JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सफाई कार्य की होगी मॉनिटरिंग, आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने दिए शहर के ओवरब्रिज सहित मुख्य मार्गो की सफाई अभियान के निर्देश

    February 3, 2023

    ब्राइडल मेकअप कर सालाना हो रही है 4 लाख की आमदनी, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से सुशोभित हुआ बेरोजगार का जीवन

    February 3, 2023

    अडानी समूह पर लगे वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जवाब दे केंद्र सरकार : राजेन्द्र साहू

    February 3, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»blog»मुख्यमंत्री ने धनतेरस के शुभ अवसर पर.16 हजार 796 चिटफंड निवेशकों को दिलाई राशि ।
    blog

    मुख्यमंत्री ने धनतेरस के शुभ अवसर पर.16 हजार 796 चिटफंड निवेशकों को दिलाई राशि ।

    Jwala Express NewsBy Jwala Express NewsNovember 12, 2020No Comments4 Mins Read

    मुख्यमंत्री ने धनतेरस के शुभ अवसर पर.16 हजार 796 चिटफंड निवेशकों को दिलाई राशि ।
    मुख्यमंत्री ने चिटफंड कंपनी याल्स्को रियल स्टेट एण्ड एग्रो फार्मिंग लिमिटेड के छत्तीसगढ़, बिहार, मध्यप्रदेश, ओडि़सा एवं महाराष्ट्र के 16 हजार 796 निवेशकों को 7 करोड़ 32 लाख 95 हजार 528 रूपए की राशि एनईएफटी के माध्यम से उनके खाते में अंतरित किया गया।
    मुख्यमंत्री ने राजनांदगांव जिला एवं पुलिस प्रशासन को बधाई दी।

    कांग्रेस नेता अनीस खान दबाव डालकर और अवैध वसूली करने का लगा था आरोप । कार्यवाही करने क्यों मना किया अधिकारी ने 👇

    राजनांदगांव । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से चिटफंड कंपनी याल्स्को रियल स्टेट एण्ड एग्रो फार्मिंग लिमिटेड के छत्तीसगढ़, बिहार, मध्यप्रदेश, ओडि़सा एवं महाराष्ट्र के 16 हजार 796 निवेशकों को 7 करोड़ 32 लाख 95 हजार 528 रूपए की राशि एनईएफटी के माध्यम से उनके खाते में अंतरित की।
    मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि लोगों के वर्षों की मेहनत की जमा पूंजी चिटफंड कंपनी लेकर भाग गए।
    किसानों ने जमीन बेचकर अपना पैसा लगाया था और बहुत से अधिकारी-कर्मचारी भी रिटायर होने के बाद मिलने वाला फंड इसमें लगाया था।
    जिसका खामियाजा निवेशकों को भुगतना पड़ा। राजनांदगांव में यह पहला केस है, जिसमें संपत्ति कुर्क कर निवेशकों को राशि वापस दी गई है।
    जिसके लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन बधाई के पात्र है।
    धनतेरस के अवसर पर यह राशि मिलने पर निवेशकों के चेहरे पर प्रसन्नता है, यह बड़ी बात है।
    लेकिन खुशी तब होगी जब इन्हें पूरी राशि वापस मिलेगी। उन्होंने कहा कि ऐसी चिटफंड कंपनी के बचकर रहना चाहिए, जो लोगों को झांसे में लेकर संपत्ति ले जाते है।
    इस अवसर पर महापौर हेमा देशमुख, राजगामी संपदा अध्यक्ष विवेक वासनिक, संभायुक्त टीसी महावर, पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा, कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा, पुलिस अधीक्षक डी श्रवण, जिला पंचायत सीईओ तनुजा सलाम एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
    राजनांदगांव जिले के 1143 निवेशकों को 61 लाख 59 हजार 444 रूपए की राशि प्राप्त हुई।
    महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि दीपावली पर्व पर राशि मिलने पर निवेशकों में हार्दिक प्रसन्नता है।
    चिटफंड कंपनी द्वारा जो घाव दिया गया, उसके लिए यह मरहम के समान है। कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने बताया कि जिले में कंपनी व कंपनी के डायरेक्टरों के स्वामित्व की कुल 292.36 एकड़ अचल सम्पत्ति को कुर्क कर अंतरिम आदेश प्राप्त कर विशेष न्यायधीश के समक्ष प्रस्तुत किया गया। कुर्क संपत्तियों की नीलामी से 8 करोड़ 15 लाख 34 हजार 345 रूपए प्राप्त हुए। तहसील राजनांदगांव एवं छुरिया के एक-एक संपत्ति की नीलामी की कार्रवाई पूर्व में बाजार मूल्य के बराबर बोली नहीं आने व एक आपत्ति के कारण शेष है। उन्होंने बताया कि कंपनी के निवेशकों से दावा-आपत्ति प्राप्त की गई थी, जिसमें कुल 17 हजार 171 निवेशकों के द्वारा कुल 24 करोड़ 75 लाख 47 हजार 337 रूपए का दावा प्राप्त हुआ। आवेदनों की समीक्षा करने पर कुल 16 हजार 796 निवेशकों द्वारा पूर्ण जानकारी के साथ दावा पेश किया गया। चूकि वर्तमान में संपत्तियों से नीलामी से प्राप्त राशि, दावा राशि का केवल एक तिहाई है।
    जिला स्तरीय 5 सदस्य समिति द्वारा वर्तमान में कुल 16 हजार 796 निवेशकों को 30 प्रतिशत 7 करोड़ 32 लाख 95 हजार 528 रूपए की राशि लौटाए जाने का निर्णय लिया गया।
    निवेशकों में 197 ओडि़सा, 2971 महाराष्ट्र, 42 मध्यप्रदेश, 13586 छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के हैं।
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डोंगरगांव के रामाधार निर्मलकर से बात की। निर्मलकर ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से यह राशि मिली है। जिससे बहुत खुशी है और यह विश्वास है कि शेष राशि भी मिल जाएगी।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि याल्स्को कंपनी की जमीन और संपत्ति का पता चलने पर कानूनी दायरे में लाकर संपत्ति कुर्क कर शेष राशि वापस की जाएगी। राजनांदगांव जयस्तंभ चौक की निवेशक अनिता सोनवानी ने धनतेनस के शुभ अवसर पर राशि मिलने पर धन्यवाद ज्ञापित किया।
    उल्लेखनीय है कि आज बालोद जिले के 3761 निवेशकों के 1 करोड़ 45 लाख 58 हजार 521 रूपए, बलौदाबाजार जिले के 497 निवेशकों के 22 लाख 91 हजार 450 रूपए, बेमेतरा जिले के 45 निवेशकों के 3 लाख 94 हजार 14 रूपए, बिलासपुर-बीजापुर जिले के 5 निवेशकों के 3 लाख 16 हजार 626 रूपए, जगदलपुर-दंतेवाड़ा के 10 निवेशकों के 84 हजार 594 रूपए, धमतरी जिले के 1366 निवेशकों के 52 लाख 97 हजार 982 रूपए, दुर्ग जिले के 1835 निवेशकों के 90 लाख 81 हजार 987 रूपए, गरियाबंद जिले के 148 निवेशकों के 4 लाख 78 हजार 143 रूपए, जांजगीर-चांपा जिले के 48 निवेशकों के 1 लाख 43 हजार 932 रूपए, कबीरधाम जिले के 28 निवेशकों के 1 लाख 74 हजार 504 रूपए, कांकेर जिले के 2445 निवेशकों के 83 लाख 61 हजार 650 रूपए, कोडागांव जिले के 573 निवेशकों के 12 लाख 83 हजार 712 रूपए, कोरबा-मुंगेली-नारायणपुर जिले के 9 निवेशकों के 2 लाख 2 हजार 917 रूपए, रायपुर जिले के 1616 निवेशकों के 72 लाख 53 हजार 562 रूपए, महासमुंद जिले के 431 निवेशकों के 19 लाख 20 हजार 210 रूपए की राशि दी गई।

    Previous Articleकांग्रेस नेता अनीस खान दबाव डालकर और अवैध वसूली करने का लगा था आरोप । कार्यवाही करने क्यों मना किया अधिकारी ने 👇
    Next Article मातर महोत्सव हमारी गौरवशाली परंपरा : गुरु रुद्रकुमार
    Jwala Express News

    Related Posts

    सफाई कार्य की होगी मॉनिटरिंग, आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने दिए शहर के ओवरब्रिज सहित मुख्य मार्गो की सफाई अभियान के निर्देश

    February 3, 2023

    ब्राइडल मेकअप कर सालाना हो रही है 4 लाख की आमदनी, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से सुशोभित हुआ बेरोजगार का जीवन

    February 3, 2023

    अडानी समूह पर लगे वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जवाब दे केंद्र सरकार : राजेन्द्र साहू

    February 3, 2023

    फरवरी 2022 में जारी हुआ था ट्रांसफर आदेश, फिर भी जमे हुए हैं अधिकारी

    February 3, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?