JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    छावनी पहुंचे विधायक देवेंद्र आमजन से की भेंट मुलाकात, लोगो ने बोला जो आपने कहा वो कर दिखाया

    February 6, 2023

    7 फरवरी को सॉफ्ट टॉय मेकिंग एंड सेलिंग कोर्स के लिए मोबिलाईजेशन कैम्प का आयोजन

    February 6, 2023

    8 फरवरी को 288 पदों के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

    February 6, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»blog»स्टील कारोबारी ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में खुद को बताया जिम्मेदार
    blog

    स्टील कारोबारी ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में खुद को बताया जिम्मेदार

    Jwala Express NewsBy Jwala Express NewsJuly 29, 2020No Comments2 Mins Read

    स्टील कारोबारी ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में खुद को बताया जिम्मेदार।

    दुर्ग। शहर के गंजपारा निवासी स्टील कारोबारी आनंद राठी 36 वर्ष ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। यह घटना बुधवार के तड़के की बताई गई है। घटनास्थल से अंग्रेजी में लिखा एक सुसाइट नोट भी मिला है। जिसमें उसने खुदकुशी के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है। आनंद के इस आत्मघाती कदम से पूरा राठी परिवार स्तब्ध है। राठी परिवार का गंजपारा में माहेश्वरी स्टील ट्रेडर्स
    के नाम से बड़ा कारोबार है। जिससे आनंद जुड़ा हुआ था। वह छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के दुर्ग जिला इकाई अध्यक्ष व माहेश्वरी स्टील टे्रडर्स के संचालक अशोक राठी का भतीजा था।

    मृतक आनंद विवाहित था और उसकी दो छोटी पुत्रियां है। उसके पिता स्व. घनश्याम दास राठी ने भी सन् 1996 में ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली थी। बताया गया है डेढ़ वर्ष पूर्व आनंद की मां का निधन हो गया था। जिससे वह काफी दुखी था। उसने अपने सुसाइट नोट में पत्नी व बच्चों से काफी प्रेम करने का जिक्र भी किया है। आनंद की खुदकुशी की खबर से दुर्ग सीएसपी विवेक शुक्ला, थानाध्यक्ष राजेश बागड़े एवं अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे थे।

    कोतवाली पुलिस ने मर्गकायम कर मामले को जांच पर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक स्टील कारोबारी आनंद राठी गंजपारा स्थित माहेश्वरी स्टील ट्रेडर्स के दो मंजिला भवन के प्रथम तल में अपनी पत्नी व दो बच्चियों के साथ रहता था। बताया गया है कि मंगलवार की रात वह देर से घर वापस लौटा था। बुधवार की सुबह आनंद को उसकी पत्नी ने फांसी पर झुलते अवस्था में देखा था। उसके बाद परिजनों के मदद से उसे उपचार के लिए चंदूलाल चंद्राकर हॉस्पीटल भिलाई पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने आनंद को परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर
    दिया था।

    आनंद के इस आत्मघाती कदम से पूरा राठी परिवार सदमें में है। बुधवार को गमगीन माहौल के बीच आनंद का शिवनाथ नदी मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें उनके परिवार के सदस्यों के अलावा व्यापार जगत से जुड़े लोग शामिल हुए।

    Previous Articleदुर्ग जिले में 6 अगस्त तक बढ़ा लॉकडाउन आज और कल खुलेगी किराना दुकानें एवं ईद व राखी पर्व की सामग्रियों की स्टॉलों में होगी बिक्री।
    Next Article पूर्व पार्षद सोहन जैन नहीं रहे,जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि,
    Jwala Express News

    Related Posts

    छावनी पहुंचे विधायक देवेंद्र आमजन से की भेंट मुलाकात, लोगो ने बोला जो आपने कहा वो कर दिखाया

    February 6, 2023

    7 फरवरी को सॉफ्ट टॉय मेकिंग एंड सेलिंग कोर्स के लिए मोबिलाईजेशन कैम्प का आयोजन

    February 6, 2023

    8 फरवरी को 288 पदों के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

    February 6, 2023

    कामधेनु विश्वविद्यालय में डेयरी फार्मिंग एवं वर्मी कंपोस्ट निर्माण विषय पर 10 दिवसीय निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण ।

    February 6, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Ro No. 12294/99
    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?