JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    देश के 100 करोड़ लोग सरकारी अनाज पर निर्भर, बिगड़ गई है आर्थिक हालत

    January 26, 2023

    कर्तव्यपथ पर नारीशक्ति, अग्निवीर और आत्मनिर्भर भारत का नजारा…गणतंत्र दिवस परेड की

    January 26, 2023

    केंद्र सरकार ने गेहूं और आटा के दामों में कमी लाने के लिए खुले बाजार में 30 लाख टन गेहूं बेचने का फैसला किया

    January 26, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»blog»पहले बाइक चुराई और फिर एटीएम में सेंध लगाने पहुंचे शातिर, पुलिस गश्त में पकड़े गए चोर
    blog

    पहले बाइक चुराई और फिर एटीएम में सेंध लगाने पहुंचे शातिर, पुलिस गश्त में पकड़े गए चोर

    Jwala Express NewsBy Jwala Express NewsJuly 28, 2020No Comments2 Mins Read

    पहले बाइक चुराई और फिर एटीएम में सेंध लगाने पहुंचे शातिर, पुलिस गश्त में पकड़े गए चोर

    दुर्ग। पुलिस की मुस्तैदी से शहर में बीती रात बड़ी चोरी की घटना टल गई। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई इस घटना में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरों को पकडऩे में दुर्ग सीएसपी विवेक शुक्ला की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

    रात्रि गश्त के दौरान दोनों चोर सीएसपी की नजर में आए और धरे गए। कोतवाली थाने में दोनों के खिलाफ धारा 379 के तहत कार्रवाई की गई। चोरों के पास से एक बाइक बरामद कि गई है। आरोपियों का पुराना अपराधिक रिकार्ड भी है। बीती रात दुर्ग सीएसपी विवेक शुक्ला गश्त पर निकले। उन्होंने सजगता और सतर्कता का परिचय देते हुए दो ऐसे चोर को पकड़ा जो एक बाइक चोरी की घटना को अंजाम देकर दीपक नगर में एटीएम में भी चोरी का प्रयास कर रहे थे। रात्रि गश्त के दौरान जब सीएसपी शुक्ला की नजर दो संदिग्ध युवकों पर पड़ी जो पुलिस की गाड़ी देखकर छिपने का प्रयास कर रहे थे।

    सीएसपी ने गाड़ी रोकी और दोनों को रोकने का प्रयास किया लेकिन वे भागने लगे। इस दौरान दोनों चोरों को सीएसपी ने अपने साथ गए आरक्षक युवराज सिंह एवं ड्राइवर राजेश सिन्हा के साथ पीछा कर पकड़ा गया। पकड़े जाने के बाद दोनों चोरों ने पहले गुमराह करने की कोशिश की। संदेह होने पर आसपास सर्च किया गया। इस दौरान वहां पर एक मोटरसाइकिल बरामद हुई जिसे वे चोरी कर अपने साथ लाये थे।

    साथ ही उनके पास से एक रॉड तथा एक छोटा चाकू भी बरामद हुआ। पूछताछ करने पर उक्त अपराधियों ने स्वीकार किया कि वे यह मोटरसाइकिल अस्पताल वार्ड दुर्ग स्थित मकान के सामने से करीब डेढ़ घंटे पहले चोरी किए हैं। उसके बाद दीपक नगर स्थित एटीएम में भी चोरी करने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने मामले में सागर उर्फ तेज कुमार (20 वर्ष) रामनगर उरला एवं प्रहलाद यादव (19 वर्ष)चंडीमंदिर मठपारा दुर्ग को गिरफ्तार किया है। उक्त दोनों अपराधियों के खिलाफ पूर्व में भी 3 आपराधिक मामले दर्ज है। जिसमे प्रहलाद यादव के खिलाफ दो अपराध थाना दुर्ग कोतवाली में दर्ज है व सागर ढीमर के खिलाफ थाना दुर्ग कोतवाली में 1171/19 धारा 379 दर्ज है।

    Previous Article बिलासपुर जेल में फिर कोरोना विस्फोट, मिले 26 नए मरीज, 12 जेल कर्मियों को बाहर से टेस्ट कराने पर मिला नोटिस…
    Next Article दुर्ग जिले में 6 अगस्त तक बढ़ा लॉकडाउन आज और कल खुलेगी किराना दुकानें एवं ईद व राखी पर्व की सामग्रियों की स्टॉलों में होगी बिक्री।
    Jwala Express News

    Related Posts

    देश के 100 करोड़ लोग सरकारी अनाज पर निर्भर, बिगड़ गई है आर्थिक हालत

    January 26, 2023

    कर्तव्यपथ पर नारीशक्ति, अग्निवीर और आत्मनिर्भर भारत का नजारा…गणतंत्र दिवस परेड की

    January 26, 2023

    केंद्र सरकार ने गेहूं और आटा के दामों में कमी लाने के लिए खुले बाजार में 30 लाख टन गेहूं बेचने का फैसला किया

    January 26, 2023

    भारत विश्व में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है…’, गणतंत्र दिवस पर व्लादिमीर पुतिन, इमैनुएल मैक्रों और बेंजामिन नेतन्याहू ने दी बधाई

    January 26, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?