JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    छावनी पहुंचे विधायक देवेंद्र आमजन से की भेंट मुलाकात, लोगो ने बोला जो आपने कहा वो कर दिखाया

    February 6, 2023

    7 फरवरी को सॉफ्ट टॉय मेकिंग एंड सेलिंग कोर्स के लिए मोबिलाईजेशन कैम्प का आयोजन

    February 6, 2023

    8 फरवरी को 288 पदों के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

    February 6, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»blog»रविवार एवं शासकीय अवकाश के दिनों में नहीं होगी गोबर की खरीदी
    blog

    रविवार एवं शासकीय अवकाश के दिनों में नहीं होगी गोबर की खरीदी

    Jwala Express NewsBy Jwala Express NewsAugust 8, 2020No Comments3 Mins Read

    रविवार एवं शासकीय अवकाश के दिनों में नहीं होगी गोबर की खरीदी
    गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की कलेक्टर डाक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने, कहा 20 अगस्त को भुगतान की अगली तिथि, तैयारियां सुनिश्चित कर लें

    दुर्ग / रविवार एवं शासकीय अवकाश के दिनों में गोबर की खरीदी नहीं की जाएगी। शेष दिनों में पूरे जिले में गोबर की खरीदी सुबह 9 बजे से 12 बजे तक होगी। यह निर्देश कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज नरूवा, गरुवा, घुरूवा, बाड़ी योजना की समीक्षा के दौरान दिये। कलेक्टर ने कहा कि गोधन न्याय योजना के अंतर्गत प्रथम भुगतान हो चुका है और इससे काफी उत्साह की स्थिति बनी है। अब इससे गौठान में गोबर की आवक तेजी से बढ़ेगी। ऐसी स्थिति में वर्मी टांके पर्याप्त होने चाहिए। गौठानों में दस वर्मी टांके अतिरिक्त बनाने के निर्देश दिये गए थे।

    पंचायतों में पशुधन की स्थिति एवं गोबर की आवक की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त वर्मी टैंक बनाने का निर्णय लें। इसके साथ ही नाडेप टैंक का उपयोग भी वर्मी टांके के रूप में कर सकते हैं। कलेक्टर ने कहा कि गौठान तभी बेहतर तरीके से काम करेंगे जब यहां पर पानी और चारे की पर्याप्त उपलब्धता हो, साथ ही चरवाहे की भूमिका भी अहम है।

    गांव में पशुपालकों को अपील करें कि अपना पशुधन गौठान में लाएं। हर ग्राम पंचायत में गौठान होने चाहिए। वर्मी टैंकों के लिए केंचुए की उपलब्धता भी आवश्यक है। इसके लिए अगले दो-तीन दिनों में सभी गौठानों में वर्मी कंपोस्ट के लिए केंचुए की उपलब्धता की मानिटरिंग कर लें। कलेक्टर ने कहा कि गौठान में मछलीपालन और मुर्गीपालन जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देना है।

    सभी सीईओ ने बताया कि मुर्गी शेड के लिए चिन्हांकित जगहों पर कार्य करा लिया गया है। कलेक्टर ने इनके लिए चूजें प्रदाय करने के निर्देश पशुधन विकास विभाग के अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने शहरी क्षेत्र के गौठानों के लिए भी निगम कमिश्नरों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि 20 अगस्त को भुगतान की अगली तिथि है। इस समय तक पुख्ता तैयारियां करा लें। कलेक्टर ने कहा कि गौठानों में नियमित मानिटरिंग करते रहें। यहां चारे और पानी की उपलब्धता पर नजर रखें। उन्होंने कहा कि सबसे अहम है कि गांव का पशुधन गौठान में पहुंचे। इसके लिए गौठान समितियों की अहम भूमिका है। गोधन न्याय योजना के अंतर्गत जो वर्मी कंपोस्ट बिकेंगे, उनमें गौठान समितियों का हिस्सा भी होगा। इसके माध्यम से वे गौठान की बेहतरी के लिए निर्णय ले पाएंगे। बैठक में नगर निगम भिलाई कमिश्नर  ऋतुराज रघुवंशी, जिला पंचायत सीईओ  सच्चिदानंद आलोक, सहायक कलेक्टर  जितेंद्र यादव, अपर कलेक्टर  बीबी पंचभाई,  प्रकाश सर्वे सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

    Previous Articleहलषष्ठी / कमरछठ छत्तीसगढ़ के पारंपरिक त्योहारों में से एक रविवार को बाजार बंद। बाजार में उमड़ी भीड़। 4 घण्टे बाजार लगाने की अनुमति दिया जाना चाहिए – राजेन्द्र साहू
    Next Article देश का पहला ‘इंटरनेशनल वर्चुअल ट्राइबल फेस्टिवल’ विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर
    Jwala Express News

    Related Posts

    छावनी पहुंचे विधायक देवेंद्र आमजन से की भेंट मुलाकात, लोगो ने बोला जो आपने कहा वो कर दिखाया

    February 6, 2023

    7 फरवरी को सॉफ्ट टॉय मेकिंग एंड सेलिंग कोर्स के लिए मोबिलाईजेशन कैम्प का आयोजन

    February 6, 2023

    8 फरवरी को 288 पदों के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

    February 6, 2023

    कामधेनु विश्वविद्यालय में डेयरी फार्मिंग एवं वर्मी कंपोस्ट निर्माण विषय पर 10 दिवसीय निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण ।

    February 6, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Ro No. 12294/99
    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?