्यपथ पर नारीशक्ति, अग्निवीर और आत्मनिर्भर भारत का नजारा…गणतंत्र दिवस परेड की

    January 26, 2023

    केंद्र सरकार ने गेहूं और आटा के दामों में कमी लाने के लिए खुले बाजार में 30 लाख टन गेहूं बेचने का फैसला किया

    January 26, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»blog»दुर्ग जिला पंचायत के 11 कर्मचारी मिले कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप,संक्रमित मरीज 500 के पार
    blog

    दुर्ग जिला पंचायत के 11 कर्मचारी मिले कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप,संक्रमित मरीज 500 के पार

    Jwala Express NewsBy Jwala Express NewsJuly 26, 2020No Comments3 Mins Read

    दुर्ग जिला पंचायत के 11 कर्मचारी मिले कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन व
    स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

    बीएसएफ के 8 जवान व एक गर्भवती महिला भी कोरोना पॉजिटिव।

    दुर्ग। दुर्ग जिले में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे है। रविवार को 28 से अधिक लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने की खबर सामने आई है। जिनमें 11 पॉजिटिव मरीज अकेले दुर्ग जिला पंचायत के कर्मचारी है, जबकि 8 मरीज बीएसएफ के जवान बताए गए है। जिला अस्पताल में एक गर्भवती महिला भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। वहीं श्री शिवम शो रुम में कुछ कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले है। जिससे जिला स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

    जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए लोगों का डाटा जुटाना शुरु कर दिया है और ऐतिहातन सुरक्षा के आवश्यक
    कदम उठाए जा रहे है। जिला स्वास्थ्य विभाग के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना संक्रमण ने अब शासकीय कार्यालय में अपने पांव पसार लिए है।

    जिसका ताजा उदाहरण दुर्ग जिला पंचायत कार्यालय है। शनिवार को यहां की एक महिला कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी।

    उसके बाद रविवार को दुर्ग जिला पंचायत के 11 कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से अन्य पंचायत कर्मी सकते में आ गए है। इन पॉजिटिव मरीजों में पुरुषों के अलावा महिला कर्मचारी भी शामिल है। बताया गया है इन कर्मचारियों की संदेह के आधार पर 3 दिन पहले कोरोना जांच के लिए सैम्पल लिए गए थे। जिनमें से 1 कर्मचारी की शनिवार व 11 कर्मचारी की जांच रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आई है। जिसके बाद से पंचायत कर्मियों में हड़कंप का माहौल है।
    जिला पंचायत कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद इसके लिए कुछ कर्मचारी पंचायत के कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते नजर आ रहे है। कर्मचारियों का दबे जुबान से कहना है कि कोरोना संक्रमण काल में यहां शासन के 33 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थित के निर्देशों का पालन नहीं किया गया। इसके विपरित शत-प्रतिशत कर्मचारियों को ड्यूटी पर बुलाया गया। जिससे सोशल डिस्टेसिंग का पालन सुनिश्चित नहीं हो पाया।

    संक्रमण मामले में दुर्ग रेड जोन में होने के बावजूद आला अधिकारियों द्वारा सतर्कता नहीं बरती गई। जिसका खामियाजा कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है।
    इसके अलावा शासकीय क्वॉरेंटाइन सेंटर सेक्टर 3 एवं सेक्टर 4 के प्रभारी तथा जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ अनिल शुक्ला ने बताया कि रविवार को 17 कोरोना संक्रमित मरीज मिले है। जिसमें से 8 बीएसएफ के जवान शामिल है। शेष 9 मरीज ग्रामीण क्षेत्रों से मिले हैं। जिसमें खर्रा बोरी दुर्ग के 4 मरीज शामिल है । जिसमें 2 महिला व दो पुरुष है। इसी प्रकार से नंदिनी नर्सिंग होम धमधा से दो महिलाएं पॉजिटिव पाई गई है। जबकि दो पुरुष मरीज बाजार पारा
    धमधा से हैं। एक महिला मरीज बरहापुर दुर्ग से है । सभी मरीजों को ट्रेस करके भर्ती करने की तैयारी की जा रही है। लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या के कारण जिले में अब तक कुल संक्रमित मरीज 500 के पार पहुंच चुके हैं।

    Previous Articleकोरोना संक्रमित बी एस एफ जवान व कोरोना संक्रमित महिला के शवों का दाह-संस्कार कुम्हारी खारुन नदी के पास
    Next Article जेवरा-सिरसा शराब दुकान के विरोध में युवाओं ने बोला हल्ला
    Jwala Express News

    Related Posts

    देश के 100 करोड़ लोग सरकारी अनाज पर निर्भर, बिगड़ गई है आर्थिक हालत

    January 26, 2023

    कर्तव्यपथ पर नारीशक्ति, अग्निवीर और आत्मनिर्भर भारत का नजारा…गणतंत्र दिवस परेड की

    January 26, 2023

    केंद्र सरकार ने गेहूं और आटा के दामों में कमी लाने के लिए खुले बाजार में 30 लाख टन गेहूं बेचने का फैसला किया

    January 26, 2023

    भारत विश्व में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है…’, गणतंत्र दिवस पर व्लादिमीर पुतिन, इमैनुएल मैक्रों और बेंजामिन नेतन्याहू ने दी बधाई

    January 26, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?