JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    उद्धव ठाकरे की राहुल गांधी को चेतावनी, बोले- ‘सावरकर हमारे आदर्श उनका अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे’

    March 27, 2023

    संसद में आज भी हंगामे के आसार, विपक्ष अडानी की जांच पर अड़ा, बीजेपी ने राहुल के बयान पर की माफी की मांग

    March 27, 2023

    कहीं एनकाउंटर हो न जाए, पूरी रात खौफ में था अतीक अहमद!

    March 27, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»Uncategorized»कोरोना के भीषण संकट से निपटने ठोस उपाय करें मोदी सरकार, कांग्रेस की सरकार गिराने का खेल बंद करें – राजेंद्र साहू
    Uncategorized

    कोरोना के भीषण संकट से निपटने ठोस उपाय करें मोदी सरकार, कांग्रेस की सरकार गिराने का खेल बंद करें – राजेंद्र साहू

    Jwala Express NewsBy Jwala Express NewsJuly 27, 2020No Comments3 Mins Read

    कोरोना के भीषण संकट से निपटने ठोस उपाय करें मोदी सरकार, कांग्रेस की सरकार गिराने का खेल बंद करें – राजेंद्र साहू
    दुर्ग/  रमन, धरमलाल कौशिक को प्रदेशवासियों की चिंता है तो छत्तीसगढ़ को केंद्र से फंड क्यों नहीं दिलाया, रोजगार की योजनाएं क्यों नहीं ला सके
    प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने कहा है कि देश-दुनिया में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है।

    बाकी देशों में कोरोना संकट से निपटने के उपाय किए जा रहे हैं, वहीं भारत में मोदी सरकार राज्यों में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकारों को गिराने के खेल में व्यस्त है। कोरोना संकट के दौर में मोदी सरकार ताली-थाली बजाने, दीये जलाने और पटाखा फोड़ने के साथ मप्र में कांग्रेस सरकार गिराने में व्यस्त रही।

    वहीं, प्रदेश के जुमलेबाज भाजपा नेता सिर्फ बयानबाजी कर रहे हैं।
    प्रदेश में कोरोना संकट को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरम कौशिक सहित अन्य भाजपा नेताओं के बयान पर राजेंद्र ने कहा कि कोरोना देश-दुनिया में फैल चुका है।

    केंद्र सरकार ने नमस्ते ट्रंप और कमलनाथ सरकार गिराने का खेल नहीं किया होता और समय पर लॉकडाउन करने का फैसला कर लिया होता तो यह महामारी पूरे देश में फैलती ही नहीं।
    राजेंद्र ने सवाल किया कि 15 साल तक छत्तीसगढ़ में राज करने वाले डॉ. रमन सिंह और धरमलाल कौशिक ने केंद्र सरकार से कोरोना संकटकाल में छत्तीसगढ़ को आर्थिक पैकेज दिलाने का प्रयास क्यों नहीं किया। केंद्र सरकार से राज्य की जनता के लिए राशि लाने या फंड जुटाने सहित रोजगार देने वाली योजनाओं को लाने का काम क्यों नहीं किया?

    इस संकट की घड़ी में रमन सिंह या धरम कौशिक जैसे वरिष्ठ भाजपा नेताओं का केवल बयानबाजी करना शोभा नहीं देता।
    राजेंद्र ने कहा कि केंद्र सरकार वैश्विक विपदा की घड़ी में कांग्रेस सरकारों को गिराने का खेल बंद करे। महामारी से निपटने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं। महामारी के कारण लोगों का जीवन संकट में है। लॉकडाउन के कारण लोगों की रोजी-रोटी का संकट तेजी से बढ़ रहा है। केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा के नेता इस संकट से निपटने की बजाय 70 साल का रोना रो रहे हैं।
    राजेंद्र ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा घोषित 20 लाख करोड़ रुपए के पैकेज से आम आदमी, किसानों, मजदूरों, महिलाओं समेत हर वर्ग के लोगों को कोई मदद नहीं मिली है। यह एक बड़ा प्रश्नचिन्ह है। आम जनता पैकेज से अनुदान, सहायता का इंतजार कर रही है। कहीं यह बड़ी रकम भ्रष्टाचार की भेंट न चढ़ जाए। उन्होंने कहा कि 2014 और 2019 के आम चुनाव में किए गए वादों को पूरा करने में पूरी तरह विफल रही मोदी सरकार कोरोना संकट से निपटने में भी पूरी तरह नाकाम साबित हुई है।

    Previous Articleदुर्ग/ श्री शिवम मॉल के ऊपर निगम ने लगाया ₹10000 जुर्माना। 6 कर्मचारियों की रिपोर्ट संक्रमित मिले थे।
    Next Article दुर्ग जिला पंचायत के कोरोना पॉजिटिव पाए गए 12 कर्मचारियों के संपर्क में आए लोगों के लिए गए जांच सैम्पल संपर्क में आने वालों में दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष, अपर कलेक्टर, तहसीलदार, जनप्रतिनिधि, जिला व जनपद पंचायत के कर्मचारियों के नाम शामिल
    Jwala Express News

    Related Posts

    उद्धव ठाकरे की राहुल गांधी को चेतावनी, बोले- ‘सावरकर हमारे आदर्श उनका अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे’

    March 27, 2023

    संसद में आज भी हंगामे के आसार, विपक्ष अडानी की जांच पर अड़ा, बीजेपी ने राहुल के बयान पर की माफी की मांग

    March 27, 2023

    कहीं एनकाउंटर हो न जाए, पूरी रात खौफ में था अतीक अहमद!

    March 27, 2023

    छत्तीसगढ़ में पिछले 48 घंटे में मिले 5 नए कोरोना केस,

    March 27, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    CG Live Budget
    https://www.youtube.com/watch?v=zxyCMmZYMOc
    RO-12338/99
    RO-12338/99
    Ro No. 12294/99
    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?