JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भाजपा नेता की कार और बोलेरो में हुई भिडत,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभिषेक शुक्ला घायल

    February 4, 2023

    5 से 18 फरवरी तक राजिम बाह्य देशी/विदेशी फुटकर मदिरा दुकानें रहेगी बंद

    February 4, 2023

    प्रदेश में 65 लाख से ज्यादा परिवारों को रियायती बिजली का लाभ

    February 4, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»blog»राज्य में नशीले सीरप की तस्करी करने वाले 3 गिरफ्तार,दुर्ग रायपुर शहर के रईस लोगों से भी तार जुड़े
    blog

    राज्य में नशीले सीरप की तस्करी करने वाले 3 गिरफ्तार,दुर्ग रायपुर शहर के रईस लोगों से भी तार जुड़े

    Jwala Express NewsBy Jwala Express NewsAugust 16, 2020No Comments2 Mins Read

    राज्य में नशीले सीरप की तस्करी करने वाले 3 गिरफ्तार,दुर्ग रायपुर शहर के रईस लोगों से भी तार जुड़े

     

    दुर्ग / रायपुर /राजधानी रायपुर में शनिवार को कोतवाली पुलिस की टीम ने 3 लोगों को पकड़ा। इनके पास से 33 पेटियों में 4752 नशीले सीरप बरामद किए गए हैं। पुलिस ने नशे का ये सामान एक लग्जरी कार से बरामद किया। विदेशी ब्रांड की ये गाड़ी हाल ही में भारत में लॉन्च हुई है। तस्करों के महंगे रहन-सहन को देखकर पुलिस को शक है कि शहर के कुछ रईस भी इस गैंग में शामिल हैं। इसे लेकर पूछताछ जारी है। प्रदेश के सभी जिलों में यह आरोपी नशीले सीरप की तस्करी लंबे वक्त से कर रहे थे। इन तस्करों को पचपेड़ी नाका इलाके से पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस को इनपुट मिला था कि तस्कर ग्राहक की तलाश में हैं। आरोपियों के पास से 4 लाख 65 हजार रुपए का नशे का सामान बरामद किया गया है।

    दिल्ली में रहता है सरगना

    तस्वीर में दिख रही कार ही तस्करों ने इस्तेमाल की। थाने में नशीले सीरप के डिब्बों को रखा गया है।

    कोतवाली थाने से मिली जानकारी के मुताबिक पकड़ में आए आरोपियों में दुर्ग का रहने वाला योगेश देवांगन, रायपुर का विष्णु सोनी, और दुर्ग का अजय चौहान शामिल हैं। यह लोग दिल्ली में रहने वाले प्रेम झा और शैलेन्द्र तम्बोली के संपर्क में थे।

    दिल्ली से ही तस्करी का माल इन्हें मिल रहा था। गैंग का सरगना प्रेम झा है। यह रायपुर के महावीर नगर इलाके में रहता था। नशे का नेटवर्क इसी ने खड़ा किया। रायपुर से बाहर के लोगों को गैंग में शामिल किया जो तस्करी के बाद अपने ठिकानों में चले जाया करते थे। प्रेम रायपुर से फरार होने में कामयाब रहा, मगर पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस नेटवर्क को जड़ से उखाड़ फेंकने का काम भी किया जाएगा। फिलहाल गिरफ्तार हुए आरोपियों को थाने लाया गया है, रिमांड पर भेजने की तैयारी पुलिस कर रही है।

    Previous Articleआजादी की सुबह पेड़ पर चढ़कर खुद को लगा ली आग युवक ने, घर वालों को अक्सर खुदकुशी की धमकी दिया करता था शख्स
    Next Article इस मुलाकात के बाद आमिर खान को आलोचना भी झेलनी पड़ रही है।
    Jwala Express News

    Related Posts

    भाजपा नेता की कार और बोलेरो में हुई भिडत,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभिषेक शुक्ला घायल

    February 4, 2023

    5 से 18 फरवरी तक राजिम बाह्य देशी/विदेशी फुटकर मदिरा दुकानें रहेगी बंद

    February 4, 2023

    प्रदेश में 65 लाख से ज्यादा परिवारों को रियायती बिजली का लाभ

    February 4, 2023

    आस्था, आध्यात्म और संस्कृति का त्रिवेणी संगम, राजिम माघी पुन्नी मेला

    February 4, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?