JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सफाई कार्य की होगी मॉनिटरिंग, आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने दिए शहर के ओवरब्रिज सहित मुख्य मार्गो की सफाई अभियान के निर्देश

    February 3, 2023

    ब्राइडल मेकअप कर सालाना हो रही है 4 लाख की आमदनी, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से सुशोभित हुआ बेरोजगार का जीवन

    February 3, 2023

    अडानी समूह पर लगे वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जवाब दे केंद्र सरकार : राजेन्द्र साहू

    February 3, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»blog»भाजपा कार्यकर्ताओं की निशर्त रिहाई की मांग को लेकर सांसद बघेल के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने दी गिरफ्तारी
    blog

    भाजपा कार्यकर्ताओं की निशर्त रिहाई की मांग को लेकर सांसद बघेल के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने दी गिरफ्तारी

    Jwala Express NewsBy Jwala Express NewsOctober 14, 2020No Comments3 Mins Read

    सांसद विजय बघेल बैठे आमरण अनशन पर वंही सांसद प्रतिनिधि एवं मंडल अध्यक्ष की जमानत याचिका खारिज

    भाजपा कार्यकर्ताओं की निशर्त रिहाई की मांग को लेकर सांसद बघेल के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने दी गिरफ्तारी
    पाटन। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आज सांसद विजय बघेल के नेतृत्व में उत्तर पाटन मंडल अध्यक्ष लोकमनी चन्द्राकर, सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक एवं जामगांव एम के भाजपा कार्यकर्ता जीतेन्द्र सेन को मंगलवार को अमलेश्वर पुलिस द्वारा जामगांव की शराब दुकान लूटने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जिसके विरोध में आज सांसद विजय बघेल के अगुवाई में पाटन विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता अपनी गिरफ्तारी देने हजारों की संख्या में जनपद पंचायत पाटन के सामने एकत्रित हुए।जहां पर सांसद विजय बघेल एवं वैशाली नगर विधायक विद्यारतन भसीन ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।

    निः शर्त रिहाई नही होने पर सांसद बघेल बैठेंगे आमरन अनशन पर

    ‌सांसद विजय बघेल ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा पूरे पाटन के हर गली मोहल्ले में उनके सिपाहसलाहकार द्वारा भय और आतंक का मौहाल बनाया जा रहा है जिसको मुख्यमंत्री का संरक्षण मिल रहा है। कोरोना महामारी के कारण लॉकडाऊन के दौरान सभी जगह की दुकानें बंद थी लेकिन जामगांव(एम) का शराब दुकान खुला हुआ था। रायपुर, दुर्ग, भिलाई सहित अन्य क्षेत्र के हज़ारों लोग आ रहे थे। महामारी को फैलने से रोकने के लिये शराब दुकान को बंद करवाने शांति पूर्वक आंदोलन कर किया गया था। लेकिन प्रदेश की तानाशाही सरकार द्वारा कार्यकर्ताओं पर झूठा मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया। श्री बघेल ने कहा कि जेल में बंद कार्यकर्ताओं को निशर्त रिहाई नही होने पर वे भी आमरन अनशन पर बैठेंगे।

    वैशाली नगर विधायक विद्यारतन भसीन ने कहा हमारे भाजपा कार्यकर्ता लोगो को कोरोना वायरस के संक्रमन से बचाने के लिये क्षेत्र के ग्रामीणों की मांग पर शांति पूर्ण आंदोलन किये थे। लेकिन तानाशाही सरकार द्वाराउनके ऊपर ही करवाई किया गया है। शासकीय कर्मचारियों से कहा आप लोग राजनीतिक कार्यकर्ताओ की तरह कार्य ना करें। संविधान के अनुसार काम करें।

    पाटन नगर पुलिस छावनी में तब्दील भाजपाइयों द्वारा प्रदर्शन की जानकारी कर बाद आज सुबह से ही पाटन नगर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया था। भाजपाइयों को थाना परिसर से रोकने के लिये पुराना बस स्टैंड के पास पुलिस द्वारा बेरिकेट लगाया गया था।

    *मौके पर भिलाई चरोदा महापौर चंद्रकांता मांडले,संजय बघेल जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू, हर्षा चन्द्राकर,मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू, लालेश्वर साहू,जितेंद्र वर्मा,अजय बघेल,मोहन साहू, हर्ष भाले, सोनू साहू ,हेमंत साहू,योगेश भाले,बाबा वर्मा,सुरेंद्र वर्मा,हरिशंकर साहू, धनराज साहू, निर्मल जैन,कुणाल शर्मा,राजेश्वर यादव,शरद वर्मा,,मिथलेश यादव,राज देवांगन,पोशु राम निर्मलकर,विनय चन्द्राकर,दामोदर चक्रधारी,टीकाराम साहू सहित हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Previous Article भाजपा सांसद बताएं कि समर्थन मूल्य से ज्यादा कीमत पर धान खरीदी कहां होगी, कृषि विधेयक पर किसानों को भरोसा नहीं, विरोध स्वरूप हस्ताक्षर अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे – राजेंद्र
    Next Article ज्वेलरी शॉप से सोने के जेवर चोरी महिला गैंग ने वारदात को अंजाम दिया।
    Jwala Express News

    Related Posts

    सफाई कार्य की होगी मॉनिटरिंग, आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने दिए शहर के ओवरब्रिज सहित मुख्य मार्गो की सफाई अभियान के निर्देश

    February 3, 2023

    ब्राइडल मेकअप कर सालाना हो रही है 4 लाख की आमदनी, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से सुशोभित हुआ बेरोजगार का जीवन

    February 3, 2023

    अडानी समूह पर लगे वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जवाब दे केंद्र सरकार : राजेन्द्र साहू

    February 3, 2023

    फरवरी 2022 में जारी हुआ था ट्रांसफर आदेश, फिर भी जमे हुए हैं अधिकारी

    February 3, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?