JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सफाई कार्य की होगी मॉनिटरिंग, आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने दिए शहर के ओवरब्रिज सहित मुख्य मार्गो की सफाई अभियान के निर्देश

    February 3, 2023

    ब्राइडल मेकअप कर सालाना हो रही है 4 लाख की आमदनी, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से सुशोभित हुआ बेरोजगार का जीवन

    February 3, 2023

    अडानी समूह पर लगे वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जवाब दे केंद्र सरकार : राजेन्द्र साहू

    February 3, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»blog»धमतरी की युवती की गुरुग्राम में गोली मारकर की हत्या
    blog

    धमतरी की युवती की गुरुग्राम में गोली मारकर की हत्या

    Jwala Express NewsBy Jwala Express NewsNovember 6, 2020No Comments4 Mins Read

    हरियाणा के गुरुग्राम में मंगलवार रात 3 बदमाशाें ने धमतरी की इंजीनियर युवती पूजा शर्मा और उसके दाेस्त काे गाेली मार दी। वारदात में पूजा के सिर में गाेली लगी। करीब 39 घंटे तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद माैत हाे गई। इस वारदात के बाद आधारी नवागांव में रहने वाले युवती के माता-पिता गुरुग्राम गए हैं। शव काे धमतरी लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात करीब 11.30 बजे पूजा शर्मा दोस्त सागर मनचंदा काे फ्लैट दिखाकर लौट रही थी। अचानक रास्ते में बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। एक ने कार की खिड़की खाेलने कहा। खिड़की खाेलते ही फायरिंग कर दी। यह गाेली पूजा के सिर पर लगी। दोस्त बच गया। युवक ने पूजा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां गुरुवार काे उसकी माैत हाे गई।

    3 बदमाशों ने कार घेरी फिर खिड़की खोलते ही कर दिया फायर
    यह मामला साइबर सिटी के गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड का है। पुलिस को दिए बयान में मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रुड़की के रहने वाले सागर मनचंदा ने बताया कि वह सेक्टर-40 में रहता है। मंगलवार रात करीब 8 बजे वह अपनी 26 साल की दोस्त पूजा शर्मा के साथ डिनर के लिए सेक्टर-31 की मार्केट गए थे। खाना खाने के बाद वहां से हाईवे की तरफ घूमने निकल गए। वापसी में एसपीआर रोड से होते हुए दोनों पूजा शर्मा का बुक किया हुआ फ्लैट देखने गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर चले गए। फ्लैट देखने के बाद रात करीब 11.15 बजे जब दोबारा रोड पर आए तो बाइक पर सवार मास्क लगाए 3 युवकों ने उनकी कार यूके 17 एफ 5128 रुकवाई। दो बदमाश कार की साइड में आ गए और पिस्तौल दिखाकर खिड़की खोलने का इशारा किया। सागर ने बताया कि विरोध किए जाने पर एक ने उस पर फायर किया तो दूसरे ने ड्राइवर सीट पर बैठी पूजा को गोली मार दी। वह तो बच गया, लेकिन दूसरी गोली पूजा के सिर पर लगी। इसके बाद तीनों युवक वहां से फरार हो गए और सागर ने पूजा को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

    गुरुग्राम में वारदात के बाद जांच करते पुलिस अफसर।
    गुरुग्राम में वारदात के बाद जांच करते पुलिस अफसर।

    सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करती थी पूजा शर्मा
    जानकारी के मुताबिक युवती पूजा शर्मा 25 अक्टूबर काे धमतरी से गुरुग्राम गई थी। वह गुड़गांव में एक निजी साफ्टवेयर कंपनी में इंजीनियर थीं। सागर मनचंदा भी उसी कंपनी में इंजीनियर था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

    सीसीटीवी कैमराें में नजर नहीं आए आराेपी के चेहरे
    पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। आराेपियाें की निशानदेही के लिए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी के फुटेज देखे गए हैं। इनमें वाहनाें की हेडलाइट ही नजर आ रही है। इस कारण आराेपियाें के चेहरे समझ में नहीं अा रहे हैं। कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

    इन प्रश्नाें के उत्तर से ढूंढे जा सकते हैं हत्यारे

    • रात 11 बजे के बाद युवक व युवती के घर से बाहर जाने की सूचना हत्याराें काे कैसे मिली?
    • कार साथी सागर मनचंदा की है। इस गाड़ी में दाेनाें के हाेने की सूचना हत्याराें तक कैसे गई।
    • जाने के लिए सुनसान इलाका व रास्ता ही क्याें चुना गया?
    • दाेनाें ने बाहर जाने की सूचना किस-किस काे दी?

    अब तक नहीं पता चला वारदात का कारण: डीसीपी साउथ(गुरुग्राम) धीरज कुमार ने भास्कर को बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान पूजा शर्मा व सागर मनचंदा के कार्यस्थल पर भी पुलिस ने दौरा किया। दोनों के बारे में जानकारी हासिल की गई। कोई सुराग हाथ नहीं लगा। परिवार वालों से बातचीत में भी ऐसा कोई सुराग नहीं मिला है।

    Previous Articleदिल्ली कैपिटल्स को 57 रनों से हराकर मुंबई इंडियंस आईपीएल फाइनल में पहुंची
    Next Article दुल्हन 420 ने केसे किया कुवारी होने का दावा एक साल बाद हो गई रफूचक्कर , पति कर रहा गिरफ्तारी की मांग
    Jwala Express News

    Related Posts

    सफाई कार्य की होगी मॉनिटरिंग, आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने दिए शहर के ओवरब्रिज सहित मुख्य मार्गो की सफाई अभियान के निर्देश

    February 3, 2023

    ब्राइडल मेकअप कर सालाना हो रही है 4 लाख की आमदनी, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से सुशोभित हुआ बेरोजगार का जीवन

    February 3, 2023

    अडानी समूह पर लगे वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जवाब दे केंद्र सरकार : राजेन्द्र साहू

    February 3, 2023

    फरवरी 2022 में जारी हुआ था ट्रांसफर आदेश, फिर भी जमे हुए हैं अधिकारी

    February 3, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?