JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सफाई कार्य की होगी मॉनिटरिंग, आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने दिए शहर के ओवरब्रिज सहित मुख्य मार्गो की सफाई अभियान के निर्देश

    February 3, 2023

    ब्राइडल मेकअप कर सालाना हो रही है 4 लाख की आमदनी, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से सुशोभित हुआ बेरोजगार का जीवन

    February 3, 2023

    अडानी समूह पर लगे वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जवाब दे केंद्र सरकार : राजेन्द्र साहू

    February 3, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»blog»पत्नी, मां और बच्चों के गले पर मिले निशान; भाई बोला- न कर्ज था रंजिश.. परेशानी बताते तो हम मदद कर देते
    blog

    पत्नी, मां और बच्चों के गले पर मिले निशान; भाई बोला- न कर्ज था रंजिश.. परेशानी बताते तो हम मदद कर देते

    Jwala Express NewsBy Jwala Express NewsNovember 18, 2020No Comments4 Mins Read

    पत्नी, मां और बच्चों के गले पर मिले निशान; भाई बोला- न कर्ज था रंजिश.. परेशानी बताते तो हम मदद कर देते

    रायपुर के अभनपुर में मां, पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद खुदकुशी मामले में कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। मृतकों के परिवार वालों ने बिलखते हुए कहा कि हमें कुछ नहीं पता कि आखिर कमलेश ने ऐसा कदम क्यों उठाया। अगर उसने अपनी परेशानी हमें बतायी होती तो हम कुछ मदद करते। उधर, पुलिस की जांच जारी है। अभनपुर थाने से मिली जानकारी के मुताबिक बच्चों और महिलाओं के गले पर निशान मिले है। आशंका है कि आरोपी कमलेश ने पहले मां, पत्नी और बच्चों की गला दबाकर हत्या की होगी। फिर फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली होगी।

    दरअसल, केंद्री गांव निवासी 32 साल के कमलेश साहू ने सोमवाररात अपनी पत्नी प्रमिला साहू (30) , दो बच्चों बेटी कीर्ति (10), बेटा नरेंद्र (6) और मां ललिया बाई (60) की हत्या के बाद फांसी लगा ली। मीडिया से बात करते हुए कमलेश के भाई डोमार साहू ने कहा कि परिवार की किसी से दुश्मनी नहीं थी, किसी तरह की आर्थिक परेशानी भी नहीं थी। कोई परेशानी थी तो हमसे कहता तो हम मदद करते लेकिन अब कुछ नहीं बचा। कमलेश के भाई का घर भी पास में है। उसने बताया कि किसी तरह के विवाद या झगड़े की कोई बात नहीं थी। तीन दिन पहले सभी ने मिलकर दीपावली मनाई और अब इस तरह से भाई की ओर से उठाए गए इस कदम से हम सभी हैरान हैं।

    आस-पास रहने वाले रिश्तेदारों को जब घटना को पता चला, भागकर सभी मृतकों के घर पहुंचे।
    आस-पास रहने वाले रिश्तेदारों को जब घटना को पता चला, भागकर सभी मृतकों के घर पहुंचे।

    सुबह जब पानी बहने लगा तो पता चला
    कमलेश के घर पर सुबह नल से पानी बह रहा था। पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने कमलेश की पत्नी को आवाज दी। टंकी से पानी ओवरफ्लो हो रहा था। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी कोई बाहर नहीं आया। महिला ने खिड़की से अंदर झांक कर देखा तो उसे कमलेश का फंदे से झूलता शव दिखा। इसके बाद घटना की सूचना गांव की सरपंच को दी गई। सरपंच ने बताया कि मैंने भी कमलेश के शव को देखा और पुलिस को जानकारी दी। कमरा खुलने पर सभी घरवालों की लाशें मिली।

    कमरे के अंदर इस तरह कमलेश की मां और बच्चे मृत पाए गए।
    कमरे के अंदर इस तरह कमलेश की मां और बच्चे मृत पाए गए।

    नींद में ही परिवार के लोगों की मौत होने की आशंका
    इस पूरे मामले में अब तक कुछ भी साफ नहीं हो सका है। ना ही घटना के कारण और ना ही हत्या का तरीका। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए रायपुर भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों के संबंध में जानकारी मिल पाएगी। हालांकि घटनास्थल पर पड़े बच्चों के मुंह पर झाग देखा गया। शवों की स्थिति को देकर अनुमान लगाया गया कि रात के खाने में कमलेश ने परिवार के लोगों को कुछ मिलाकर खिला दिया और खुद फांसी लगा ली होगी। जहर के असर से बूढ़ी मां, पत्नी और दो बच्चे नींद में ही मर गए। घटनास्थल पर मारपीट या किसी तरह के संघर्ष के कोई निशान नहीं है। शव बिस्तर पर थे और शरीर पर कंबल था।

    परिवार के लोग घटना के बाद बेहद दुखी हैं, तीन दिन पहले ही सभी ने साथ में दीपावली मनाई थी।
    परिवार के लोग घटना के बाद बेहद दुखी हैं, तीन दिन पहले ही सभी ने साथ में दीपावली मनाई थी।

    पत्नी के पैर में सूजन थी, मां भी बीमार
    कमलेश की पत्नी के पैरों में सूजन थी। बावजूद इसके वो काम पर जाया करती थी। वह मजदूरी करती थी। कमलेश वेल्डिंग का काम करता था। परिवार में पैसों को लेकर इस तरह की कोई तंगी नहीं थी जिसकी वजह से यह घटना हुई हो। किसी बड़े कर्ज की बात से भी परिवार के लोगों ने इंकार किया। बताया जा रहा है कि कमलेश को पथरी की समस्या थी, उसकी पत्नी को किडनी संबधी बीमारी और थाइरॉइड की शिकायत थी।

    इसी खिड़की से देखने पर घर में हुए हत्याकांड के बारे में लोगों को पता चला, फिर पुलिस आइ।
    इसी खिड़की से देखने पर घर में हुए हत्याकांड के बारे में लोगों को पता चला, फिर पुलिस आइ।

    हत्या का मामला नहीं
    अब तक हुई जांच में पुलिस को किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। SSP अजय यादव ने इस बात की पुष्टि की है कि मामला बाहरी व्यक्ति द्वारा पूरे परिवार की हत्या का नहीं हैं। कमलेश ने ही अपने 4 घरवालों की जान ली और खुदकुशी की है।

    Previous Articleएक ही परिवार के 5 लोगों की मौत के लिये भाजपा ने कांग्रेस को बताया जिम्मेदार, कल केन्द्री गांव जाएंगे रमन सिंह
    Next Article रिजर्व बैंक (RBI) ने लक्ष्मी विलास बैंक (Lakshmi Vilas Bank) के बाद एक और बैंक पर पाबंदी लगा दी
    Jwala Express News

    Related Posts

    सफाई कार्य की होगी मॉनिटरिंग, आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने दिए शहर के ओवरब्रिज सहित मुख्य मार्गो की सफाई अभियान के निर्देश

    February 3, 2023

    ब्राइडल मेकअप कर सालाना हो रही है 4 लाख की आमदनी, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से सुशोभित हुआ बेरोजगार का जीवन

    February 3, 2023

    अडानी समूह पर लगे वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जवाब दे केंद्र सरकार : राजेन्द्र साहू

    February 3, 2023

    फरवरी 2022 में जारी हुआ था ट्रांसफर आदेश, फिर भी जमे हुए हैं अधिकारी

    February 3, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?