होटल इंडियन प्राइड में रात हुक्का पार्लर पर पुलिस ने दबिश दी। मौके से आरोपी फरार हुए।



दुर्ग भिलाई के कुछ संभ्रात परिवार के लोगों के द्वारा संचालन किया जाने की तैयारी की गई थी। जिसकी सूचना मुखबिर ने पुलिस को दिया और दुर्ग नगर पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने पुलिस बल के साथ दबिश देकर रात होटल इंडियन प्राइड हुक्का पार्लर में कार्यवाही किया।
मौके पर से पुलिस ने 9 नग हुक्का सेट, 9 हुक्का पाट कांच व स्टील के बने हुए, दो नग फ्लेवर को जप्त किया है। जिसकी कुल कीमत 10 हजार रु. आंकी गई है। उक्त पूरा सामान होटल के किचन से पुलिस ने जप्त किया है।
पुलिस ने होटल के मैनेजर के खिलाफ मनदीप सिंह के खिलाफ 8-11 हुक्का अधिनियम के तहत कार्यवाही किया है। पुलिस होटल संचालक के संबंध में पतासाजी कर रही है।
सूत्रों के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार होटल इंडियन प्राइड में रात के समय महिला कर्मचारी भी कार्यरत थी जो पुलिस की दबिश की सूचना मिलते ही पीछे के दरवाजे से निकलकर अन्य कर्मचारियों के साथ भाग गई।
रात हुक्का पार्लर में पुलिस की दबिश के दौरान कई लोगों के होटल के बाहर खड़े होकर पुलिस की पूरी कार्यवाही पर नजर रखी गई थी।
दुर्ग पुलिस ने बताया कि उक्त मामले पर अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।