JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    देश के 100 करोड़ लोग सरकारी अनाज पर निर्भर, बिगड़ गई है आर्थिक हालत

    January 26, 2023

    कर्तव्यपथ पर नारीशक्ति, अग्निवीर और आत्मनिर्भर भारत का नजारा…गणतंत्र दिवस परेड की

    January 26, 2023

    केंद्र सरकार ने गेहूं और आटा के दामों में कमी लाने के लिए खुले बाजार में 30 लाख टन गेहूं बेचने का फैसला किया

    January 26, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»blog»लखनऊ में माफिया मुख्तार अंसारी के बेटों की दो इमारतें ध्वस्त, हुई झड़प, पुलिस ने खदेड़ा
    blog

    लखनऊ में माफिया मुख्तार अंसारी के बेटों की दो इमारतें ध्वस्त, हुई झड़प, पुलिस ने खदेड़ा

    Jwala Express NewsBy Jwala Express NewsAugust 27, 2020No Comments3 Mins Read

    लखनऊ में माफिया मुख्तार अंसारी के बेटों की दो इमारतें ध्वस्त, हुई झड़प, पुलिस ने खदेड़ा

    लखनऊ विकास प्राधिकरण ने गुरुवार को माफिया मुख्यतार अंसारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। डालीबाग में लगभग दस हजार वर्ग फुट क्षेत्रफल में बने दो बिल्डिंग को जमीदोज कर दिया। यह बिल्डिंग शासकीय सम्पत्ति पर बनी थी जो मुख्तार ने फर्जी तरीके से अपनी मां के नाम करा ली थी। बाद में उसने अपने दो पुत्रों अब्बास अंसारी व उमर अंसारी के नाम करा दिया था। दोनों बिल्डंग बिना नक्शा के अवैध तरीके से बनाई गई थी।

    दोनों बिल्डिंग को गिराने के लिए एलडीए की विहित प्राधिकारी ऋतु सुहास ने 11 अगस्त को ढहाने का आदेश दिया था।  आदेश के अनुपालन में गुरुवार को सुबह लगभग छह बजे प्रशासन व पुलिस बल के साथ एलडीए के अधिकारी 20 से ज्यादा बुलडोजर लेकर सुबह लगभग छह बजे ही मौके पर पहुंच गए। यहां एक बिल्डंग में ताला बंद था।

    जबकि दूसरे में एक परिवार रह रहा था। उनको तत्काल घर खाली करने का फरमान सुनाया। एलडीए के कर्मचारियों ने झटपट तरीके से बिल्डंग से सामान बाहर किया। दूसरी बिल्डिंग का प्रशासनिक अधिकाररियों की मौजूदगी में ताड़ा तोड़ दिया गया।

    भरभराकर गिरी बिल्डिंग
    कार्रवाई की भनक लगते ही वहां कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। एलडीए व प्रशासनिक अधिकारियों से झड़प शुरू होने लगी। लेकिन ढाई सौ से अधिक संख्या में मौजूद पुलिस बल ने उन्हें खदेड़ दिया। बुलडोजर से बिल्डिंग को गिराने की कार्रवाई शुरू हुई। कुछ ही देर में तीन मंजिला बिडिंग भरभराकर जमीदोज हो गई। कार्रवाई के बाद एलडीए व प्रशासन के अधकारी वापस चले गए। एहतियात के तौर पर वहां पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

    गुपचुप बनी योजना
    बिल्डिंग को गराने की तैयारी इतनी गुपचुप तरीके से की गई कि किसी को भनक तक नहीं लगने पाई। बुधवार की रात में ही पूरी तैयारी कर ली गई थी। एलडीए, पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को सुबह ही कार्रवाई करने का फरमान जारी कर दिया गया था। अधिकारियों का डर था कि कार्रवाई की भनक लगी तो वहां बड़े स्तर पर विरोध हो सकता है

    मुख्तार गैंग पर शिंकजा

    दरअसल, यूपी पुलिस का शिकंजा मुख्तार गैंग पर कसता जा रहा है। पूर्वांचल से लखनऊ तक मुख्तार से जुड़े लोगों पर पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि मुख्तार अंसारी गिरोह के निकट सहयोगी के रूप में चिन्हित 12 लोगों को जिला बदर किया गया है।

    इसमें अल्तमश निवासी साकिन अस्तुपुरा, थाना दक्षिण टोला, अनीस निवासी साकिन मदनपुरा थाना दक्षिण टोला, मोहर सिंह निवासी भदीड़ थाना मुहम्मदाबाद गोहना, जुल्फेकार कुरैशी निवासी बड़ागांव थाना घोसी, तारिक निवासी डोमनपुरा चमनपुरा थाना दक्षिण टोला, मोहम्मद सलमान निवासी डोमनपुरा थाना दक्षिण टोला, आमिर हमजा निवासी साकिन डोमनपुर, थाना दक्षिण टोला, मोहम्मद तलहा निवासी डोमनपुरा थाना दक्षिणटोला, जावेद आरजू निवासी दमादनगर डोमनपुरा, थाना दक्षिण टोला, मोहम्मद हाशिम निवासी मिर्जाहादीपुरा थाना दक्षिण टोला, राशिद निवासी मिर्जाहादीपुरा, थाना दक्षिण टोला को जिला बदर किया गया है।

    वहीं दूसरी तरफ अनुज कनौजिया निवासी नवापुरा बहलोलपुर, थाना चिरैयाकोट इसको मुख्तार अंसारी का शार्प शूटर के रूप में चिन्हित किया गया है। अनुज कन्नौजिया को भी छह माह के लिए जिला बदर किया गया है। इसके खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में 19 मुकदमा दर्ज किया गया है। नवागत पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर ने कहा कि किसी भी कीमत पर संगठित अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठित अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई किया जाएगा।

    Previous Articleबिलासपुर भोपाल के बीच उड़ान को हरी झंडी मिली, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह ने ट्वीट के जरिए दी जानकारी
    Next Article विधानसभा से लौटते ही शहर का हाल देखने निकले विधायक अरुण वोरा
    Jwala Express News

    Related Posts

    देश के 100 करोड़ लोग सरकारी अनाज पर निर्भर, बिगड़ गई है आर्थिक हालत

    January 26, 2023

    कर्तव्यपथ पर नारीशक्ति, अग्निवीर और आत्मनिर्भर भारत का नजारा…गणतंत्र दिवस परेड की

    January 26, 2023

    केंद्र सरकार ने गेहूं और आटा के दामों में कमी लाने के लिए खुले बाजार में 30 लाख टन गेहूं बेचने का फैसला किया

    January 26, 2023

    भारत विश्व में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है…’, गणतंत्र दिवस पर व्लादिमीर पुतिन, इमैनुएल मैक्रों और बेंजामिन नेतन्याहू ने दी बधाई

    January 26, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?