JwalaExpressJwalaExpress

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भाजपा नेता की कार और बोलेरो में हुई भिडत,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभिषेक शुक्ला घायल

    February 4, 2023

    5 से 18 फरवरी तक राजिम बाह्य देशी/विदेशी फुटकर मदिरा दुकानें रहेगी बंद

    February 4, 2023

    प्रदेश में 65 लाख से ज्यादा परिवारों को रियायती बिजली का लाभ

    February 4, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    JwalaExpress JwalaExpress
    Subscribe Login
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • जरा हटके
    • विविध
      • गृह लक्ष्मी
      • धर्म
      • शिक्षा
      • स्वास्थ्य
      • पर्यटन
    • E-Paper
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»blog»छत्तीसगढ़ के पूर्व कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने पूछा – किसान आंदोलन में अरबन नक्सली और टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोगों के पोस्टर क्यों ?
    blog

    छत्तीसगढ़ के पूर्व कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने पूछा – किसान आंदोलन में अरबन नक्सली और टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोगों के पोस्टर क्यों ?

    Jwala Express NewsBy Jwala Express NewsDecember 14, 2020No Comments2 Mins Read

    रायपुर
                      भाजपा कार्यालय की है। किसानों के आंदोलन को अब भारतीय जनता पार्टी सियासी तौर पर हैंडल करने के मूड में है।
    • रायपुर स्थित भाजपा कार्यालय में पूर्व मंत्री ने ली प्रेस कॉन्फ्रेंस, आंदोलन को बताया अराजक तत्वों का कार्यक्रम
    • कहा- सरकार किसानों के साथ, यह किसानों को सम्मान देने वाले कानून हैं, जो लागू हुए तो फायदा किसानों को ही

    रायपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर में पूर्व कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ली। उन्होंने कहा कि देश में जारी किसान आंदोलन को अब खत्म किया जाना चाहिए। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि विरोध प्रदर्शन को खत्म करें। लोकतंत्र में हमेशा आंदोलन की राह खुली होती है। जब कानून लागू हो और किसानों को लगे कि उन्हें फायदा नहीं मिल रहा तब वो फिर आंदोलन कर सकते हैं उनका यह अधिकार है। मगर यह कानून किसानों के हितों की रक्षा करने वाला कानून है।

    देश विरोधी तत्व शामिल
    उन्होंने कहा कि मीडिया में दिखाया जा रहा है कि आंदोलन किसानों का है। मगर इसके पीछे वो लोग हैं जो देश में अराजकता पैदा करना चाहते हैं। अरबन नक्सल सुधा राव, वरावर राव, टुकड़े-टुकड़े गैंग के उमर खालिद जैसे लोगों के पोस्टर लेकर लोग वहां बैठे हैं। यह किस बात की ओर इशारा करता है यह समझना होगा। सरकार किसानों से बात कर चुकी है। उन्हें आश्वस्त कर चुकी है फिर भी किसानों का आंदोलन जानबूझकर जारी रखा गया है।

    छत्तीसगढ़ सरकार चला रही किसान अन्याय योजना
    प्रदेश की सरकार राजीव गांधी किसान न्याय योजना चला रही है। इसे बृजमोहन अग्रवाल ने अन्याय योजना कहा है। उन्होंने बताया कि किसानों को 2500 रुपए प्रति क्विंटल देने का वादा सरकार ने किया मगर किश्तों में मामला अटक गया। कानून आया तो सरकार के खिलाफ किसान कोर्ट में जा सकता है इसी डर से नए कृषि कानून का विरोध हो रहा है।

    प्रदेश के किसानों को अपमानित कर रही सरकार
    बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में कई किसान खुदकुशी कर चुके हैं। इन पर सरकार लांछन लगा रही है। कभी कह देती है कि किसी का पत्नी के साथ विवाद था तो कभी किसी की मानसिक हालत पर कुछ कह देती है। यह प्रदेश के सभी किसानों का अपमान है। इस सरकार को केंद्र सरकार के नीतियों का विरोध करना छोड़ यहां की व्यवस्था को सुधारने पर ध्यान देना चाहिए।

    Previous Articleडिप्टी कलेक्टर, डीएसपी के छह समेत 143 पदों पर भर्ती के लिए आवदेन शुरू
    Next Article पुलिस में अनुकंपा नियुक्ति की फाइलें क्लर्क से सीधे डीजीपी को, दो साल में 421 को मिली नौकरी
    Jwala Express News

    Related Posts

    भाजपा नेता की कार और बोलेरो में हुई भिडत,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभिषेक शुक्ला घायल

    February 4, 2023

    5 से 18 फरवरी तक राजिम बाह्य देशी/विदेशी फुटकर मदिरा दुकानें रहेगी बंद

    February 4, 2023

    प्रदेश में 65 लाख से ज्यादा परिवारों को रियायती बिजली का लाभ

    February 4, 2023

    आस्था, आध्यात्म और संस्कृति का त्रिवेणी संगम, राजिम माघी पुन्नी मेला

    February 4, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Ro No. 12276/48
    Ro No. 12276/48
    संपादक

    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    www.jwalaexpress.com
    एड्रेस :
    वार्ड क्रमांक 27, झूलेलाल मंदिर के पीछे ,
    सिंधी कॉलोनी , दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड - 491001

    मोबाइल : 9993590905, 7000489995
    ई-मेल  : jwalaexpress@gmail.com

    हमारे बारे में
    ज्वाला एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है व साप्ताहिक न्यूज पेपर जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    • Buy Now
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?