[ www.Jwalaexpress.Com: जीवन खतरे में डाल कोरोना -19 में किया कार्य सम्मान तो छोड़िए 6 महीनों से नही दिया मेहताना।



दुर्ग/ कोरोना -19 के दौरान कार्य करने वाले स्वास्थ कर्मी, डॉक्टर, पुलिस बल,सफाई कर्मचारियों व अन्य का सम्मान किया जा रहा है।
तो कई विभागों के कर्मचारियों को कोरोना काल मे कार्य करने के एवज में बोनस भी दिया जाने की बात सामने आ रही है।
तो वहीं शासकीय उचित मूल्य दुकानों का संचालन करने वाले संस्थाओं/कर्मचारियों को सम्मान तो मिला नही बल्कि हालात यह है कि अब उनके घरों में भी फाके पड़ने लगे हैं। उचित मूल्य दुकानदार जो राशन वितरण करती है उस वितरण के आधार पर उन्हें निर्धारित कमीशन मिलता है जो 6 माह से अधिक समय बीत गया अभी तक नहीं मिला।