लॉकडाउन के दौरान चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, सवा लाख के जेवरात बरामद



Durg। लॉक डाउन में जब पूरा शहर कोविड-19 से लड़ने के लिए घर में रहकर प्रशासन के नियमों का पालन कर रहा था। तब ये शातिर चोर चोरियों को अंजाम दे रहे थे। लॉकडाउन के दौरान जयंती नगर दुर्ग में मार्च से अप्रैल महीने में चोरियां होने की सूचना दर्ज कराई गई थी। इस दौरान हुर्ई चोरियों को ध्यान में रखते हुए टीम द्वारा बारीकियों से नजर रखी जा रही थी। मोहन नगर थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि मुंबई आवास उरला के कुछ संदिग्ध युवक चोरियों को अंजाम दे रहे हैं। इस पर तीन आरोपियों को आज शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार चोरों से 1 लाख 25 हजार के सोने-चांदी के जेवरात जब्त किया गया। पकड़े गए आरोपियों में सुरेंद्र यादव 23 वर्ष,ईश्वर साहू 20 वर्ष और एक नाबालिग शामिल है। इन आरोपियों के खिलॉफ धारा 457 380 धारा 34 के तहत अपराध कायम कर लिया है।