JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    देश के 100 करोड़ लोग सरकारी अनाज पर निर्भर, बिगड़ गई है आर्थिक हालत

    January 26, 2023

    कर्तव्यपथ पर नारीशक्ति, अग्निवीर और आत्मनिर्भर भारत का नजारा…गणतंत्र दिवस परेड की

    January 26, 2023

    केंद्र सरकार ने गेहूं और आटा के दामों में कमी लाने के लिए खुले बाजार में 30 लाख टन गेहूं बेचने का फैसला किया

    January 26, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»Uncategorized»एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत के लिये भाजपा ने कांग्रेस को बताया जिम्मेदार, कल केन्द्री गांव जाएंगे रमन सिंह
    Uncategorized

    एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत के लिये भाजपा ने कांग्रेस को बताया जिम्मेदार, कल केन्द्री गांव जाएंगे रमन सिंह

    Jwala Express NewsBy Jwala Express NewsNovember 18, 2020No Comments2 Mins Read

    रायपुर के केन्द्री गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के मामले में राजनीति गर्म हो गई है। भाजपा ने राज्य सरकार को घटना के लिए जिम्मेदार बताया है। गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह समेत प्रदेश भाजपा के सीनियर नेता मृतक के परिजनों से मुलाकात करने केन्द्री गांव जाएंगे।

    वे मृतक के रिश्तेदारों और पड़ोसियों से मिलकर घटना की जानकारी लेंगे। भाजपा प्रदेश कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू 19 नवम्बर को दोपहर बाद 12.30 बजे केन्द्री गांव के लिए रवाना होंगे।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने इस हृदयविदारक घटना को लेकर प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने इस घटना के लिए सीधे तौर पर प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया और इस मामले की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने की मांग की है।

    मंगलवार सुबह मिले थे पांच शव

    राजधानी पास केन्द्री गांव में मंगलवार की सुबह एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। शुरुआती जांच में चला था कि गांव के 32 साल के कमलेश साहू ने अपनी 60 साल की मां ललिया बाई, पत्नी प्रमिला साहू, बेटी कीर्ति और बेटे नरेंद्र की हत्या के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

    वेल्डिंग का काम करता था कमलेश

    मृतक कमलेश साहू नवा रायपुर में वेल्डिंग का काम करता था। जबकि पत्नी मजदूरी करती थी। ग्रामीणों के मुताबिक, परिवार बीमारी से परेशान था। लॉकडाउन की वजह से काम में कमी आई तो कमलेश परेशान रहने लगा था।

    Previous Articleआंगनबाड़ी केन्द्रों में कार्यकर्ता व सहायिका के पद हेतु 26 नवंबर तक दावा आपत्ति आमंत्रित
    Next Article पत्नी, मां और बच्चों के गले पर मिले निशान; भाई बोला- न कर्ज था रंजिश.. परेशानी बताते तो हम मदद कर देते
    Jwala Express News

    Related Posts

    देश के 100 करोड़ लोग सरकारी अनाज पर निर्भर, बिगड़ गई है आर्थिक हालत

    January 26, 2023

    कर्तव्यपथ पर नारीशक्ति, अग्निवीर और आत्मनिर्भर भारत का नजारा…गणतंत्र दिवस परेड की

    January 26, 2023

    केंद्र सरकार ने गेहूं और आटा के दामों में कमी लाने के लिए खुले बाजार में 30 लाख टन गेहूं बेचने का फैसला किया

    January 26, 2023

    भारत विश्व में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है…’, गणतंत्र दिवस पर व्लादिमीर पुतिन, इमैनुएल मैक्रों और बेंजामिन नेतन्याहू ने दी बधाई

    January 26, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?